न्यूज नालंदा – सरकारी भूमि पर कब्जा विवाद में अधेड़ की हत्या, जानें वारदात… –

[


]

राज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के बभनबरुई गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सोए अधेड़ की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक स्व. कुलदीप राम के 42 वर्षीय पुत्र इंदल राम हैं। परिवार सरकारी भूमि पर कब्जा के विवाद में हत्या का आरोप वार्ड सदस्या पति जद्दू मांझी और उनके सहयोगियों पर लगा रहे हैं। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या को संदिग्ध बता रही है।
मृतक के पुत्र अंशु कुमार ने बताया कि रात में पिता घर के बाहर बरामदे में सोए थे। देर रात शोर सुन वह बाहर निकला तो एक बदमाश को भागते देखा। उसके बाद उसकी नजर पिता की लाश पर गई। गला दबाकर पिता की हत्या की गई थी। भागने वाले बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। पुत्र हत्या का आरोप सरकारी भूमि पर कब्जा विवाद में वार्ड सदस्या पति पर लगा रहा है।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप संदिग्ध प्रतीत हाे रहा है। घरेलू विवाद में मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।




0

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *