न्यूज नालंदा – मौत की भरमार: होमगार्ड समेत पांच की मौत, जानें घटनाएं

हिलसा थाना क्षेत्र के बिसकुरवा गांव में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। मृतका जगदीश प्रसाद की पत्नी संजू देवी हैं। महिला गौशाला की सफाई कर रही थीं। उसी दौरान अर्थ के संपर्क में आकर वह करंट के संपर्क आकर उनकी जान चली गई। इसी तरह सरमेरा थाना क्षेत्र के प्रणामा गांव के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका काजीचक गांव निवासी स्व. शरण गरांई की 70 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी उर्फ सुनीता हैं। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

न्यूज नालंदा – मौत की भरमार: होमगार्ड समेत पांच की मौत, जानें घटनाएं

वहीं, पावापुरी ओपी में तैनात होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय राजीव कुमार तिवारी हैं। ओपी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जवान की तैनाती जल मंदिर में थी। तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।

उधर, पावापुरी अंतर्गत दुर्गापुर गांव के बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक घोसरावां गांव निवासी स्व. बुद्धन यादव के 55 वर्षीय पुत्र अर्जुन यादव हैं। घटना के बाद चालक बाइक समेत फरार हो गया। ओपी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *