Category: News

  • मार्केट में तहलका मचाने आ गई Tata Tiago NRG CNG – कीमत जान खुश हो जाएंगे आप..


    डेस्क : Tata ने आज अपनी कार Tiago NRG CNG लॉन्च कर दी। CNG ग्राहकों को ध्यान में रखकर कंपनी ने इसकी साल शुरूआती कीमत 7.40 लाख रुपये रखी है। TATA ने मंगलवार से ही Tata Tiago NRG CNG की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।

    TATA के अनुसार इसका टॉप मॉडल एक्सजेड ट्रिम 7.80 लाख (X-शोरूम) तक मिलेगा। पेट्रोल की तुलना में यह कार थोड़ी सी महंगी है। नई CNG कार में 4 रंग फॉरेस्टा ग्रीन, फायर रेड, पोलर व्हाइट और क्लाउडी ग्रे भज मिलेंगे। Tiago NRJ i-CNG के लॉन्च पर कंपनी ने कहा अपनी स्थापना के बाद से Tiago NRJ नेमप्लेट को हमारे ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया भी मिली है। लोगों को इसकी SUVसे प्रेरित डिजाइन, मस्कुलर स्टांस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी पसंद आती है।

    कार में हैं यह फीचर्

    कार में हैं यह फीचर्

    Tata Tiago NRG अपने पेट्रोल वर्जन की तरह ही फॉक्स स्किड प्लेट्स के साथ चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग के साथ भी आएगी। कार में ब्लैक रूफ, ब्लैक ORVM, रूफ रेल्स, फॉग लाइट्स और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी दिए जा रहें हैं। इस कार में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

    Tata Tiago NRG i-CNG में एक 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन भी मिलता है। जो 72 bhp का पावर और 95 Nm का पीक टॉर्क भी जेनरेट करेगा। यह कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता हैं और इसकी 60-लीटर की क्षमता वाला CNG टैंक है। इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो भी होगा।

    [rule_21]

  • बिहार शरीफ और हिलसा कोर्ट परिसर में यूं पढ़ी गई भारतीय संविधान की प्रस्तावना – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

    एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क।  बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 22 को विधिक सेवा सदन व्यवहार न्यायालय नालंदा बिहारशरीफ में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    This is how the preamble of the Indian Constitution was read in Bihar Sharif and Hilsa Court premises 11इस कार्यक्रम में रचना अग्रवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार नालंदा के निर्देशन में पैनल अधिवक्ताओं और पर विधिक स्वयंसेवक और विधि संकाय के छात्रों द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।

    इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों के बारे में उपस्थित लोगोंको जागरूक किया गया।

    इस मौके पर पैनल अधिवक्ता बिरमानी कुमार, सोनाली स्वरूप, गौरव कुणाल, संजीव कुमार, आदि और विधि संकाय छात्रों में प्रभात, सबिला, सनोवार, सुप्रिया आदि और पारा विधिक स्वयंस्ववक के रूप में राजीव कुमार, राजेश कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार आदि  उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के सहयोग के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक मुहम्मद आतिफ, कौशल, मंजीत, मधुसूदन, ने सहयोग किया।

    इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया की संविधान सप्ताह जो आज से 2 दिसंबर 22 तक मनाया जाना है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया है कि वे सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार और मूल कर्तव्यों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, डिबेट आदि का आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

    उधर, इधर संविधान दिवस पर हिलसा व्यवहार न्यायालय परिसर में एडवोकेट के साथ प्रस्तावना को पढ़ कर सुनाया गया। जिसमें मूल अधिकार, कर्तव्य , अनुच्छेद , अनुसूचियाँ आदि के बारे में जानकारी दी गयी। यह जानकारी पीएलवी आलोक कुमार ने दी।This is how the preamble of the Indian Constitution was read in Bihar Sharif and Hilsa Court premises

     

  • Royal Enfield पेश करने जा रही अपनी Electric Bike – कीमत इतनी कम की लपक लेंगे आप..


    डेस्क : पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों की वजह से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड अब बढ़ती जा रही है। लोग इन मोटरबाइकों को काफी पंसद कर रहे हैं। कुछ लोग इस बात का भी इंतज़ार कर रहे हैं कि लोकप्रिय Royal Enfield कब तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करेगी।

    अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। असल में Royal Enfield बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने जा रही है। उसकी एक तस्वीर भी सामने आयी है। आइये जानते हैं इस बाइक की बाकी डिटेल।

    क्या है इस बाइक का नाम :

    क्या है इस बाइक का नाम : Royal Enfield की जिस पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर सामने आयी है, उसका नाम है ‘Electrik01’। एक रिपोर्ट के अनुसार यह बाइक अभी शुरुआती चरणों में है। इस बाइक की पूरी तस्वीर भी सामने नहीं है, बल्कि उसका एक हिस्सा ही दिख रहा है। पर यह माना जा रहा है कि मोटरसाइकिल काफी ज्यादा आकर्षक है।

    कंपनी ने नहीं दी हैं कोई जानकारी :

    कंपनी ने नहीं दी हैं कोई जानकारी : यह जानकारी ऑटोकार की एक रिपोर्ट के अनुसार है। इसी पर Royal Enfield की नयी बाइक की तस्वीर आयी है। पर अभी तक Royal Enfield ने बाइक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि इतना जरूर है कि Royal Enfield ने पहले भी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के संकेत दिए थे। दूसरी तरफ कंपनी भारत में अपने वाहन पोर्टफोलियो को भी अब मजबूती दे रही है।

    [rule_21]

  • संविधान दिवस पर स्कूली छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी, लगाए नशा विरोधी नारे – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

    School students take out Prabhat Pheri on Constitution Day raise anti drug slogans 1इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इलामपुर नगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशू कल्याण केंद्र के छात्र-छात्राओं के द्वारा संविधान दिवस पर प्रभात फेरी निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरा।

    प्रभात फेरी के दौरान बच्चे जन-जन ने ठाना है ऩशे को मिटाना है, भलाई का जिसमें है विधान वही है भारतीय संविधान, जो करेगा नशा उसका होगा दुर्दशा जैसे आदि नारे लगा रहे थे

    हेडमास्टर मसुदूर रहमान ने बताया कि इस मौके पर विद्यालय में पेटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और सफल छात्र छात्राओं के बीच कॉपी कलम आदि देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर शिक्षिक गाजी शाहनवाज, कुंती कुमारी, विमला कुमारी, नीता कुमारी, रंजू कुमारी, कुमारी प्रीति, शमा कुमारी, सलीना खातुन, शोभा कुमारी, संयुक्ता, माधुरी आदि मौजूद थे।

     

  • Bihar में हेमा मालिनी वाला दौर – फिल्‍मों की शूटिंग के लिए आएंगे मुंबई के प्रोडक्‍शन हाउस..


    डेस्क : बिहार देश की एक क्रांतिकारी धरती रही हैं अब बिहार में नालंदा और राजगीर जैसे आकर्षक लोकेशनों पर जल्द ही हिंदी फिल्मों की शूटिंग होगी। मुंबई के फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को शूटिंग की अनुमति के लिए कोई परेशानी नही हो, इसके लिए जल्द ही सिंगल विंडो सिस्टम की भी सुविधा अब शुरू की जाएगी। इसके तहत एक ही जगह से फिल्म शूटिंग के लिए जरूरी सारी अनुमति और सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा।

    बिहार पवेलियन में आए हैं कई बड़े बैनर

    बिहार पवेलियन में आए हैं कई बड़े बैनर

    गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने इसके लिए देश-विदेश के कई प्रोडक्शन हाउस को भी आमंत्रित किया है। बिहार पवेलियन में विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद के साथ फिल्म, TV और OTT प्लेटफार्म के बड़े निवेशक जैसे Reliance, Amazon, Netflix, आइटाप फिल्म्स, फैंटम एफएक्स, जीरो ग्रेविटी, टेक्नीकलर इंडिया आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    बिहार का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को लुभा रहा

    बिहार का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को लुभा रहा

    बिहार पवेलियन में बिहार के प्राकृतिक सौंदर्य, विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों, प्राचीन और नई इमारतें, चौड़ी सड़कें, सुगम यात्रा के पूरे साधन, मनोरम घने जंगल, पहाड़, नदियां, झील जैसे मनोरम दृश्यों की जानकारी रचनात्मक लोगों को आकर्षित भी कर रही है।

    [rule_21]

  • राजगीर के ऐतिहासिक धरती पर किसान महापंचायत का समापन हुआ।

    नालंदा जिला के राजगीर के मेला मैदान में ऐतिहासिक धरती पर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वधान में सविधान दिवस के अवसर पर किसान महापंचायत का समापन हुआ किसान महापंचायत की अध्यक्षता किसान महापंचायत के संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद सुरेंद्र प्रसाद यादव रामचंद्र आजाद ने की मंच का संचालन उमराव प्रसाद निर्मल ने की इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसान को अपने उत्पादन का वास्तविक मूल्य लगाने का अधिकार प्राप्त नहीं है किसान आज भी अपने उत्पादन किए हुए अन फल सब्जी कौड़ियों के भाव बाजार में बेचने पर विवश है आज के तारीख में उनको वास्तविक मूल्य नहीं मिल रहा है इसलिए किसानों को मूल्य लगाने का हक मिलना चाहिए पूरे देश में एमएसपी पर कानून बनाने की जरूरत है किसान महापंचायत में पूरे बिहार के किसान मजदूर हजारों हजार के संख्या में शामिल हुए
    किसान महापंचायत ने मांग कि:- एमएसपी पर कानून बने।

    दिल्ली के किसान आंदोलन के दौरान हुए शहीद किसानों को मुआवजा मिले भूमि में सर्वे दाखिल खारिज परिमार्जन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे बिहार में व्यापार के लिए बाजार समिति चालू करने अन्य राज्यों की तरह खेतों को निशुल्क बिजली पानी उपलब्ध करने गन्ना उत्पादक को बकाया राशि उपलब्ध करने मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने बंद पड़े राजगीर कृषि महाविद्यालय को खोलने दक्षिण बिहार को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने गंगा कोसी में भूमि कटाव कोशिका स्थाई निदान कोयल परियोजना को लागू करने भारत के 60 वर्ष से ऊपर किसानों को ₹10000 पेंशन मिले कृषि कार्य हेतु किसानों को मुफ्त बिजली मिले किसानों का कर्ज माफ हो आदि मुद्दे शामिल थे इस मौके पर मुख्यवक्ता गुरुनाम सिंह चरूनी आर एन सिंह।।

    राकेश रफीक जिला प्रवक्ता रामदेव चौधरी शाहनवाज अनिल पासवान जवाहर निराला उमेश शर्मा डॉ विनाय सिंह बीबी सिंह मोहम्मद जफरबारी अंसारी कल्लू सिंह मंजय कुमार जैनेंद्र कुमार राजेंद्र प्रसाद चंद्रशेखर यादव महेंद्र प्रसाद अनिल सिंह लड्डू खान सुरेश प्रसाद मंजू देवी नरेश कुमार विधार्थी श्री सत्येंद्र सिंह जयराम सिंह पिंटू कुमार चंद्रवंशी जमालुद्दीन मंटू चौरसिया ओमप्रकाश जी चंद्रउदय कुमार अशोक यादव सुभाष चंद्र प्रकाश जी बाल गोविंद सिंह विजय कुमार रघुवर रामावतार सिंह नरेश कुमार विद्यार्थी आदि लोगों ने किसान महापंचायत को संबोधित किए। इस किसान महापंचायत में पथरौरा पंचायत के पूर्व मुखिया अनुज कुमार मनोहर कुमार चौधरी विजयकांत सिन्हा प्रोफेसर शिव कुमार यादव मोहम्मद अब्दुल्ला अरमान जी मोहन प्रसाद नरेश प्रसाद अरुण सिंह आदि लोग उपस्थित थे

  • नगरनौसा थानाध्यक्ष ने संविधान दिवस पर पुलिस साथियों को दिलाई शपथ – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

    नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना परिसर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया।

    मौके पर पुलिस थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया।

    उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संविधान की शपथ ली और कहा कि संविधान में बनाए गए कानून के तहत ही हमलोग भी पुलिस की नौकरी करते हैं। हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है।

    उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच संवैधानिक तथ्यों के तहत मधुर संबंध बनाने की बात कही, ताकि लोगों में पुलिस प्रशासन पर अटूट आस्था हो सके।

    उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील किया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से सीख लें तथा इमानदारी पूर्वक काम करें। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

     

  • नालंदा महिला कॉलेज में मनाया गया संविधान दिवस

    संविधान दिवस के मौके पर नालंदा महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मुसर्रत जहां ने भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं का वर्णन किया। और कहा कि भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।

    यह दिन यानि 26 नवंबर भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है । मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आशिया प्रवीण ने उपस्थित महाविद्यालय परिवार एवम छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना हम भारत के लोग ……का सामूहिक संकल्प करवाया।और डॉ. आसिया प्रवीण ने कहा कि हम सभी को मिलकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना है। भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं संविधान को और महान बनाता है।

    वही समाजसेवी सह सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार ने कहा कि संविधान दिवस अतुल्य विरासत को जारी रखने का एक संकल्प है । सरकार ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी ।आज हम सभी संविधान निर्माण की 73 वी वर्षगांठ मना रहे हैं।उन्होंने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    वही समाजशास्त्र के व्याख्याता डॉ. रामधनी पाल ने मौके पर कहा कि भारतीय संविधान एक पवित्र सारगर्भित और जीवंत दस्तावेज भारत के लिए एक महान मार्गदर्शक है।

    इस मौके पर एनएसएस की छात्रा निशा कुमारी ने संविधान की विशेषताओं पर अपनी राय व्यक्त की ।
    मौके पर गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ,हिंदी विभाग की डॉ.वर्षा रानी , डॉ. सिंधु सिन्हा, नागमणि कुमार तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों में राणा प्रताप सिंह, नौशाद आलम,पवन कुमार ,संजीव सिंह ,संजय , प्रत्युष कुमार तथा एनएसएस की स्वयंसेविका एवम् छात्राएं मौजूद रही ।

  • संविधान दिवस को मानववादी जनता पार्टी *संविधान बचाओ दिवस मनाया।

    प्रेस विज्ञप्ति 26 नवंबर 2022 संविधान दिवस को मानववादी जनता पार्टी *संविधान बचाओ दिवस * समारोह पूर्वक बिहार शरीफ के श्रमकल्याण परिसर में जिला अध्यक्ष नंदलाल रविदास की अध्यक्षता में मनाया। इस अवसर पर बाबा साहब के मूर्ति पर माला चढ़ाकर बाबा साहब अमर रहें और संविधान जिंदाबाद का नारा लगाया।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार आर्य ने कहा कि संविधान के क्षेत्र में भारत विश्व गुरु है क्योंकि भारत के संविधान के जैसा पूरा दुनिया का संविधान नहीं है, जहां समता,संप्रभुता भाईचारा तथा न्याय पर आधारित है , भारत का विस्तृत संविधान विश्व में न्नमूना संविधान है जिसे बचाए रखने का मानववादी जनता पार्टी ने संकल्प लिया है ।

    पार्टी की ओर से पूरा बिहार में आज के दिन संविधान दिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने का संकल्प दिलाया जा रहा है। सभा में डॉ विनोद कुमार दास, सुरेंद्र पासवान ,रामबालक पासवान अखलाक अहमद, विकास कुमार, सूरज कुमार सुधांशु ,मंटू कुमार, ममता कुमारी,सोमारी सुधाकर, संतोषी देवी, लालता देवी ,बानो खातून, मोहम्मद एजाज अंसारी व कपिल पासवान आदि उपस्थित हुए

  • नगरनौसा में किसानों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पुतले फूंके – Nalanda Darpan – गाँव-जेवार की बात।

    Farmers burnt effigies of Chief Minister and Prime Minister in Nagarnausa 1नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। 26 नवंबर वह दिन है। आज के ही दिन किसान तीन कृषि कानून के विरोध में राज्यों से लड़ते हुए दिल्ली के बॉर्डर तक आए और लगातार 13 महीने के आंदोलन करते हुए भारत सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को प्रधानमंत्री के द्वारा वापस लेने को मजबूर कर दिया। यह किसानों की एकता और मजबूती को दिखाती है।

    सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार द्वारा सरकार से आगे मांग किया गया कि किसानों के द्वारा उठाए गए सभी अनाजों पर खरीद सुनिश्चित किया जाए एवं किसानों के अनाजों का मूल्य स्वामीनाथन आयोग के दिए गए फार्मूले के C2+50% के हिसाब से तय हो।

    इस सभा में बिहारी कृषि परिवार के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मुखिया, रामजतन सिंह, दिलीप कुमार, आनंदी प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद, सुरेंद्र गांधी, सर्विस राम समेत कई किसान उपस्थित थे।

    इस पुतला दहन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ ओजपूर्ण स्वर में नारे लगाए गए