Category: Political

  • न्यूज नालंदा – नगर निकाय चुनाव की नई तारीखें घोषित, दिसंबर में दो चरणों में होगा चुनाव ….

    न्यूज नालंदा – नगर निकाय चुनाव की नई तारीखें घोषित, दिसंबर में दो चरणों में होगा चुनाव ….

    जारी पत्र के अनुसार :-

  • न्यूज नालंदा – तीसरी बार जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत …

    बिहारशरीफ जिला जदयू कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित किया। सियाशरण ठाकुर को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला प्रवक्ता धनंजय कुमार, जदयू हरनौत प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन नालंदा के संयोजक राकेश बिहारी शर्मा, जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, पिंटू कुमार, चिंटू कुमार, नीतीश कुमार, विकास कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, जिला सलाहकार सुधीर कुमार शर्मा, जिला सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, जिला सलाहकार अशोक कुमार ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष बबलू शर्मा, राकेश कुमार, जिला महासचिव परविंदर शर्मा, जिला सचिव जनार्दन ठाकुर, रंजीत कुमार, रंजीत कुमार, नगर अध्यक्ष नदीम जफर, श्रीनिवास शर्मा व अन्य जदयू कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष को फूल-माला व बुके देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास करते हुए जो जिम्मेवारी सौपीं है, उसे मैं निष्पक्षता से निभाऊंगा। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव इं. सुनील कुमार व अन्य वरीय नेताओं का आभार प्रकट किया।

    न्यूज नालंदा – तीसरी बार जदयू जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत …

     

  • न्यूज नालंदा – टाउन हॉल में सजंय सिंह ने भरी हुंकार कहा …..

     

    न्यूज नालंदा – टाउन हॉल में सजंय सिंह ने भरी हुंकार कहा …..

    भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि युवाओं को झांसे में लेकर चुनाव जीता। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का सपना दिखाया। लेकिन, एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला। 400 रुपए वाला गैस सिलेंडर का दाम 12 सौ हो गया है। देश महंगाई से त्रस्त है। अगले चुनाव में भाजपा की हार तय है। नरेन्द्र मोदी अगले पीएम नहीं बनेंगे। जनप्रतिनिधि भवानी सिंह व विजय मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम-अवाम को ठगा है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की वहीं भाजपा को फरेबी बताया।

    नालंदा में बनेगा पटेल व क्षत्रिय छात्रावास :

    कार्यकर्ताओं ने नालंदा में पटेल व क्षत्रिय छात्रावास बनाने की मांग की। इसपर पूर्व सांसद वीणा सिंह ने कहा कि छात्रावास निर्माण की पहल करें। दोनों छात्रावासों के बनने में सहयोग करेंगे। एमएलसी संजय कुमार ने कहा नालंदा में पटेल छात्रावास बनेगा और महाराणा प्रताप भवन भी बनेगा। आने वाले दिनों में नालंदा का विकास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। कार्यक्रम के बाद लोगों ने करगिल पार्क जाकर अमर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

    मौके पर एमएलसी विजय सिंह, पूर्व एमएलसी विनोद सिंह, राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, विधान पार्षद प्रवीण सिंह, महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु, राजीव रंजल पटेल, छोटे सिंह, जगलाल चौधरी, संजय कुशवाहा, चन्द्रभूषण सिंह, शैलेश सिंह, अभय सिंह, पिंटू सिंह, डिम्पल सिंह, टुन्ना सिंह, आशीष चंद्रवंशी, धनंजय कुमार देव, मीना सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा व अन्य मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – 18 को जदयू का जनसंपर्क संवाद, बनी रणनीति…

    शहर के गढ़पर मोहल्ला में रविवार को जदयू नेताओं की बैठक आयोजित की गई। नगर उपाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि टॉउन हॉल में 18 नवम्बर को जदयू का जनसंपर्क संवाद कार्यक्रम होगा। इसकी सफलता के लिए रणनीति के लि बैठ की गई। कार्यक्रम में एमएलसी संजय सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव छोटू सिंह, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु शामिल होंगे।
    कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं व आमलोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सामाजिक समरसता पर चर्चा होगी।
    अतिथियों के स्वागत के लिए शहर में कई तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं। बैठक में शंभु सिंह, जीवन बाबू, बबलू सिंह, वीरन सिंह, अशोक कुमार गिरि, रवि सिंह व अन्य मौजूद थे।

    न्यूज नालंदा – 18 को जदयू का जनसंपर्क संवाद, बनी रणनीति…

  • न्यूज नालंदा – शाह की इंट्री से नीतीश के गढ़ में भाजपा के सेंध की तैयारी…

    बिहार की सत्ता में साझेदारी के दौरान कानून-व्यवस्था को ऑल इज वेल बताने वाले भाजपा नेताओं का अब सुर बदला है। सत्ता से बेदखल होने के बाद पार्टी बौखलाई है। पार्टी के नेता अब सूबे में कानून-व्यवस्था की दुहाई देने में जुटे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के नालंदा आगमन की जानकारी दी।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज वे अपने पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर रहें हैं। दिसंबर महीना में बड़े स्तर पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होना है। बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

    न्यूज नालंदा – शाह की इंट्री से नीतीश के गढ़ में भाजपा के सेंध की तैयारी…

  • न्यूज नालंदा – चुनाव चिह्न मिलते ही वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी ….

    चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी वोटरों को गोलबंद करने में जुट गए हैं | इसी कड़ी में बिहारशरीफ के वार्ड नंबर 27 की प्रत्याशी हेमंती देवी ने गढ़पर समेत अन्य मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रत्याशी हेमंती देवी ने गढ़पर, निचली किला गढ़पर, पुल पर का उत्तरी भाग, पाकड़ तर मोहल्ले में जनसंपर्क कर लोगों की हर समस्या में साथ निभाने व उसका निदान करने का आश्वासन दिया। उन्होनें कहा कि  वे हमेशा सामाजिक सेवा से जुड़ी रही हैं। लॉक डाउन में भी उन्होंने निडरता के साथ लोगों के बीच जाकर अनाज व अन्य आवश्यक सामग्रियां बांटी थीं। वोटरों से क्रम संख्या दो पर ढोलक छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ प्रत्याशी प्रतिनिधि बुलबुल प्रसाद चंद्रवंशी, राजु चंद्रवंशी, चंदन कुमार, अरुण कुमार, छोटेलाल सिंह, उत्तम सिंह, कल्लु मियां, नौशाद, संजय कुमार, अजय कुमार, शांति देवी, पूजा देवी, ममता देवी, सुलेखा देवी, आरती देवी, धीरज कुमार व अन्य दर्जनों समर्थक साथ थे।

    न्यूज नालंदा – चुनाव चिह्न मिलते ही वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी ….

  • न्यूज नालंदा – फूलमाला पहनाकर नये कर्मियों का किया स्वागत …

    कलेक्ट्रेट में योगदान करने वाले नवनियुक्त लिपिक कर्मियों को बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर के जिला महासंघ कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

    न्यूज नालंदा – फूलमाला पहनाकर नये कर्मियों का किया स्वागत …

  • न्यूज नालंदा – निगम चुनाव: मेयर-उपमेयर प्रत्याशी की मौजूदगी में पूर्व विधायक ने कही बड़ी बात…

    नगर निगम चुनाव को लेकर कई कद्द्वार नेताओं के बीच प्रत्याशियों के बैठकों का सिलसिला जारी है।  हर खेमा अपने उम्मीदवार के जीत का दावा कर रहा है। पूर्व विधायक पप्पू खां ने सोहसराय के एक निजी सभागार में प्रेस वार्ता कर कहा कि कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। मैं उन्हें पूरी तरह से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि राष्ट्रीय जनता दल मुख्यालय के द्वारा एक चिट्ठी जारी की गई है। जिसमें यह साफ तौर पर लिखा गया है कि नगर निगम चुनाव कोई दलगत चुनाव नहीं है।

    न्यूज नालंदा – निगम चुनाव: मेयर-उपमेयर प्रत्याशी की मौजूदगी में पूर्व विधायक ने कही बड़ी बात…

    बिहार शरीफ नगर निगम का चुनाव निर्दलीय है। जनता जिन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर अपना बहुमत देगी वे उस पद पर काबिज होगें। बैठक में शामिल लोगों के बीच मेयर पद के एक मुस्लिम प्रत्याशी व उप मेयर पद की एक यादव महिला प्रत्याशी मौजूद थीं। पूर्व विधायक उनका समर्थन किया।

    इस मौके पर राजद के युवा नेता अरुणेश यादव, मनीष यादव, सुरेश यादव, टनटन खान,  नीतीश यादव, जोगेश्वर यादव, श्रवण यादव, ललित यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – मेयर से दो तो वार्ड पार्षद पद से इन्होनें लिया नामांकन वापस …..

    नगर निगम के मेयर पद से चुनाव लड़ने वाले 2 प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस लिया। सोहसराय के सुनील कुमार व मुरारपुर के सचिन कुमार ने खुद को चुनावी दंगल से बाहर कर लिया है। अब भी 3 और प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने की चर्चा है।

    न्यूज नालंदा – मेयर से दो तो वार्ड पार्षद पद से इन्होनें लिया नामांकन वापस …..

  • न्यूज नालंदा – परवलपुर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद के लिए मनोज कुमार ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल …..

    परवलपुर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद के लिए मनोज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल किया | जैसे ही वे नामांकन का पर्चा दाखिल करके बाहर निकले उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें जनता का अपार साथ मिल रहा है । जनता के कहने पर ही वे चुनावी मैदान में उतरे हैं।  विकास ही उनका चुनावी मुद्दा होगा । जनता का आशीर्वाद मिला तो हर तबके के लोगों को साथ लेकर चलेगें।

    न्यूज नालंदा – परवलपुर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद के लिए मनोज कुमार ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल …..