अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभायी थी पटेल जी ने

सरदार पटेल चौक पर पटेल जयंती समारोह में भाग लेते ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील व अन्य राजगीर। सरदार बल्लभ भाई पटेल के बताये रास्ते पर चलकर ही देश व राज्य का विकास हो सकता है। उन्होंने देश के लोगों के लिए काम किया। इस कारण ही आज देश ही नहीं पूरा विश्व उन्हें याद करता है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को सरदार पटेल चौक पर पटेल सेवा सदन द्वारा आयोजित 147वां जयंती समारोह में कहीं। मंत्री ने कहा कि पटेल जी के काम को पूरी दुनिया लोहा मानती है। उन्होंने अखंडता को अछून्न बनाये रखा। सरदार पटेल का नाम अमर है। सरदार पटेल, महात्मा गांधी, बाबा साहब भीम राम अम्बेडकर ने जो देश व समाज के गरीब लोगों के विकास की सोच बनायी थी उस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चल रहे हैं। उनके सपनों को मूर्त्त रूप देने में लगे हैं। गांधी ने सपना देखा था कि गांव खुशहाल हो।

गरीबों को छत, पानी, बिजली, नल का पानी मिले। उसे आज नीतीश कुमार ने उनकी राह पर चलकर पूरा कर दिखाया है। उनके गांव स्वराज की बात को पूरा करने में लगे हैं। पटेल जी ने किसानों को विकास की बात कही थी। उनकी सोच थी कि जब तक गांव का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक असल विकास नहीं हो सकता। सूबे के मुख्यमंत्री किसानों के विकास की सोच रख रहे हैं। आने वाले तीन सालों में बिहार के हर खेत तक जल जीवन हरियाली योजना से पारंपरिक तरीके से पानी पहुंच जायेगी। इससे खेतों में हरियाली आयेगी और गांव खुशहाल होंगे। गांवों को विकसीत बनाया गया है। शहरों के जैसी आज गांवों में सुविधा मिल रही है। अब शहर से अच्छा गांव लगता है। सरदार पटेल समाज को शिक्षित बनाने का संकल्प रखते थे। इस कारण देश ही नहीं दुनिया के विभिन्न कोनों में सरदार पटेल के नाम पर शिक्षा संस्थानों का नाम रखा गया है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक करने का काम किया था। उन्होंने गरीबी-अमीरी की खाई को पाटने का काम किया था। सांसद ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार ने कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। ऐसा न हो सका। देश में मंहगाई चरम पर है। देश में गरीबी बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब देश के लोगों को 2024 में एक बेहतर विकल्प चुनना होगा। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभायी थी। बारदोली सत्याग्रह के बाद से उन्हें महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी थी। उनकी सोच देश की सेवा करने की थी। पटेल जी के बताये रास्ते पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि राजगीर में सरदार पटेल की जयंती सालों से पटेल सेवा सदन के बैनर तले होते चला आ रहा है। इसमें सबों का सहयोग मिलता रहा है। इस मौके पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील, दिल्ली से आये बीके पटेल, वरीय नेता मुन्ना कुमार, रामकृष्णा प्रसाद, अरुण कुमार वर्मा, नदीम जफर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयराम सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार, मेयार पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार चंचूल, प्रमुख प्रतिनिधि अजय पासवान, श्यामदेव राजवंशी, डॉ. बिमलेन्द्र कुमार सिन्हा, श्याम महतो, अजीत प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद, अरुण महतो, कृष्णा महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *