CM Nitish की कड़ी प्रतिज्ञा- ‘अब जीवन भर BJP के साथ नहीं जाएंगे…


CM Nitish : एक इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) ने BJP के खिलाफ जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश (CM Nitish) ने कहा कि BJP के लोग अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। महागठबंधन का साथ छोड़कर उनके साथ चले गए थे लेकिन अब वापस लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि BJP सिर्फ समाज में झगड़ा लगाने का काम कर रही है उसे देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। नीतीश ने खुले मंच से ये एलान कर दिया कि अब वे जीवन में कभी भी BJP के साथ नहीं जाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) ने कहा कि BJP वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा इतना बढ़ जाए कि सब लोग परेशान हो जाएं। मेरे बारे में आजकल BJP वाला सब तरह तरह का बात बोलते रहता है।

BJP के लोग भूल गए हैं कि जब साथ में थे तो 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उस समय अटल बिहारी बाजपेयी ने केंद्र की सरकार में मुझे मंत्री बनाया था। उस समय केंद्र सरकार ने तीन-तीन विभागों का जिम्मा मुझर सौंपा था। लालकृष्ण आडवाणी हो चाहें मुरली मनोहर जोशी सभी ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया लेकिन आज जो लोग केंद्र में बैठे हैं विकास से उनको अब कोई मतलब नहीं रह गया है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *