श्रमदान के लिए लोगों को मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा किया जागरूक।

श्रमदान के लिए लोगों को मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा किया जागरूक। लोहड़ी विधालय जाने आने का रास्ता श्रमदान से किया गया साफ़ सफाई।। नूरसराय प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के परिसर के साथ आने जाने का रास्ता गंदगी से बच्चों को और ग्रामीणों को बहुत कठिनाईयां के साथ आवागवन करने के लिए मजबूर थे लोग।

ईस विकट स्थिति को देखते हुए मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार और अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्रामीणों को एकत्रित कर श्रमदान का महत्व बताते हुए लोगों को श्रमदान के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें चार दर्जन से अधिक लोगों को साथ धनंजय कुमार वार्ड सदस्य, दिनेश सिंह वार्ड सचिव, विक्की कुमार , गौतम कुमार रौशन पांडेय शत्रुध्न कुमार संतोष कुमार अजय पांडेय, के देखरेख में गूंज पटना के अरुण उपधया जी के निर्देश में ग्राम स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत मानव हित का कार्य किया गया।

मानव सेवा केन्द्र के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आप अपने कार्य के साथ समाज हित में श्रमदान किया है इसके लिए सभी साथियों महिला पुरुष समाज हित देश हित के के अंग है आज समाज समाजिक सरोकार से दूर जा रहें हैं ईस लिए कि पुर्वजों के द्वारा बनाए गए सरोकार हम सब को पुनः स्थापित कर समाजिक कार्यों में लगाना होगा इससे भाईचारा कायम होगी। समाज हित देश हित में कार्य करने के लिए उत्साहित जनचेतना अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय संस्था गूंज के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी और अरुण उपधया जी के निर्देश पर ग्राम स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित बिहार राज्य में छोटे छोटे संस्था को सहयोग कर आमजन तक पहुंचाएं जा रहा है।

इसी क्रम में नालन्दा जिले के हरनौत, रहुई सिलाव इस्लामपुर हिल्सा वेन के साथ नूरसराय प्रखंड में भी करने का निर्णय लिया गया और लोगों को सहयोग से किया जा रहा है श्रमदान से कई फायदे हैं शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक भावनात्मक के साथ अपनापन महसूस होता है। रास्ता सफाई के साथ विधालय परिसर के क्षेत्र भी साफ किया गया। सहयोगी राजो साव रोहित कुमार रुपलाल मुन्ना राम सनोज पासवान सरोज देवी के साथ चार दर्जन लोगों से अधिक ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *