जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में अस्थावां प्रखंड में तीसरी बार का रहा दबदबा।

जदयू द्वारा प्रखंड स्तर पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव गुरूवार को अस्थावां प्रखंड से तीसरी बार सीताराम प्रसाद और रहुई प्रखंड से संजय कुमार पटेल लागातार दूसरी बार जदयू का प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी और प्रखंड पर्यवेक्षक की उपस्थिती में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सर्व सम्मति से निश्पक्ष रूप से प्रखंड अध्यक्ष को चुना।

अस्थावां प्रखंड से तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर सीताराम प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के सक्रिय समर्थकों ने कहा कि सीताराम प्रसाद जी का प्रखंड में काफी सराहनीय काम रहा इसलीए सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पुन: सीताराम प्रसाद जी को प्रखंड अध्यक्ष चुना है। वहीं रहुई प्रखंड के सक्रिय सदस्यों ने कहा कि संजय कुमार पटेल का भी प्रखंड में काफी सराहनीय काम रहा है और रहुई प्रखंड में संजय कुमार पटेल को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। वहीं अस्थावां प्रखंड के अध्यक्ष सीताराम प्रसाद और रहुई प्रखंड के अध्यक्ष संजय कुमार पटेल ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष चुने जाने पर धन्यवाद दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *