आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा नालंदा जिले के भागन बीघा इलाके में पहुंचे। जहां से उन्होंने 13-15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह हर भारतवासियों के लिए गर्व का अवसर है कि हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है।

अगर हर भारतवासी अपने घरों पर झंडा फहराएँगे तो तो सही मायने में भारत का गौरव बढ़ेगा। वहीं राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा तेजश्वी यादव ने खुद कही कहा है कि मैं डिप्टी सीएम हुआ हूं सीएम नहीं बना हूं।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान

उन्होंने कहा कि अगर आप डिप्टी सीएम बने हैं तो 10 लाख तो नहीं कम से कम आधा वादा तो पूरा कीजिए साढे 4 लाख पद जो सरकारी रिक्त हैं। जो खुद आप बार-बार यह कह कर याद दिला रहे हैं। आप से बिहार की युवाओं को आशा है कि आप अपने पहले कैबिनेट की बैठक में है इन साढ़े चार लाख पदों की नियुक्ति करवाने का काम करेंगे। तब जाकर बिहार की युवा मानेगा कि सही मायने में युवा हमारा डिप्टी सीएम हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *