अव बिहारशरीफ जंक्शन पर होगा 5 प्लेटफॉर्म

बिहारशरीफ जंक्शन पर 5 प्लेटफॉर्म होगा।फिलहाल दो ही प्लेटफार्म है।इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी।यात्रियों को स्टेशन पर आने के लिए दोनों तरफ से पाथ वे बनाया जा रहा है। फिलहाल दो प्लेटफॉर्म पर ही गाड़ियों का ठहराव हो रहा है।एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए मेन गेट के पास से ही फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।जंक्शन की दीवारों पर राजगीर,नालंदा, पावापुरी के दर्शनीय स्थलों की पेंटिंग उकेरी जाएगी। समृद्ध संस्कृति और एक शानदार इतिहास रखने वाला प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय व अन्य ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करेगी। जंक्शन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यात्री सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

स्टेशनों पर यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों और पर्यटक स्थलों की दूरी साफ-साफ लिखा दिखेगा। इससे दूर से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होगी। डीआरएम प्रभात कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर बिहारशरीफ महत्वपूर्ण स्टेशन है।जिले के कई सारे पर्यटन व धार्मिक स्थल इससे जुड़े हैं।यहां सभी हाइटेक सुविधाएं दिसंबर तक शुरू हो जाएगी।बिहारशरीफ से बरबीघा तक 28.815 किलोमीटर रेललाइन बिछाने के साथ ही अन्य निर्माण कार्य किया जाना है।भूमि अधिग्रहण के लिए 126.988 करोड़ रुपए दिए गए हैं,

जिसमें से महज 18.19 करोड़ रुपये खर्च होने शेष हैं।मिट्टी भराई का काम अंतिम चरण में है। सात बड़े पुल बनाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। छोटे 62 पुलों में से 31 में काम चल रहा है।तीन स्थानों पर यार्ड बनाये जाने हैं। बिहारशरीफ में यार्ड निर्माण अंतिम चरण में है।पांच स्टेशन भवनों का निर्माण भी चल रहा है।पांच स्थानों पर 38 लाख रुपये से क्रॉसिंग बनायी जानी है।डीआरएम ने बताया कि बिहारशरीफ़ से बरबीघा नया रेलवे लाइन का निर्माण कराया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *