error: Content is protected !!
error: Content is protected !!
error: Content is protected !!
5 अगस्त को भोजपुरी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने भव्य पैमाने पर रिलीज हो रही है। फ़िल्म को ले कर बिहार विधानसभा सदस्य व प्रसिद्ध गीतकार संगीतकार विनय बिहारी के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। फ़िल्म के विषय मे विनय बिहारी ने अपने संबोधन में कहा विडंबना है हमारी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार आज इसे गर्त में ले के जा चुके हैं।इन लोगो ने गंदगी का सहारा ले स्टारडम पाई है इसीलिए इन्हें इसकी कद्र नही है। इन्ही बातों से आहत हो हमने कई वर्षों बाद एक ऐसी फिल्म बनाई जिससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूँ। दावे के साथ कह सकता हूँ फ़िल्म पूरी परिवार के साथ देखने लायक है साथ भोजपुरी दर्शको को इस फ़िल्म पर गर्व होने वाला है। इस फ़िल्म के जरिये भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रहे असली बदलाव को महसूस किया जा सकता है।
विधायक विनय बिहारी ने बिहार के थिएटरों के प्रति सरकार की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए हैं। सड़क, बिजली और शिक्षा के अलावे मनोरंजन भी समाज के प्रगति का एक अहम हिस्सा है। सूबे के युवाओं के चहुमुखी विकास हेतु सरकार को थियेटर, नाट्य संस्था, फ़िल्म पॉलिसी आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब मैं कला संस्कृति मंत्री था सिर्फ इन्ही विषयो पर काम करता रहा। कभी मनोरंजन का हव था ये राज्य आज कई जिले थियेटर विहीन हो चुके हैं। आज बिहार में चालू सिनेमाघरों की संख्या 100 भी नही रहा , अकेले हैदराबाद में शहर में 122 थियेटर हैं। नीतीश की हम तो आग्रह कर सकते हैं कि इस ओर ध्यान दीजिए नही तो वो दिन दूर नही जब आपको यहाँ के कलाप्रेमी आपको अपने से दूर कर देगी। इतनी विषम परिस्थिति में भी हमने एक साफ सुथरी और उम्दा फ़िल्म बनाई है और भव्यता के साथ रिलीज करने की योजना है। ट्रेलर और गानों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं उम्मीद है फ़िल्म यहाँ की सबसे बड़ी साबित होने वाली है। फ़िल्म में निर्माता अमित कुमार सिंह, संयोग कुमार व लेखक निर्देशक राजीव मिश्रा,पीआरओ सर्वेश कश्यप भी मौजूद रहें। फ़िल्म में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही,हॉट केक अंजना सिंह,विनय बिहारी,पायल बंसल प्रसिद्ध खलनायक संजय पांडे,देव सिंह,आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह ,जयंत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म 5 अगस्त को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है।
error: Content is protected !!
सृजन एवम गुडफील प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सृजन प्रतिभा खोज 2022 के प्रथम चरण का प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन गुडफील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री धर्मेंद्र कुमार, गुडनेचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री चंद्र भूषण प्रसाद एवम सृजन के अध्यक्ष व नगर पंचायत सिलाव , राजगीर के ब्रांड एम्बेसडर भैया अजीत जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी कुर्जी पटना द्वारा दलित बस्तियों में संचालित हमारी पाठशाला एवम विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए 60 प्रतिभागियो के बीच गायन एवम नृत्य प्रतियोगिता कराया गया जिसमे तीन से अठरह वर्ष के बच्चों ने भाग लिया और अपने कला के माध्यम से लोगो को खूब झुमाया। एकल नृत्य प्रतियोगिता ग्रुप-ए (3-6वर्ष) में प्रथम स्थान प्रज्ञा कुमारी तथा द्वितीय स्थान ऋषभ कुमार, एकल नृत्य प्रतियोगिता ग्रुप-बी (6- 12वर्ष) में प्रथम स्थान दिव्या कुमारी , द्वितीय स्थान वैष्णवी कुमारी तथा तीसरी स्थान रचना कुमारी ने प्राप्त किया।
ग्रुप – सी(12-18वर्ष से ऊपर ) में प्रथम स्थान प्रिया कुमारी , द्वितीय स्थान अंकिता कुमारी और निशु कुमारी तीसरी स्थान प्राप्त की। ग्रुप डांस ग्रुप-बी (7 -12वर्ष) मे प्रथम स्थान माधोपुर सिलाव, द्वितीय स्थान रामहारिपिण्ड राजगीर एवम तृतीय स्थान गंधुपुर सिलाव की बालिकाओं ने प्राप्त किया।
ग्रुप डांस , ग्रुप – सी (12 -18वर्ष+) मे प्रथम स्थान मोहनपुर नालन्दा, द्वितीय स्थान मिर्जा बिगहा सिलाव एवम तृतीय स्थान माधोपुर,सिलाव की बालिकाओं ने प्राप्त किया। एकल गायन ग्रुप – ए में प्रथम स्थान ऋषभ कुमार , द्वितीय स्थान प्रज्ञा कुमारी ने प्राप्त कि। एकल गायन ग्रुप – बी में प्रथम स्थान सौम्या राज, द्वितीय स्थान लक्ष्मी कुमारी एवम तृतीय स्थान विवेकानंद कुमार ने प्राप्त किया। एकल गायन ग्रुप – सी मे प्रथम स्थान रौनक कुमार, द्वितीय स्थान आयुषी कुमारी एवम तृतीय स्थान राधा कुमारी ने प्राप्त किया। जब की समूह गान में ग्रुप सी मोहनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल के रूप में मो0 शाहिद रफ़ी (प्लेबैक सिंगर),श्री पिंटू कुमार (प्लेबैक सिंगर) ,राजू कुमार (कोरियोग्राफर)नालन्दा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पृथिवि राज,प्रहलाद कुमार,निशा कुमारी कोमल कुमारी,कृति कुमारी,रविरंजन,अरविन्द कुमार,सेवक कुमार,दिनेश कुमारएवम मुन्ना कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
error: Content is protected !!
मनीष कुमार / कटिहार।
राजद के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश महतो के निधन के बाद राजद कार्यकर्ताओं समेत अन्य समाजसेवी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। राजद नेता शिव प्रकाश महतो का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया।
जिस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव,दिलीप विश्वास, अवधेश मंडल,अल्तमश दीवान, अफताब अलम, कंचन दास, सउद आलम,पंकज तंबाकूवाला, संजय सिंह,राजेश रंजन मिश्रा,आनंद कुमार, मनी पासवान, इश्तियाक आलम सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी उनके निधन के बाद अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त किया है।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक शिव प्रकाश महतो कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे और उन्होंने हमेशा असहाय लोगों कि हर वक्त मदद किया। उनका इस तरह से निधन होना सिर्फ राजद के लिए ही नहीं बल्कि हमारे समाज के लिए भी बड़ी क्षति है।
मनीष कुमार / कटिहार।
बिहार वेटलिप्टर ऐसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता अंडर 13 के चयन को लेकर बिहार वेटलिप्टर एसोसिएशन पटना के अध्यक्ष अरूण केशरी, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रशिक्षक रंजीत मिश्रा, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार के साथ रविवार को कटिहार पहुंचे। वेटलिप्टर ऐसोसिएशन के अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर अभिवादन किया। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता अंडर 13 वर्ष 2022 को लेकर पटना से आये पदाधिकारियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब में प्रशिक्षण पाये बच्चों ने टाइलेंट दिखाया। बच्चों ने वेटलिप्टिंग में स्नैच एवं क्लीन एंड जर्क का बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बिहार वेटलिप्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण केशरी ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को लेकर ऐसोसिएशन ग्रास लेबल पर कार्य कर रही है, जिसमें दस वर्ष से लेकर 13 वर्षो तक के बच्चों में वेटलिप्टिंग खेल को लेकर रूचि जगे, जिसके लिए बिहार ऐसोसिएशन जिला भारोत्तोलन संघ के माध्यम से बच्चो तक पहुंचकर उसे वेटलिप्टिंग खेल को लेकर प्रेरित करने का काम कर रही है। जिला स्तर पर वेटलिप्टिंग में रूचि रखने वाले वैसे बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसके बाद इन बच्चों का वेटलिप्टिंग प्रतियोगिता होगी। जिसमें सफल बच्चे अपने जिले का नाम रौशन करेंगे, उसके बाद वह बच्चे अपने जिला का नेतृत्व करेंगे। जिसमें सफलता के बाद वह राज्य स्तरीय गेम में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें सफलता मिलने के बाद नेशनल एवं अंतराष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर देश को गौरवांवित करायेंगे। वाघिर्मम मे आयोजित राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने भारोत्तोलन में दो मैडल जीतकर अपने देश को गौरवांवित करने का काम किया है।
जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ बच्चों ने वेटलिप्टिंग में अपना टाइलेंट दिखाया। जिस बच्चे में रड पकड़ने या फिर उसे जर्क करने में कुछ खामियां थी, पटना से आये कोच उसे प्रशिक्षित भी कर रहे थे. ताकि जिले के प्रशिक्षित बच्चे वेटलिप्टिंग में बेहतर कर सकें। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शामिल हुए अंडर 13 में वीर कुमार, विकास कुमार, मो हासीम, आदित्य सिंह, आशुतोष सिंह, मिहिर सिंह, बिटटु कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, राम विलास कुमार, अमरजीत सिंह, सूरज कुमार, सुब्रत कुमार ने वेटलिप्टिंग में अपनी प्रतिभा दिखाया.
इस मौके पर कटिहार वेटलिप्टिंग ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र पांडे, संयुक्त सचिव उदय कुमार, अखिलेश कुमार बालकृष्ण कुमार, सागर सिंह उर्फ सेठ्ठी, नीरज कुमार शंभू कुमार सहित खिलाड़ियों में अनुराग कुमार, अमित कुमार शर्मा, डब्लू मल्लिक, प्रणय कृष्ण, मनोज कुमार, सपना कुमारी आदि उपस्थित थे।
कोढ़ा/कटिहार सिटी हलचल संवाददाता
भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कोढ़ा, भानु मिश्रा ने सूखा क्षेत्र घोषित करने के लिए सीटी हलचल समाचार पत्र में प्रेस के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ,माननीय उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकेश्वर प्रसाद, माननीय सांसद कटिहार दुलाल चंद्र गोस्वामी ,माननीय विधायक कोढा कविता पासवान से मांग कोढ़ा प्रखंड को सुखा क्षेत्र घोषित करने का मांग किया था।
इस मांग पर संज्ञान लेते हुए कटिहार जिला सहित कोढ़ा प्रखंड को सुखा क्षेत्र घोषित कर दिया गया। मांग पूरी होने पर भाजपा युवा नेता भानु मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री, सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक कविता पासवान का आभार व्यक्त किया
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गरीब किसानों की बात सुनी गई हैं यह सरकार गरीब किसान के हक में काम कर रही है आगे भी करती रहेगी ।
कोढ़ा/ शंभु कुमार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेतृत्व में कोढ़ा विधानसभा अंतर्गत फलका मंडल में गोविंदपुर मुखिया के निज आवास पर संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। एवं पूर्व प्रमुख सतीश मंडल के निज आवास पर केंद्र सरकार प्रदत्त योजना के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम की गई।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शम्भु नाथ चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ कैलाश जाटव, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मध्य प्रदेश, राजकुमार अढ़ावले,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा पंजाब ,कोढ़ा विधायक कविता देवी,जिला परिषद सदस्य गायत्री कुमारी, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल,मुखिया राजेश रंजन,विनोद मिर्धा,प्रीति पटेल,महेंद्र प्रसाद साह,हृदय नारायण यादव
,तल्लु हसदा,समिति सदस्य शंकर महोली,लखनदेव ठाकुर,भाजपा नेता प्रणव कुमार,शंकर मंडल,एवं सभी उपमुखिया, वार्ड सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।