MRC क्लब के द्वारा बनाया गया भव्य पूजा पंडाल

मनिहारी/ संवादाता 

मनिहारी के रेल्वे कॉलोनी मैदान मे एम आर सी क्लब  के द्वारा एक भव्य पंडाल का निर्माण किया गया।दुर्गा पूजा  में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. यह पूजा नौ रातों और दस दिनों तक की जाती है दसवें दिन दशहरा के रूप में मनाया जाता है जिसमें रावण दहन की परंपरा है। यह  एक और त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है

क्योंकि यह भैंस राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का जश्न मनाते हैं. साल 2022 में शरद नवरात्रि का त्योहार 26 सितंबर से शुरू हुआ। इस दिन कलश स्थापना की जाती है. नवरात्रि के इस समय में 9 दिनों के लिए मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है. मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति जलाई जाती है. इस दौरान लोग मां दुर्गा की पूजा विधि विधान से करते हैं। दुर्गा पूजा विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का एक महत्वपूर्ण त्योहार है

हालांकि ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्य में भी लोग इसे बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। वही मनिहारी में भीड़ बड़ी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाया गया। जिसमें मनिहारी रेल्वे कॉलोनी में भीड़ एक भव्य पंडाल का निर्माण किया।वही एएसआई सोना कुमार के नेतृत्व में पूरे विधि व्यव्स्था एवं चाक चौबंद के साथ मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *