Nitin Gadkari ने कहा – देश के आर्थिक सुधारों के लिए मनमोहन सिंह का ऋणी..


डेस्क : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक सुधारों के जरिए देश को नई दिशा देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंगलवार को प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके लिए देश उनका हमेशा ऋणी है। नितिन गडकरी ने यहां आयोजित ‘TIOALपुरस्कार 2022’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाने का कार्य किया।

‘भारत देश मनमोहन सिंह का ऋणी’ :

‘भारत देश मनमोहन सिंह का ऋणी’ : उन्होंने पोर्टल ‘Taxindiaonline’ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहा, ”उदार अर्थव्यवस्था के कारण देश को एक नई दिशा मिली। उसके लिए देश मनमोहन सिंह का ऋणी है।” नितिन गडकरी ने मनमोहन की नीतियों से 90 के दशक में महाराष्ट्र की सड़कों के लिए पैसे जुटाने में मिली मदत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की तरफ से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की वजह से वह महाराष्ट्र के मंत्री रहने के दौरान इन सड़क परियोजनाओं के लिए धन जुटा पाए थे।

‘देश को हैं उदार आर्थिक नीति की जरूरत’ :

‘देश को हैं उदार आर्थिक नीति की जरूरत’ : नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को एक उदार आर्थिक नीति की जरूरत है जिसमें गरीबों को भी लाभ पहुंचाने की मंशा हो। उन्होंने कहा कि उदार आर्थिक नीति किसानों एवं गरीबों के लिए ही है। उन्होंने उदार आर्थिक नीति के माध्यम से देश का विकास करने में चीन को एक बेहद अच्छा उदाहरण बताया। नितिन गडकरी ने भारत के संदर्भ में कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए देश को अधिक पूंजीगत निवेश की भी जरूरत होगी।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *