पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह एक बार फिर से जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं. सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जनसंपर्क अभियान को लेकर रहुई प्रखंड होते हुए हरनौत प्रखंड पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का रहुई प्रखंड के रामपुर इंदवास, निजाय मंदिलपुर हवनपुरा समेत कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत फूल मालाओं से किया। वही इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने रहुई प्रखंड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्म भूमि कहे जाने पर कहा कि यह रहुई प्रखण्ड सभी लोगो का है।जितना सीएम नीतीश का है उतना ही मेरा भी है क्योंकि हम भी नालंदा जिले के ही रहने वाले है। उन्होंने कहा कि इस इलाके के जितने भी हमारे साथी हैं उनके बुलावे पर हम उनके बीच इसी तरह से आते जाते रहते हैं। हम कार्यकर्ताओं के बीच जब आते हैं तो उनका उत्साह इसी तरह से देखता है और उनके बुलावे हम इसी तरह से आते ही रहते हैं।

See also  जेडीयू के आरसीपी सिंह पर लगा करप्शन का बड़ा आरोप, जानें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा

Leave a Comment