Category: Political

  • न्यूज नालंदा – निगम चुनाव: समर में कूदने लगें प्रत्याशी, जानें किनका हुआ नामांकन …..

    नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी कूदने लगें हैं। नामांकन के चौथे दिन  जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की भीड़ सामने आ रही है। सोमवार को मेयर पद के लिए शंकर कुमार ने नामांकन कराया। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या 11 से इसरत प्रवीण, 15 से लल्लू  प्रसाद, 16 से बेली कुमारी, 24 से अली अहमद, 30 से स्विटी, 33 से लालजीत पासवान, 36 से छोटे गोप, 37 से सन्नी कुमार, 42 से मिस्बाहुल हसन, 49 से डेजी देवी, शाीला देवी, कंचन भारती और 51 से मधु कुमारी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

    न्यूज नालंदा – निगम चुनाव: समर में कूदने लगें प्रत्याशी, जानें किनका हुआ नामांकन …..

  • न्यूज नालंदा – आमोद दूसरी बार बने राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष ….

    दीपनगर स्थित एक सभागार में शुक्रवार को राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। आमोद यादव को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव प्रखंड प्रभारी कल्लू मुखिया व सह प्रभारी आबिद हुसैन की देखरेख में हुआ। निर्वाचित होने के बाद सदस्यों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।

    न्यूज नालंदा – आमोद दूसरी बार बने राजद के बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष ….

  • न्यूज नालंदा – सीएम नीतीश कुमार ने सूबे में बनाया शैक्षणिक माहौल-मंत्री

    बिहारशरीफ प्रखंड की पचौड़ी पंचायत के ओकनावां गांव में शुक्रवार को मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने स्कूल की चहारदीवारी का उद्घाटन किया। टेन प्लस टू मगध उच्च विद्यालय में मनरेगा से बाउंड्री का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सूबे में शिक्षा का माहौल बना रही है। सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की सुविधा व संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। स्कूल में चहारदीवारी बन जाने से छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा। चहारदीवारी के किनारे पौधरोपण किया गया है। इससे स्कूल का माहौल बेहतर होगा। सांसद ने कहा कि लोगों का शिक्षित होना जरुरी है। सरकार इसके लिए पूरा प्रयास कर रही है। मौके पर जदयू के प्रवक्ता धनंजय देव, संजय कुशवाहा, जगलाल चौधरी, मुन्ना पासवान, सकलदीप पटेल, रंजीत चौधरी, प्रदीप मुखिया, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, इंदु चौहान आदि मौजूद थे।

    न्यूज नालंदा – सीएम नीतीश कुमार ने सूबे में बनाया शैक्षणिक माहौल-मंत्री

  • न्यूज नालंदा – एनआईए कार्रवाई कर लौटी तो सामने आएं एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष …

    पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके में आतंकी मॉड्यूल सामने आने के बाद एनआईए आतंकी फंडिंग की कमर तोड़ने की कार्रवाई में जुटी है। इसी के तहत गुरुवार को एनआईए की टीम ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला स्थित एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर छापेमारी की। उनके घर की गहन तलाशी ली गयी। तलाशी में कुछ हैंडबिल मिला। करवाई के समय प्रदेश अध्यक्ष घर में मौजूद नहीं थे। टीम उनके छोटे भाई दानिश को सोहसराय थाना ले जाकर उनसे पूछताछ की। करीब 1 घंटे की पूछताछ के बाद कुछ कागजातों पर सीजर लिस्ट रिसीव करा उन्हें रिहा कर दिया गया। टीम के लौटते ही आरोपी नेता मीडिया के सामने आकर अपनी सफाई दी। जिससे प्रतीत होता है कि आरोपी को एनआईए की कार्रवाई पर नजर बनाए हैं। भले ही टीम उन तक नहीं पहुंच सकी।

    न्यूज नालंदा – एनआईए कार्रवाई कर लौटी तो सामने आएं एसडीपीआई प्रदेश अध्यक्ष …

  • न्यूज नालंदा – मंत्री तेज पहुंचे राजगीर, कहा- दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहरायेंगे चाचा…

    बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार अंतरर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर पहुंचे। यहां उन्होंने जू और नेचर सफारी का जायजा लिया। श्री प्रातप थ्री डी, इंस्पायरेशन सेंटर के साथ साथ इलेक्ट्रिक बस से नेचर सफारी व जू सफारी के स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। जू सफारी में लगे जानवरों के स्टेच्यू के आगे नेम प्लेट लगवाने का आदेश जू सफारी के अधिकारियों को दिया है। ताकि आने पर्यटकों को जानवरों को पहचानने में परेशानी नहीं हो। इस दौरान जू सफारी, नेचर सफारी के कई अधिकारी मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजप्रताप ने कहा कि 2024 में चाचा नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किला में झंडा फहरायेंगे। जाहिर है उनके बड़े बयान ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी होगी। तेजप्रताप के आगमन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता राजगीर पहुंचे थे।

    न्यूज नालंदा – मंत्री तेज पहुंचे राजगीर, कहा- दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहरायेंगे चाचा…

  • न्यूज नालंदा – नालंदा की धरती से नीतीश को पीएम बनाने की हुंकार…

    जनता दल यूनाइटेड नालंदा के द्वारा शहर के श्रम कल्याणकेंद्र के मैदान में गुरुवार को अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार एवं बिहार सरकार के नव मनोनीत मंत्री श्रवण कुमार का कार्यकर्ताओं व जनता ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

    न्यूज नालंदा – नालंदा की धरती से नीतीश को पीएम बनाने की हुंकार…

    विश्वासघातियों पर हमला

    मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जदयू षड्यंत्र कर कमजोर करने का प्रयास असफल रहा। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता षड्यंत्रकारियों को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री बनने हुंकार आज नालंदा से कार्यक्रम के माध्यम से प्रारंभ हो गई है। हमारी पार्टी एकजुट है तथा हमारे पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी हैं। महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के फैसले का सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर स्वागत किया।

    नालंदा नीतीश कुमार की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि रही है। नालंदा के लोगों का अपार स्नेह प्यार और आशीर्वाद का परिणाम है कि नेता नीतीश कुमार विगत 17 वर्षों से मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। गांव के विकास का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉक्टर अंबेडकर, जेपी, लोहिया ने देखा था। उसे बिहार की धरती पर गांव को स्मार्ट बनाकर किया जा रहा है।
    राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है इसका निर्वाहन मजबूती के साथ करने का काम करूंगा। नीतीश कुमार के साथ मुझे कार्यकर्ता के तौर पर काम करने का अवसर मिला है। पुनः उन्होंने जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय महासचिव बनाया है, उस पर खरा उतरने का काम करूंगा। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को नीतीश कुमार मानता है।
    विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी देकर नेता नीतीश कुमार ने सम्मान देने का काम किया है। दिवंगत नेता एंकरसराय के प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद कुमार के निधन पर मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की।

  • न्यूज नालंदा – तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने उड़ाए अबीर गुलाल ….

    महागठबंधन की सरकार बुधवार को बन गयी। सीएम पद के लिए नीतीश कुमार ने तो तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राजद कार्यकताओं ने गुरुवार को भी एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

    न्यूज नालंदा – तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनने पर राजद कार्यकर्ताओं ने उड़ाए अबीर गुलाल ….