न्यूज नालंदा – गोलबंदी में जुटीं डिप्टी मेयर प्रत्याशी, स्मार्ट सिटी पर उठाया सवाल…

पटेल विकास मंच के अध्यक्ष अभिराम गौरव उर्फ सोनू पटेल की डिप्टी मेयर प्रत्याशी पत्नी सुनीता कुमारी जनता की गोलबंदी में जुटी हैं। उन्होंने सोमवार को अपने आवास पर बैठक आयोजित की। जिसमें गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रत्याशी ने जनता को गोलबंद करने की मंशा से स्मार्ट सिटी पर सवाल उठाया। कहा कि शहर की स्थिति नारकीय है। न जल निकासी की व्यवस्था है न सड़क की। अपने सुविधाओं के अधिकार से नागरिक वंचित हैं। उन्हें मौका मिला तो सही मायने में वह शहर को स्मार्ट बनाएंगी।

न्यूज नालंदा – गोलबंदी में जुटीं डिप्टी मेयर प्रत्याशी, स्मार्ट सिटी पर उठाया सवाल…

इस मौके पर अरुण कुमार कश्यप, अनिल कुमार पटेल, चंद्रशेखर प्रसाद, भगवान कुमार, पप्पूजी, सत्य प्रभाकर, आलोक कुमार अधिवक्ता, करुणा सिन्हा, पूजा देवी, सुधीर प्रसाद, अजीत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *