पूर्व राज्य मंत्री वसीम राजा अपने निजी कार्य को लेकर नालंदा जिला पहुंचे

पंजाब राज्य के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व राज्य मंत्री वसीम राजा अपने निजी कार्य को लेकर नालंदा जिला पहुंचे। जहां बबुरबन्ना और गौरागढ़ इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीजेपी नेता वसीम राजा ने कहा कि नालंदा ज्ञान की धरती है और यह हमेशा यहां पर लोगों को ज्ञान का प्रकाश देने का काम किया है|

इसीलिए मेरा दृढ़ इच्छा था कि मैं नालंदा की सरजमी पर आने का सपना पूरा हुआ। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता वसीम रजा ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जबसे बिहार के अंदर महागठबंधन के साथ नीतीश कुमार ने साथ दिया जब से पूरे बिहार में लगातार गुंडाराज कायम हो गया है।

आलम यह है कि अब जगह-जगह गोलियां हत्या लूट फिरौती की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहारवासियों को यह आश्वासन दिया है बिहार को गुंडाराज के हवाले नहीं जाने देंगे। बिहार में अब किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, इसीलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हर महीने बिहार आएंगे। अमित शाह के बिहार बार-बार आने से नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल में कुछ ज्यादा ही घबराहट देखने को मिल रहा है। वास्तव में जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जाते हैं वहां घबराहट होती है क्योंकि अमित शाह हमेशा सत्य के साथ चलने का काम करते हैं।

वही बीजेपी प्रवक्ता वसीम रजा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक दिशाहीन व्यक्ति है उनका खुद अपना दिशा का कुछ पता नहीं है। पंजाब में जितने भी कानून पास किए गए थे उसे वापस लेना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल का ना नीति है ना सिद्धांत है।अरविंद केजरीवाल सिद्धांत विहीन होकर पंजाब को डूबाने का काम कर रहे है।

See also  मधुबनी एरिया में चैन छिनतई करने वाले कोढ़ा गैंग के 2 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Comment