न्यूज नालंदा – पिकअप पलटने से कांवरिया की मौत, 31 सवार जख्मी; सभी एक ही गांव के… –

[


]

राज – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा-मुसहरी गांव निवासी 32 कांवारिया देवघर में जलाभिषेक कर पिकअप से लौट रहे थे। झारखंड में रविवार की रात वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने सक एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि, 31 लोग जख्मी हो गए। मृतक पेरु मांझी है। घटना की खबर मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। सोमवार को शव लेकर अन्य जख्मी गांव लौटें। जिसके बाद परिवार की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी।

गांव से करीब 60 लोग देवघर गए थे। ग्रामीण दो वाहन से गए थे। जलाभिषेक कर लौटने में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि, 31 जख्मी हो गए। सिलाव पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव पहुंचकर जख्मी का इलाज किया। सीओ शंभू मंडल ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी को विम्स में भर्ती करा दिया गया है।




0

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *