Category: Local News

  • न्यूज नालंदा – अंकिता के हत्यारे का फूंका पुतला, लव-लैंड जेहादियों को बजरंग दल का अल्टीमेटम

    बजरंग दल की नालंदा इकाई ने गुरुवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाल झारखंड के दुमका निवासी अंकिता के हत्यारे शाहरूख हुसैन का पुतला दहन शहर के अस्पताल चौक पर किया। आक्रोश मार्च में दल के नेता हत्यारे को फंासी देने संबंधी नारे लगा रहे थे।
    इस दौरान बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि कहा कि लव और लैंड जेहादियों से सतर्क रहने की जरूरत है। अंकिता के हत्यारे को फांसी मिलनी चाहिए।
    हत्यारे ने सुप्तावस्था में अंकिता की पेट्रोल से जलाकर हत्या कर दी थी। यह कायरता है। लोगों को जेहादियों से सतर्क रहने की जरूरत है। नेताओं ने कहा कि लव और लैंड जेहादियों द्वारा सताने पर वे लोग बजरंग दल से संपर्क करें।

    न्यूज नालंदा – अंकिता के हत्यारे का फूंका पुतला, लव-लैंड जेहादियों को बजरंग दल का अल्टीमेटम

  • न्यूज नालंदा – धोखे से जहर दे युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस को खदेड़ा…

    सरमेरा थाना अंतर्गत प्रणामा बिगहा गांव में बुधवार को धोखे से जहरीला खाना खिला कर युवक की हत्या की जाने का मामला सामने आया। मौत के बाद आक्रोशितों ने बिहटा-सरमेरा मार्ग पर गोपालबाद चौक के समीप शव को रखकर जाम लगा दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस को गुस्साई भीड़ ने खदेड़ दिया। लोग मुआवजा व बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटा बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गुस्सायी भीड़ को समझा-बुझाकर जाम हटाने में सफल हुए। मृतक रामचंद्र प्रसाद का 38 वर्षीय पुत्र शशि रंजन प्रसाद है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
    पिता ने बताया कि 30 अगस्त को युवक के मोबाइल पर कॉल कर किसी ने उसे बुलाया। इसके बाद वह घर से निकल गया। अगले दिन वह घर लौटा उसकी तबीयत खराब थी। उल्टी होने के साथ उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पूछने पर बताया कि धोखे से उसे जहरीला खाना खिलाया गया है। बुधवार को परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
    मौत के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा करते हुए लोग बदमाशों पर कार्रवाई व मुआवजा की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को भी खदेड़ दिया गया। मीडिया कर्मियों का मोबाइल भी छीन लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद किसी तरह समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया गया।
    पिता ने बताया कि साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या की गई है। आरोपियों के नाम का खुलासा करने से पिता परहेज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौत से पहले पुत्र आरोपियों का नाम कागज पर लिखा है। जिसे वह पुलिस के सुपुर्द करेंगे।
    थाना अध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

    न्यूज नालंदा – धोखे से जहर दे युवक की हत्या के बाद बवाल, पुलिस को खदेड़ा…

  • न्यूज नालंदा – डीएसपी का फरमान: हॉक मोबाइल वर्दी पर न लगने दें दाग , लापरवाही हुई तो गिरेगी गाज

    पिछले कुछ दिनों से शहरी इलाके में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को नगर थाना परिसर में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने शहरी क्षेत्र में तैनात क्विक मोबाइल के जवानों को जिम्मेवारी का पाठ पढ़ाया।  डीएसपी ने कहा कि वर्दीधारी पर लोगों का बहुत भरोसा रहता है। ऐसे में हम, लोगों के बीच कुछ ऐसा करें जिससे हमारी छवि की अलग पहचान बन जाए। नागरिकों में पुलिस पर भरोसा और बदमाशों में खौफ हो। ऐसा करके दिखाएं। आने वाले महीनों में कई पर्व त्योहार है। इसको लेकर विशेष चौकन्ना रहने की जरूरत है।

    न्यूज नालंदा – डीएसपी का फरमान: हॉक मोबाइल वर्दी पर न लगने दें दाग , लापरवाही हुई तो गिरेगी गाज

  • न्यूज नालंदा – फेंके बोरे को खोलने पर ग्रामीण हैरान, निकली महिला की लाश

    भागन बिगहा ओपी पुलिस ने पचासा गांव के खेत से रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर बोरे में बंद महिला की लाश बरामद की। मृतका के गर्दन काला निशान था। जिससे परिजन गला दबाकर हत्या का आरोप ससुराली परिवार पर लगा रहे हैं। मृतका जितेंद्र पासवान की 25 वर्षीया पत्नी पुतुल देवी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – फेंके बोरे को खोलने पर ग्रामीण हैरान, निकली महिला की लाश

  • न्यूज नालंदा – पति को गैर औरत की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी, फिर 

    थरथरी थाना क्षेत्र के बस्ता गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, ग्रामीण घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मृतका रामशंकर चौहान की 32 वर्षीया पत्नी कांति देवी थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    न्यूज नालंदा – पति को गैर औरत की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी, फिर 

    थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला आत्महत्या की है। मायकेवालों का आरोप है कि गला दबा हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

     

  • न्यूज नालंदा – रविवार को मौत का भरमार , जानें हादसा …..

    रविवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों में महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 5 लोगों की जान चली गयी | घटना गिरियक , बिहारशरीफ , परवलपुर , सिलाव थाना इलाके में घटी है | संबंधित थाना पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्डम करा कर परिजन को सौपं दी है |

    न्यूज नालंदा – रविवार को मौत का भरमार , जानें हादसा …..

    बिहारशरीफ के नगर थाना क्षेत्र के पास शनिवार को टोटो की चपेट में आने से जख्मी महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गयी। मृतका नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव निवासी रामगुलेल प्रसाद की 28 वर्षीया पत्नी सुनीता कुमारी थीं। वर्तमान में वह लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर निजी क्लीनिक में नर्स का काम करती थीं।

    हादसा 02

    बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर सिलाव के कड़ाह हॉल्ट के पास रविवार को ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका राजगीर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी सिद्धेश्वर मांझी की 75 वर्षीया पत्नी सिया देवी थीं। परिजनों ने बताया कि गंगा स्नान के लिए फतुहा गयी थीं। वहां से श्रमजीवी एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। कड़ाह डीह हॉल्ट के पास अचानक ट्रेन से गिर गयीं। इसमें घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। राजगीर रेल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

    हादसा 03 , 04 और 05

    गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर बालक बिगहा गांव में पंचाने नदी में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गयी। मृतक दिनेश पासवान का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार था। इसी थाना क्षेत्र के  विशुनपुर गांव में नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक गनौरी मांझी का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। थाना प्रभारी एजाज अहमद ने बताया डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है |

    इसी तरह, परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक शिवजी यादव बताया जा रहा है। रविवार की शाम शौच के दौरान संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिर गया। जिससे डूबकर उनकी मौत हो गयी | थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ट ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

  • न्यूज नालंदा – ब्लैक सैटरडे काल ने तीन को लीला, जानें घटना…

    सरमेरा थाना अंतर्गत चेरो गांव में शनिवार को पोखर में नहा रहा चार बच्चा डूब गया। जिसमें तीन को बचा लिया गया। जबकि, एक किशोर की मौत हो गई। मृतक स्व. तस्लीम का 17 वर्षीय पुत्र नवाब है।
    ग्रामीणों ने बताया कि सूर्य मंदिर के पास जमुना पोखर में बच्चे नहा रहे थे। उसी दौरान गहरे पानी में जाने से चार बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चों को सकुशल निकाल लिया। जबकि, एक की डूबकर मौत हो गई। घंटों बाद किशोर की लाश मिली।

    न्यूज नालंदा – ब्लैक सैटरडे काल ने तीन को लीला, जानें घटना…

    इसी तरह अस्थावां थाना क्षेत्र के कोदैया बिगहा गांव में भैंस को पानी पिलाने के दौरान पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका स्व. विशेश्वर पासवान की 72 वर्षीया पत्नी चंदिमुनि देवी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टामर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    उधर, छबिलापुर थानाक्षेत्र के उदयपुर गांव में करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक सोहराय महतो के 57 वर्षीय पुत्र आनंदी प्रसाद हैं। किसान खेत में पटवन कर रहे थे। उसी दौरान बिजली पोल के करंट प्रवाहित स्ट्रेक के संपर्क में आकर उनकी जान चली गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिवार ने बताया कि शाम में देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जाने लगी। उसी दौरान पोल के स्ट्रेक में सटी उनकी लाश मिली। बिजली कटवाकर शव निकाला गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • न्यूज नालंदा – अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया सम्मानित ….

    हर व्यक्ति के जीवन का एक सपना होता है कि उनका एक अपना आशियाना हो। वे अपनी जीवन की कमाई को मकान निर्माण में लगा देते हैं। अगर मकान मजूबत न हो तो लोग जीवन भर परेशान रहते हैं। उक्त बातें अल्ट्राटेक सीमेंट के वार्षिक कुटुंब कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी के एरिया सेल्स हेड रोहित कुमार ने कही।

    न्यूज नालंदा – अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया सम्मानित ….

    इस मौके पर कंपनी के ई. अनूज कुमार, मृत्युंजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, ई. मनोरंजन कुमार, ई. मनीष कुमार, ई. सुमीत कुमार, पंकज कुमार, ई. आकाश कुमार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार के अलावा नवादा-नालंदा और शेखपुरा के डीलर, दुकानदार और मिस्त्री मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – मंत्री तेज पहुंचे राजगीर, कहा- दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहरायेंगे चाचा…

    बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार अंतरर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे। यहां उन्होंने जू और नेचर सफारी का जायजा लिया। श्री प्रातप थ्री डी, इंस्पायरेशन सेंटर के साथ साथ इलेक्ट्रिक बस से नेचर सफारी व जू सफारी के स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। जू सफारी में लगे जानवरों के स्टेच्यू के आगे नेम प्लेट लगवाने का आदेश जू सफारी के अधिकारियों को दिया है। ताकि आने पर्यटकों को जानवरों को पहचानने में परेशानी नहीं हो। इस दौरान जू सफारी, नेचर सफारी के कई अधिकारी मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि 2024 में चाचा नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किला में झंडा फहरायेंगे। जाहिर है उनके बड़े बयान ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी होगी। तेजप्रताप के आगमन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता राजगीर पहुंचे थे।

    न्यूज नालंदा – मंत्री तेज पहुंचे राजगीर, कहा- दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहरायेंगे चाचा…

  • न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री ने पार्टी के दिवंगत साथी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा पहुंचे। एकंगरसराय के गोमहर गांव मुख्यमंत्री दिवंगत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष स्व. विनोद प्रसाद के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। नम आंखों से पार्टी के पुराने साथी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार से मिलकर सीएम ने उन्हें ढाढ़स बंधाया।

    न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री ने पार्टी के दिवंगत साथी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि