न्यूज नालंदा – हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… के जयघोष से गूंजा चहुंओर

जिले में शुक्रवार को मुरली मनोहर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 12 बजते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… के जयघोष से शहर व गांव के मंदिर और ठाकुरबाड़ी गूंज उठे। ऊं नमो भगवते वासुदवाय नम: के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

न्यूज नालंदा – हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… के जयघोष से गूंजा चहुंओर

दिनभर उपवास रखने के बाद शाम में श्रद्धालु ठाकुरबाड़ी व मंदिरों में पहुंचने लगे। अर्द्धरात्रि में जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, चारों दिशाएं शंख ध्वनि और घंटे की आवाज से गूंज उठी। शहर के गढ़पर को मिनी मथुरा भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में बांकेबिहारी के कई मंदिर हैं। बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर विशेष पूजा-अर्चना की गयी। मुरली मनोहर को छप्पन (56) भोग लगाया गया। इसी प्रकार, शहर और गांवों के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। बिहारशरीफ के गढ़पर बड़ी मंदिर, सोहसराय अड्ड़ा पर , डाकबंगला मोड़ शिव मंदिर, अलीनगर के श्री ठाकुर वेनी माधव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जन्मोत्सव तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा |

1660929788 647 न्यूज नालंदा – हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… जिले में शुक्रवार को मुरली मनोहर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 12 बजते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… के जयघोष से शहर व गांव के मंदिर और ठाकुरबाड़ी गूंज उठे। ऊं नमो भगवते वासुदवाय नम: के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

See also  सामने आ गया जदयू-राजद का द्वंद, अंदर की लड़ाई सतह पर आ गई – शाहनवाज

Leave a Comment