गूंज के सहयोग से फलदार पौधा का वितरण।

https://youtu.be/SE7GPt9OkJY नालन्दा जिले के रहूई प्रखंड स्थित धमौली आंख अस्पताल एवं इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में गूंज के पौधे रोपन कार्यक्रम के अन्तर्गत फलदार पौधा वितरण किया गया जिसमें पच्चीस हजार फलदार पौधा लगाने लगवाने हेतु स्थानीय संस्था ग्राम नियोजन केन्द्र बस्ती हरनौत के सचिव विनोद कुमार पांडेय मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी नूरसराय के सचिव पुरुषोत्तम कुमार आशीर्वाद फाउण्डेशन सह इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के निदेशक महेश प्रसाद सिंह और गूंज संस्था पटना के अरुण उपधया जी के नेतृत्व में बिहार राज्य के नबादा जिला बेगूसराय जिला मुंगेर जिले सहित नालन्दा जिले के हरनौत,रहुई,वेन नूरसराय चण्डी प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में फलदार पौधा रोपण कार्य क्रम में ग्रामीण जनता को जरूरत के हिसाब से फलदार पौधा कटहल अमरूद आंवला नेंवू अनार और शीशम लोगों को बिच वितरण किया गया यह अनोखा कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आज आमजनों को जरूरत है अस्त व्यस्त जीवन को सहेजने के लिए पौधा लगाने लगवाने का आज जन्मदिन पर लोगों में केक काटा जा रहा है और जीवन दायू पौधा यदि उत्सव में शामिल किया जाएगा तो हमारे साथ आने वाले पिढ़ी दर पीढ़ी पुर्वजों की की गई कार्य याद किया जाएगा ग्राम नियोजन केन्द्र के सचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गूंज संस्था पटना दिल्ली के निर्देश पर ग्राम स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिससे लोगों को जरूरत पुरा करने में मदद मिलती है ईसी क्रम में फलदार पौधा लगाने के लिए आप को दिया जा रहा है गूंज संस्था के पदाधिकारी अरुण उपधया जी ने बताया कि आज नई सड़क बनाई जा रही है जिसमें कई खूबसूरत पेड़ों को काटा गया है इसके भरपाई हम सब मिलकर पौधा लगाएं और अपने परिवार को बचाएं। मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आज आमजनों को राहत पहुंचाने में विना खर्च के आक्सीजन के लिए पौधा लगाने लगवाने हेतु उचित प्रयास किया गया है गूंज संस्था पटना के निर्देश पर यह सराहनीय कार्य है हमें अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज के पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि जरुरतमंद लोगों को जरूरत पुरा करने के लिए छोटे संस्था को सहयोग से आम लोगों को जरूरत पुरा करने में मदद करता है ये देश हित में कार्य काविले तारीफ है। सहयोगी डाक्टर गोपाल कृष्ण लक्ष्मी नारायण पाण्डेय बिक्की कुमार पंकज कुमार गौतम कुमार जनार्दन प्रसाद आलोक कुमार के अलावा कई लोग सहयोग मे उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *