राजगीर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर के द्वारा राजगीर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में डेंगू से बचाव हेतु जिला स्तर पर गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि राजगीर तथा राजगीर से सटे क्षेत्रों में जो डेंगू से प्रभावित है को डेंगू से बचाव हेतु जिला स्तर तथा अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न कोषांगों के प्रभार देकर तथा अभियान चलाकर डेंगू से लोगों को बचाने के लिये कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में उप विकास आयुक्त नालंदा श्री वैभव श्रीवास्तव के अध्यक्षता में फागिंग एवं एंटी लारवा स्प्रे कोषांग का गठन किया गया है। इस कोषांग के द्वारा फागिंग तथा एंटी लार्वा स्प्रे हेतु कर्मियों के कई दल बनाए गए हैं जिन्हें वार्ड स्तर पर कल 10:00 बजे से लगाया जाएगा तथा राजगीर के प्रत्येक वार्ड में उन्हें फागिंग तथा एंटी लार्वा स्प्रे हेतु लगाया जाएगा।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजगीर को निर्देश दिया गया कि वे इन सभी कर्मियों को उन्हें एलॉटेड वार्ड में पहुंचाने तथा उनके खाने-पीने का प्रबंध करेंगे। सभी गली गली में घूम कर तथा घरों में घूम कर फोगिंग एवं स्प्रे किया जाएगा। यह अभियान अगले तीन-चार दिनों तक चलेगा। जिला पदाधिकारी नालंदा द्वारा इस अभियान की शुरुआत कल सुबह 10:00 बजे अनुमंडल कार्यालय राजगीर से किया जाएगा। विम्स मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई ,ब्लड तथा प्लेटलेट्स की उपलब्धता को चेक करने के लिए तथा एंबुलेंस की व्यवस्था देखने के लिए एक कोषांग का गठन किया गया है।

अनुमंडल अस्पताल राजगीर में भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर तथा अवर निबंधक राजगीर को प्रशासक के रूप में लगाया गया है ताकि अनुमंडल अस्पताल में साफ-सफाई, ब्लड एवं प्लेटलेट्स की उपलब्धता तथा चिकित्सक की उपलब्धता पर ध्यान रखेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी नालंदा के अध्यक्षता में एक एंबुलेंस कोषांग बनाई गई है जो अनुमंडल अस्पताल राजगीर तथा विम्स मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाएंगे तथा एंबुलेंस चालक की उपलब्धता हमेशा तय करेंगे।

See also  सरमेरा प्रखंड में जन वितरण प्रणाली का वितरण 100% से ज्यादा अधिक

डेंगू से संबंधित आवश्यक जानकारी देने हेतु जन जागरूकता कोषांग का गठन किया गया है जो राजगीर के प्रभावित वार्डों में माय किंग करवाएंगे तथा मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण भी कराएंगे। जिला स्तर पर डेंगू कंट्रोल हेतु कंट्रोल रूम कोषांग का गठन किया गया है जो वरीय उप समाहर्ता सुश्री उपासना सिंह के द्वारा चलाया जाएगा। कहीं से भी किसी प्रकार के डेंगू से संबंधित फोन कॉल आने पर उसे संबंधित कोषांगों को बताया जाएगा और उनकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर के द्वारा विम्स पावापुरी के निरीक्षण के क्रम में विम्स में खराब साफ-सफाई तथा शौचालय गंदा रहने के कारण विम्स के सुपरिटेंडेंट को जिला पदाधिकारी के स्तर से स्पष्टीकरण दिया गया।

Leave a Comment