Category: News in hindi

  • अब बिजली जाने की टेंशन खत्म करने आया Smart Poratable Generator, घंटों चलाएं TV और Fans


    Portable Power Generator, डेस्क: इस समय कई जगहों में बिजली जाने और पावर कट की समस्या ने केवल आम हो गई है बल्कि बढ़ती जा रही है। कई कई जगहों पर दिन में दो से लेकर 4 घंटे तक बिजली गुल रहती है। अब इन हालातों में TV समेत कई इलेक्ट्रिक की चीजों का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। यदि आपके घर में भी पावर सोर्स नहीं है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    बिजली जाने से और पावर बैकअप न होने से बच्चों की पढ़ाई भी असर करती है। तो आपके साथ ऐसा न हो इसके लिए हम आपको एक जबरदस्त डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं। आज इस रिपोर्ट में आपोओ बताते हैं एक ऐसे सोलर पावर जनरेटर के बारे में जो न की पोर्टेबल है बल्कि घंटों तक आपके घर में लगे हुए इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज को बैकअप कर सकता है।

    कौन सा है ये जेनरेटर(Power Generator)

    कौन सा है ये जेनरेटर(Power Generator) हम इस रिपोर्ट में आपसे जिस पावर जेनरेटर(Power Generator) की बात कर रहे हैं उसका नाम एसआर पोर्टेबल्स सोलर जनरेटर(SR Portable Solar Generator) है। शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर आपको ये ₹17999 में मिल जाएगा।

    साइज की बात करने तो ये बेहद छोटा है और इसमें आपको हैंडल भी मिलेगा। इस हैंडल की मदद से आप इसे उठाकर कहीं पर भी ले जा सकते हैं। चूंकि ये छोटा है और साथ ही इसका वजन भी बेहद कम है तो इसे कहीं भी फिक्स करना बेहद आसान है। आपको कही भी पावर की जरूरत हो आप इसे साथ ले जा सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इन अप्लायंस को देगा पॉवर सप्लाई

    इन अप्लायंस को देगा पॉवर सप्लाई : यदि इसके पावर सप्लाई कैपेबिलिटी की बात करें तो इस Portable Solar Generator की बदौलत आप 25 घंटे तक एलईडी बल्ब जला सकते हैं, 3 घंटे तक रेफ्रिजरेटर चला सकते हैं, 2 घंटे से ज्यादा एक टेबल फैन चला सकते हैं इसके साथ ही आप 3 घंटे से ज्यादा समय तक स्मार्ट एलईडी टीवी चला तक सकते हैं।

    इतना ही नहीं 4 घंटे से ज्यादा किसी लैपटॉप को पावर सप्लाई कर सकते हैं, साथ ही इस सोलर पावर जनरेटर की मदद से 10 बार से ज्यादा समय तक किसी ड्रोन को भी चार्ज कर सकते हैं। यानी ये पोर्टेबल जेनरेटर आपके घर में इस्तेमाल किए जाने वाले तमाम होम अप्लायंसेज को पावर देने के लिए तैयार किया गया है और एक दमदार प्रोडक्ट है।

    [rule_21]

  • Twitter के मालिक बनते ही Elon Musk की मनमानी शुरू – भारतीय CEO पराग अग्रवाल को निकाला..


    Elon Musk : ट्विटर (Twitter) के अधिकारिक मालिक बनने के तुरंत बाद ही एलन मस्क (Elon Musk) ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कंपनी के कई प्रमुख अधिकारियों को कंपनी से रफा दफा कर दिया है। सामने आई खबर के अनुसार आधिकारिक रूप से Twitter के कर्ता धर्ता एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे की छुट्टी कंपनी से कर दी है।

    बोली लगने ने बाद से ही Twitter के CEO पराग अग्रवाल और Elon Musk के बीच विवाद की खबरें थीं। साथ ही विजया गड्डे ने ही डोनाल्ड ट्रम्प को स्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया गया। अब Elon Musk के ट्विटर को खरीदने के बाद इन लोगों की बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

    गौरतलब है कि बीते दिन ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर के ऑफिस में टहलते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया गया।

    इसके अलावा Elon Musk ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किए हैं। अपने Bio यानी अपने निजी विवरण में उन्होंने ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा है। साथ ही अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने स्थान को बदलकर उन्होंने ट्विटर मुख्यालय कर दिया है। मस्क को वीडियो में मुख्यालय के परिसर में एक ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

    बीते कई महीनो से ट्विटर के अधिग्रहण को लेकर मस्क किंतु-परंतु में उलझे हुए थे। अमेरिकी कोर्ट ने उन्हें गुरुवार की तक ट्विटर का पूरा अधिग्रहण पूरा का डेडलाइन दी थी। यदि ऐसा नहीं होता तो मस्क को डेलावेयर की एक अदालत में मुकदमे का सामना करने की चेतावनी मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार को मस्क ने तय डेडलाइन से पहले ही ट्विटर को अपने कब्जे में ले लिया।

    [rule_21]