Category: LPG Cylinder

  • LPG Cylinder : गैस सिलेंडर को लेकर जारी हुए नए नियम, अब मिलेगी सब्सिडी का पैसा…


    LPG Cylinder : आम जनता के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आप भी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder ) का इस्तेमाल करते हैं तो जानिए आप एक साल में कितने सिलेंडर ले सकते हैं। इसके नए नियम जारी किए गए हैं। आइए यहां जानते हैं कि आप एक साल में कितने सिलेंडर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

    सिलेंडरों की निश्चित संख्या

    सिलेंडरों की निश्चित संख्या : आपको बता दें कि अब से ग्राहकों के लिए रसोई गैस सिलेंडर की संख्या तय कर दी गई है। अब से कोई भी ग्राहक एक साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ही बुक कर सकता है। यानी अब आप एक साल में 15 से ज्यादा सिलेंडर नहीं ले पाएंगे। वहीं,आप एक महीने में 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं ले सकते हैं।

    निश्चित माह कोटा

    निश्चित माह कोटा : इस सिलेंडर को लेने के लिए नए नियम बनाए गए हैं,अब तक सिलेंडर लेने के लिए महीनों या सालों का कोई कोटा तय नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साल में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है,अगर आप 15 सिलेंडर लेते हैं तो 12 पर ही सब्सिडी मिलेगी।

    अक्टूबर में जारी हुई नई दरें

    अक्टूबर में जारी हुई नई दरें : आईओसी के मुताबिक, 1 अक्टूबर से गैस के नए दाम जारी किए गए हैं,जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये,मुंबई में 1052.5 रुपये,चेन्नई में 1068.5 रुपये और कोलकाता में 1079 रुपये है।

    [rule_21]

  • नवरात्री में सस्ता हुआ LPG Cylinder – अब महज 587 रुपए अपने घर ले जाइए, जानें -कैसे ?


    डेस्क : दिनों- दिन बढ़ रहे महंगाई से लोग काफी परेशान है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छूती जा रही है। लेकिन आपको अब राहत मिलने वाली है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर पर फिर से सब्सिडी लागू किया जाएगा। जिसके बाद 900 रूपये में जो गैस अभी मिल रही है। उसकी कीमत 587 रूपये हो जाएगी।

    मालूम हो कि कोरोना वायरस के दौरान सरकार ने गैस पर दिए जाने वाला सब्सिडी हटा दी थी। इसे अब फिर से शुरू करने की योजना सरकार बना रही है। सूत्रों की माने तो अगले माह से गैस पर मिलने वाली सब्सिडी आपके खाते में आने लगेंगे। सब्सिडी के शुरू होते ही देश के लाखों-करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि सब्सिडी की राशि 303 रूपये है।

    वर्तमान में देश के कई राज्यों में सब्सिडी की व्यवस्था शुरू है। इसमें झारखंड, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में रसोई गैस पर मिलने वाला सब्सिडी की व्यवस्था शुरू है। वहीं अब देश के अन्य राज्यों में भी यह व्यवस्था शुरू करने की योजना है। इस पर अभी वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलना बाकी है। सरकार यदि मंजूरी दे देती है तो तो गैस डीलर 303 रूपये के सब्सिडी देगी। इसके बाद 900 रूपये में गैस लेने के बाद आपके खाते में वापस सब्सिडी के तौर पर 303 रूपये आ जाएंगे। ऐसे में आपको एक गैस की कीमत 587 रूपये ही लगेंगे।

    इस गैस की कीमत काफी कम :

    इस गैस की कीमत काफी कम : इसके अलावा आपके पास कंपोजिट गैस सिलेंडर को अपनाने का एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि सरकार ने पूरे देश में अब कंपोजिट सिलेंडर को मंजूरी दे दी है। कंपोजिट सिलेंडर सामान्य गैस सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का होता है। यह बिल्कुल पारदर्शी है। इसमें बाहर से ही पता लगाया जा सकता है कि गैस कितने खपत हुए हैं और कितने बच्चे हैं। कम अपोजिट गैस सिलेंडर हल्का और मजबूत सिलेंडर है। यह 10 और 5 किलोग्राम में उपलब्ध है। इस गैस को आप 634 रूपये में खरीद सकते हैं।

    [rule_21]

  • खुशखबरी! दिवाली पर फ्री में मिलेगा LPG Cylinder, बस करना होगा ये काम


    न्यूज डेस्क : त्योहार के समय में घर में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। भारत में हर क्षेत्र के अलग-अलग पकवान है। लोग अपने-अपने एरिया के हिसाब से त्यौहार को पकवान का आनंद लेते हुए मनाते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह सभी पकवान गैस सिलेंडर पर ही बनते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी को दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार ने जनता से वादा किया था। अब इस वादे को निभाने के लिए दिवाली के मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

    विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने उज्ज्वला योजना के तहत होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। चूंकि होली के चंद दिनों बाद यूपी में नई सरकार बनी थी, इसलिए इसे होली 2022 पर लागू नहीं किया जा सका। जो महिलाएं सिलेंडर के तोहफे का इंतजार कर रही थीं, उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। अब इस दिवाली से सरकार बीजेपी के लोक संकल्प पत्र के वादे को पूरा करने जा रही है। सीएम योगी ने दो महीने पहले गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुफ्त सिलेंडर देने की बात दोहराई थी।

    CM योगी ने दिया ये बयान :

    CM योगी ने दिया ये बयान : गोरखपुर में लॉन्चिंग से संबंधित कार्यक्रम के दौरान जुलाई में सीएम योगी ने कहा था कि एक करोड़ लोग जिन्होंने कभी एलपीजी सिलेंडर को ग्रीन फ्यूल के तौर पर नहीं देखा, उन्हें मुफ्त कनेक्शन दिया गया। मुफ्त में कनेक्शन मिलने के बाद अब सरकार ने यह भी तय किया है कि दिवाली और होली के मौके पर उन्हें मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाए।

    [rule_21]