बारिश नहीं होने से हरनौत प्रखंड के किसान हैं परेशान

सुखाड़ की आशंका बनती जा रही है बरसात शुरू हुए महीने दिन बीत चुके हैं क्षेत्र में किसान जैसे तैसे पंप सेट के सहारे खेत में धान की रोपनी में जुटी हुई है। हरनौत कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि प्रखंड इलाके क्षेत्र में अब तक लगभग 30% धान की रोपनी हुई है।

जबकि पिछले साल इस समय में 70 फीसद धान की रोपाई हो गई थी। वह हरनौत विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रवि गोल्डन ने सरकार से सुखाड़ घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरनौत सहित पूरे नालंदा जिले में बारिश ना के मात्रा में हुई है और किसान धान रोकने को लेकर बहुत परेशान हैं।

प्रखंड क्षेत्र में मात्र अब तक 30% धान की रोपाई हुई है। बिजली का भी परिस्थिति काफी दयनीय है। बढ़ती गर्मी के वजह से जल का स्तर काफी नीचे चला गया है। जिससे किसान को धान रोकने में काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को सुखाड़ घोषित करने का समय आ गया है। बारिश नहीं होने से किसानों के बीच जो परिस्थिति उत्पन्न हुई है प्रकृति की मार से सरकार को इस पर सिर्फ अनुदान से काम नहीं चलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *