करंट लगने से डीबीएल कंपनी के मजदूर की मौके पर हुई मौत

 

IMG 20220803 WA0047  

मो० ज़ैद/ मनिहारी् 

कटिहार के नारायणपुर स्कूल के समीप पुल निर्माण कार्य चल रहा है,जिसमें कि बिजली की तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम सुनील सहनी, उम्र 43 वर्ष, पिता रघु सहनी है। जो कि भागलपुर का निवासी है। वहीं इस घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से उसे मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20220803 WA0011  

 इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं मजदूरों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य में डीबीएल कंपनी द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है। जिसका यह आज जीता जागता उदाहरण है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि डीबीएल कंपनी में यह मजदूर काम करता था। हम कंपनी से अपील करेंगे कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए वहीं इस घटना के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है इसके बाद परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  PM मोदी ने की ‘आयुष्‍मान कार्ड’ की शुरुआत, प्रत्येक परिवार को मिलेगा 5 लाख का लाभ

Leave a Comment