राष्ट्रीय पोषण माह में अस्थावां प्रखंड में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह में  अस्थावां प्रखंड में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित गर्भवती महिलाओं को प्रथम 1000 दिन के महत्व को बताया गया ,इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित गर्भवती को संतुलित आहार की जानकारी दी गयी एवं समय पर टीकाकरण करने की सलाह दी गयी। साथ ही साथ पोषण माह के थीम ” कुपोषण छोड़ पोषण की ओर , थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर” पर ध्यान आकर्षित किया। क्षेत्रीय भोजन का इस्तेमाल पर जोर दिया गया है , बताया गया कि इसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में सहयोग करते है। इसके साथ पोषण को लेकर जागरूकता सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से करने हेतू निर्देश सभी सेविकाओ को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूजा किरण द्वारा दिया गया। उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी भी दी गयी। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका सरिता ,सुमन मनोरमा एवं सेविका बेबी , वीणा, किरण,रेणु एवं अन्य सेविका उपस्थित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *