अनुमंडल पदाधिकारी उत्पाद कार्यालय बिहार के मालखाना का किया निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी में उत्पाद कार्यालय बिहारशरीफ के मालखाना का किया गया निरीक्षण

जिला पदाधिकारी नालंदा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ द्वारा दिनांक 14.10. 2022 को संध्या में उत्पाद अधीक्षक कार्यालय बिहारशरीफ पहुंचकर मालखाना का भौतिक रुप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दो-तीन कांडो का अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्वयं भौतिक रुप से जांच किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। कुछ मामलों में सुधार की आवश्यकता पाई गई, जिसके संबंध में उत्पाद अधीक्षक नालंदा को आवश्यक निर्देश दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *