Category: News

  • जहानाबाद में शराब कारोबारियों और शराबी ऊपर फिर चला उत्पाद विभाग का डंडा, एक साथ 44 गिरफ्तार

    बिहार में जारी शराबबंदी के बावजूद रोजाना सैकड़ों की संख्या में शराबी गिरफ्तार हो रहे हैं। जहानाबाद जिले में देर रात से सुबह तक चलाए गए विशेष अभियान में 37 शराबी ओर 7 शराब तस्कर को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है।

    जहानाबाद और अरवल की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न जगहों पर 50- 50 की संख्या में विभक्त होकर विशेष अभियान चलाया जिसमें 37 शराबी और 7 शराब तस्करों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया है। शराब बेचने वाले जिन को गिरफ्तार किया गया है उनमें 3 महिलाएं भी शामिल है। जिन्हें बसों में भरकर उत्पाद विभाग के कार्यालय लाया गया। जहां उन्हें फाइन लेकर छोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।

    वहीं उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने दिया बेबी गर्ल को जन्म- मिलता है इस एक्टर से चेहरा


    डेस्क: इस समय बॉलीवुड का सबसे चहेता कपल पेरेंट्स बन चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की। आज यानी रविवार की सुबह आलिया भट्ट ने एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर और आलिया की बेबी गर्ल के जन्म के बाद पूरे कपूर खानदान खुशियां मना रहा है।

    सामने आई जानकारिंके अनुसार, आज सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन हॉस्पिटल में आलिया को भर्ती कराया गया था। आलिया के साथ उस समय रणबीर भी मौजूद थे। मीडिया सूत्रों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बेबी गर्ल के पैदा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक न आलिया ने, न ही उनकी फैमिली ने कोई औपचारिक ऐलान किया है। रणबीर की तरफ से भी कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

    घर आई बेबी गर्ल

    घर आई बेबी गर्ल : बिलकुल अचानक से आलिया के मां बनने की खबर आई है। हालांकि उनके चाहने वाले और परिवार वाले सभी बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह आलिया ने एच एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार आलिया और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही आलिया की गोद भराई सेरेमनी भी बेहद जोरों शोरों से हुई थी। इसकी सेरेमनी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

    इसी साल हुई थी शादी

    इसी साल हुई थी शादी : इसी साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने बहुत ही सादगी के साथ शादी की थी। आलिया का नो मेकअप शादी लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया था। दोनों के शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

    [rule_21]

  • उत्पाद विभाग के कर्मी वे गुनाह लोगों को नहीं पकड़ें और न हि उनके साथ मारपीट करें

    बिहारशरीफ–राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने कहा है कि–उत्पाद विभाग के वावूओं के द्वारा निर्दोषों को जवरण पकड़ कर शराब कांड में मुकदमा दर्ज कर वे वज़ह फंसाने का कार्य कर रहें जो वे वूनियाद गलत है।जव से विहार के मुख्यमंत्री शाराव कांड का अपराधीक जैसा कानून वनाए हैं इसमें क्रिमिनल लोग रोड पर घूम रहे हैं और अपराधिक पिस्तौल लेकर घूमने वाले एक भी क्रिमिनल को नहीं पकड़तें है और गरीव भोले भाले लोगो सलाखों भेजें जा रहें हैं।और सलाखों में बंद हैं।

    उत्पाद विभाग के अधिक्षक शाराव माफियों को नहीं पकड़तें हैंऔर गरीबों और निर्दोषों को पकड़ कर जेल भेंजने का कार्य करतें हैं और वे वज़ह गरीबों को मुकदमा कर फैन भरवातें हैं।जैसे-5-तारीख को दिपनगर थाना क्षेत्र में विजवन गांव के निर्दोष को जवरण पकड़ कर मारपीट किए और उत्पाद विभाग बिहारशरीफ लाकर अपनें थाना के सलाखों में बंद कर दिए और झूठे मुकदमे दर्ज कर फैन भरवाने पर मजवूर किए–ईसी के विरुद्ध दिपनगर थाना क्षेत्र में–NH..रोड पर जानताओं ने रोड जाम कर आगजनी किए.. अगर उत्पाद विभाग निर्दोषों को पकडना बंद नहीं करतें हैं तो उत्पाद विभाग नालंदा के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा कि ओर से आंदोलन छेड़ेगी। राजकुमार पासवान अध्यक्ष-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नालंदा।

  • गोपालगंज उपचुनाव पर भाजपा की जीत बरकरार; कुसुम देवी की 2157 वोट से हुई जीत

    गोपालगंज-उपचुनाव अपडेट। मतगणना शुरू 24th राउंड तक आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 67870मिला वोट मिला।

    बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी को 70033 को वोट मिला। 2157 वोट से बीजेपी की हुई जीत।

    मोकामा से राजद चुनाव जीता।

  • बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई से मंगवाए गए विशेष कमल, गुलाब एवं विभिन्न रंगबिरंगे प्रकार के पुष्प से अद्भुत अलंकार किया गया

    कार्तिक मास शुक्ल पक्ष  उत्थान द्वादशी तिथि श्री तुलसी दामोदर विवाह पर्व पर श्री हरि नारायण विष्णुपद का विशेष अलंकार श्रृंगार पूजन किया गया.

    बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई से मंगवाए गए विशेष कमल, गुलाब एवं विभिन्न रंगबिरंगे प्रकार के पुष्प से अद्भुत अलंकार किया गया श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के नेतृत्व में युवा गयापाल ब्राह्मण द्वारा श्री विष्णु चरणकमल पर यह अति विशेष सज्जा किया गया।

    गया तीर्थ क्षेत्र के प्रसिद्ध विद्वान अरुण आचार्य एवं रवि आचार्य जी द्वारा यह सेवा करवाई गई

  • अब बिहार में लीजिए गोवा जैसा मजा – वॉटर स्पर्ट्स से लेकर कई एडवेंचर्स मिलेगा एक साथ, जानें –


    न्यूज डेस्क : यदि आप बिहार घूमना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सटीक है। अभी आपको बिहार के पश्चिमी चंपारण में गोवा और अंडमान जैसे वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधाओं का आनंद मिलेगा। दरअसल, पश्चिमी चंपारण का अमवामन पर्यटन स्थल इस महीने में शुरू किया जा रहा है।

    यहां आने वाले पर्यटकों को वाटर स्पोर्ट्स का भरपूर आनंद मिलेगा। इन स्पोर्ट्स का उद्घाटन 5 माह पहले किया जा चुका है। बिहार जैसे राज्य में पर्यटक स्थलों में इस तरह की सुविधाएं देख लोग उत्साह से विभोर हैं।

    चंपारण मुख्यालय बेतिया से 20 किलोमीटर दूर अमवामन पर्यटन स्थल में 6 तरह के मनोरंजक वाटर स्पोर्ट्स कि सुविधाएं उपलब्ध है। इनमें जेटी बोटिंग, जॉबिंग बॉल, पैरासेलिंग, कयाकिंग सहित कई स्पोर्ट्स है। यहां जिले सहित देश के तमाम पर्यटक आकर आनंद प्राप्त कर सकते हैं। बिहार में रह रहे लोगों के लिए ये पर्यटन स्थल एक बेहतर विकल्प साबित होगा। जहां लोग परिवार के साथ इंजॉय कर सकेंगे।

    वॉटर स्पोर्ट्स का किराया तय

    वॉटर स्पोर्ट्स का किराया तय

    प्रकृति की गोद में बसे अमवामन पर्यटन में आने वाले पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स के फेयर तय कर दिए गए हैं। इसमें 100 रूपये से लेकर 800 रूपये तक के टिकट काटे जाएंगे। इसके अलावा नौका विहार की भी सुविधा है। यदि आप भी पूरे परिवार के साथ लंबे समय से कहीं घूमने नहीं गए हैं तो आप अमवामन पर्यटन स्थल पर आकर जीवन जी सकते हैं।

    सुविधाऐं से भरपूर ये पर्यटन स्थल

    सुविधाऐं से भरपूर ये पर्यटन स्थल

    [rule_21]

  • मोकामा विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी की जीत

    बिहार की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मोकामा सीट के नतीजे आ गए हैं. बिहार की हॉट सीट कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव जीत लिया है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान शेष है. नीलम देवी मोकामा से महागठबंधन के तहत राजद की उम्मीदवार थीं. उन्होंने बीजेपी की महिला प्रत्याशी सोनम देवी को 16752 मतों से हराया है।

    उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मतगणना में नीलम देवी को 73893 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रही बीजेपी की सोनम देवी को 57141 वोट मिले. सोनम देवी मोकामा के ही एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं. दरअसल चुनाव होने से पहले ही माना जा रहा था कि अपने पति अनंत सिंह की सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी जीत का सिलसिला बरकरार रहेंगी लेकिन इस बीच बीजेपी ने एक अन्य बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर कड़ी टक्कर देने की कोशिश की।

    रविवार को हो रही मतों की गनिती में शुरू से ही मोकामा के चुनाव परिणाम में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बढ़त लेकर चलती रहीं और अंतिम राउंड की जो गिनती हुई उसमें उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनम देवी को करीब 17 हज़ार मतों से हराकर मोकामा सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया है।

  • बिना जमीन के भूमिहीनों को बेघर नहीं किया जाएगा, फैसला स्वागतयोग्य:प्रो.आलोक


    पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

    पूर्णिया-बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर आलोक कुमार ने बयान जारी कर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता द्वारा की गई घोषणा का स्वागत किया है। ज्ञात हो कि माननीय मंत्री ने भूमिहीन गरीबों को बिना वैकल्पिक आवास भूमि उपलब्ध कराए भूमि से बेदखल करने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। प्रोफेसर आलोक ने कहा कि शहरी क्षेत्र में वर्षो से खास महाल एवं बिहार सरकार की भूमि पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हजारों परिवार वास कर रहे हैं। आए दिन अंचल कार्यालयों से भूमि का फर्जीवाड़ा कर भू माफिया एवं अंचलाधिकारी के साथ-साथ अनुमंडलीय स्तर के पदाधिकारी के गठजोड़ से इन गरीबों के बसावट को उजाड़ा जा रहा है

    कई वर्षों से पूर्व के नगर पालिका एवं वर्तमान में नगर निगम क्षेत्रों में बस रहे भंगी समाज के लोगों को सरकारी भूमि का पर्चा नहीं मिल पाया है। पूर्व की सरकार के द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर इन भूमिहीनों को ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि उपलब्ध कराकर पक्के बहुमंजिला मकान बनाने का आदेश निर्गत किया गया है ,जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। शहरों को स्वच्छ सुंदर बनाने एवं कचड़ा निष्पादन में लगे समुदाय के साथ आज भी अस्पृश्यता को ध्यान में रखकर शहरी क्षेत्र से बेदखल करने की साजिश की गई है। वर्तमान सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय लालू प्रसाद के विजन को, जिन्होंने राजधानी पटना जैसे महानगरों में गरीब, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को पक्के मकान बनाकर आवास उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक कार्य किया था

    प्रोफेसर आलोक ने पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त से खासमहाल एवं बिहार सरकार की भूमि प्राथमिकता के आधार पर सफाई कर्मी भंगी समाज एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के गरीब परिवारों को कम से कम 5 डिसमिल भूमि पक्के मकान सहित उपलब्ध कराने की मांग किया है। प्रोफेसर आलोक ने अंचल कार्यालय में नामांतरण एवं लगान निर्धारण के नाम पर लूट खसोट एवं शहरी क्षेत्र में आम लोगों के नामांतरण एवं लगान निर्धारण में पारदर्शिता के आधार पर राज्य सरकार के आदेश के अनुपालन कराने के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में लगान निर्धारण नहीं होने के कारण सरकारी सेवक एवं अन्य नागरिकों को ऋण लेने एवं रोजगार से संबंधित कागजात में घोर परेशानी उत्पन्न हो रहा है साथ ही राज्य सरकार को करोड़ों रूपये राजस्व की क्षति हो रही है।

  • क्यों इस्तेमाल किए जाते हैं अलग अलग रंग के Helmet? जानिए क्या है रंगों का भेद


    डेस्क: कई जगहों पर आपने अक्सर लोगों को अलग अलग रंग के Helmet में या फिर हार्ड हैट पहने जरूर देखा होगा। Helmet पहनने का जाहिर मतलब है कि इसे सुरक्षा के नजरिए से पहना गया है। ताकि व्यक्ति का सर बचा रहे उसपर कोई चीज यदि गिरे भी तो उसे चोट न लगे। तो क्या आप कभी सोचा कि इनके रंग अलग-अलग क्यों होते हैं? क्या ये सिर्फ इस कारण से कि कर्मचारियों को अलग लुक देने के लिए या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? तो चलिए आज आपको बताते हैं ये अलग रंगके Helmet kya दर्शाते हैं।

    White Hard Hat

    White Hard Hat : जिस भी साइट पर निर्माण कार्य चल रहा होगा वहां सफेद हार्ड हैट (White hard hat) सुपरवाइजर, मैनेजर या ऊंचे पोस्ट वाले लोग पहनते हैं। आमतौर पर वैसे लोग जिनके अंडर में अन्य कई लोग काम करते हैं और ये उनकी जिम्मेदारी होती है कि वो दूसरों की सुरक्षा करें। ऐसा माना जाता है कि सफेद हेलमेट गर्मी के दिनों में सुपरवाइजर का दिमाग ठंडा रखता है जिससे वो निर्माण की प्लानिंग अच्छे से कर पाएं।

    Yellow Hard Hat

    Yellow Hard Hat : कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में जितने भी लोग मैनुअल लेबर में लगे होते हैं वो पीला हेलमेट (Yellow hard hat) पहनते हैं। इनका काम भारी मशीन चलाने में, गड्ढे खोदने में या फिजिकल टास्क करना होता है। पीला हेलमेट देखकर ये पता लग जाता है कि व्यक्ति कंस्ट्रक्शन वर्कर है. ऐसे में उसे कभी भी डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए।

    Green Hard Hat

    Green Hard Hat : हरे रंग (green hard hat) की हार्ड हैट किसी साइट पर मौजूद सेफ्टी इंस्पेक्टर पहनता है। या फिर ये किसी नए कर्मचारी के लिए जो उस साइट पर नया आया है। प्रोबेशनरी स्टाफ भी ग्रीन हेलमेट पहनता है।

    Blue Hard Hat

    Blue Hard Hat : आमतौर पर बढ़ई, टेक्निकल ऑपरेटर या बिजलीकर्मी नीला हेलमेट (Blue hard hat) का इस्तेमाल करते है । आम कर्मियों के लिए नीली हार्ड हैट काफी आम बात होती है। नीला रंग ये दर्शाता है कि उनके पास किसी काम को करने की काफी एक्सपर्टीज़ और ट्रेनिंग है।

    Orange Hard Hat :

    Orange Hard Hat : नारंगी या ऑरेंज रंग (Orange hard hat) का हेलमेट लिफ्टिंग का काम करने वाले लोग पहनते हैं। इस है का इस्तेमाल मुख तौर पर सामानों को उठाने में मदद करने वाले या फिर ट्रैफिक मार्शल और सिग्नल में मदद करने वाले कर्मी पहनते हैं जब साइट पर क्रेन चलाने वाले को बेहद भारी सामान क्रेन की मदद से उठाना पड़ता है तब यही लिफ्टिंग ऑपरेटर्स उनको सामान उठाने में सहायता करते हैं और गाइड भी करते हैं।

    Brown Hard Hat :

    Red Hard Hat :

    Red Hard Hat : जिन जगहों पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा होता है वहां फायर मार्शल होते हैं। इनकी जिम्मेदारी होती ha उस जगह पर आग को दूर रखना और यदि आग की स्थिति उत्पन्न हो तो उससे लोगों की रक्षा करना। इन अलावा आम फायर ब्रिगेड के कर्मी भी लाल हेलमेट (red hard hat) ही पहनते हैं। ये रंग दूर से ही नजर में आ जाता है।

    Pink Hard Hat :

    Pink Hard Hat : वैसे कंस्ट्रक्शन साइट पर पिंक हार्ड हैट (pink hard hat) कम ही दिखेगा। जिन जगहों पर इसका इस्तेमाल होता है, वहां महिलाएं इसे पहनती हैं। गुलाबी रंग को महिलाओं से जोड़ा गया है। तो पिंक हेलमेट महिला कर्मियों के लिए बनाया गया है। हालांकि कई बार इस Helmet को वो कर्मी भी पहनते हैं जिन्होंने अपना Helmet खो दिया है या कहीं भूल आएं हों।

    Grey Hard Hat

    Grey Hard Hat : हल्का या गहरे रंग का ग्रे (grey hard hat) हेलमेट कंस्ट्रक्शन साइट पर विजीटर्स की लिए बनाया गया है। ये लोग वो हैं जो कर्मी नहीं है पर साइट पर मौजूद हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए इसका निर्माण किया गया है।

    [rule_21]

  • No Makeup Look में बहुत क्यूट नजर आई Viral MMS फेम Anjali Arora, फैंस ने ट्रोल कर कहा ये तो एकदम कचरा…


    डेस्क: अचानक से सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं अंजली अरोड़ा अपनी वीडियो के वायरल होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले ही उनका MMS भी लीक हुआ था। MMS के कारण भी वो काफी सुर्खियों में बनी हुई थी। हालांकि हर किसी की तरह उन्होंने भी अपने इस MMS स्कैम को फेक बताया है। पर सोशल मीडिया पर उसी वीडियो के चर्चे थे। यकीनन उनके वायरल वीडियो के बाद इस वीडियो ने उनको फेम दिलाया है।

    वर्तमान में देखें तो आज की तारीख में मिलियन फॉलोअर्स के साथ अंजली अरोड़ा एक मशहूर नाम बन चुकी हैं। उनकी तस्वीरें और विडियोज हमेशा ही चर्चे में रहते हैं। वैसे तो अंजली अपनी खूबसूरती के साथ ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। पर हाल ही में उनके कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें वो नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। उनके इस लुक को देख कर फैंस काफी हैरान हैं।

    अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का ये नो मेकअप लुक फैंस को हैरान कर रहा है। एयरपोर्ट से उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उन्होंने आउटफिट तो बेहद शानदार पहन रखा है। इस आउटफिट में उन्होंने कई पोज भी दिए। पर इस शानदार लुक में नो मेकअप लुक के कारण अदाकारा चर्चा में बनी हुईं हैं।

    वायरल तस्वीरों में अंजली अरोड़ा को सूट बूट में देखा जा सकता है। पर इन तकड़ते भड़कते कपड़ों में उन्होंने जरा सा भी मेकअप नहीं किया है। कारण वश उनके स्किन पर नेचुरल ग्लो नहीं है। जिसके देख कर फैंस हैरान हो रहे हैं। अंजली हमेशा ही अपने अलग फैशन और ब्यूटी टिप्स के लिए जानी जाती हैं। पर उनके इस नो मेकअप लुक ने फैंस को तो हैरान किया है साथ ही उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है।

    [rule_21]