न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में भिड़ंत, मारपीट व फायरिंग…

रहुई थाना अंतर्गत निजांय गांव में पंचायती के दौरान छेड़खानी के आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी। मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए। जख्मी सुनील पासवान, धुरी पासवान और अशोक पासवान का इलाज अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने चार बदमाशों को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में भिड़ंत, मारपीट व फायरिंग…

इसी तरह खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ सराय गांव गुरुवार को भूमि-विवाद में दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी की गई। घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट में दर्जनभर लोग जख्मी हुए।

गांव के लोगों ने बताया कि भारती और रीना देवी के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष के लोग विवादित भूमि पर दावा कर रहे थे। इसी कारण विवाद हो गया। मारपीट व रोड़ेबाजी के बाद दोनों ओर से गोलीबारी की जाने लगी। मारपीट में जख्मी हुए लोगों में भारती देवी, रेणु देवी, चंदन पांडेय, अजय पांडेय, रीना देवी, लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेश पाल, राम पाल समेत अन्य शामिल हैं।
थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि दोनों पक्ष विवादित भूमि पर दावा कर रहा था। इसी कारण भिड़ंत हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *