न्यूज नालंदा – रविवार को मौत का भरमार , जानें हादसा …..

रविवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों में महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत 5 लोगों की जान चली गयी | घटना गिरियक , बिहारशरीफ , परवलपुर , सिलाव थाना इलाके में घटी है | संबंधित थाना पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्डम करा कर परिजन को सौपं दी है |

न्यूज नालंदा – रविवार को मौत का भरमार , जानें हादसा …..

बिहारशरीफ के नगर थाना क्षेत्र के पास शनिवार को टोटो की चपेट में आने से जख्मी महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौत निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान हो गयी। मृतका नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव निवासी रामगुलेल प्रसाद की 28 वर्षीया पत्नी सुनीता कुमारी थीं। वर्तमान में वह लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर निजी क्लीनिक में नर्स का काम करती थीं।

हादसा 02

बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर सिलाव के कड़ाह हॉल्ट के पास रविवार को ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका राजगीर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी सिद्धेश्वर मांझी की 75 वर्षीया पत्नी सिया देवी थीं। परिजनों ने बताया कि गंगा स्नान के लिए फतुहा गयी थीं। वहां से श्रमजीवी एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। कड़ाह डीह हॉल्ट के पास अचानक ट्रेन से गिर गयीं। इसमें घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। राजगीर रेल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

हादसा 03 , 04 और 05

गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर बालक बिगहा गांव में पंचाने नदी में स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गयी। मृतक दिनेश पासवान का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार था। इसी थाना क्षेत्र के  विशुनपुर गांव में नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। मृतक गनौरी मांझी का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। थाना प्रभारी एजाज अहमद ने बताया डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है |

इसी तरह, परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव में गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक शिवजी यादव बताया जा रहा है। रविवार की शाम शौच के दौरान संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिर गया। जिससे डूबकर उनकी मौत हो गयी | थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ट ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *