बिहार शरीफ के टाउन हॉल में जनसंपर्क संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

बिहार शरीफ के टाउन हॉल में जनसंपर्क संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद मीना सिंह जदयू एमएलसी संजय सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के युवा नेता भवानी सिंह ने किया। वही इस मौके पर जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार के कई जिलों में अब तक जनसंपर्क के संवाद यात्रा कार्यक्रम हो चुका है। इसी कड़ी में आज नालंदा जिला में हम लोग पहुंचे हैं। नालंदा मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है इसीलिए नालंदा में खासकर विकास का काम जोरों शोरों से हुआ है।

वैसे तो पूरे बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने विकास करने का काम किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के ऊपर चुटकी लेते हुए एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार जो कहते हैं वही करते हैं तभी तो तेजस्वी यादव के द्वारा 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया और हमारे नेता नीतीश कुमार ने 20 लाख नौकरी देने का वादा किया। निश्चित तौर पर इन वादों को पूरा किया जाएगा। तभी तो लगातार लोगों को नियुक्ति पत्र भी बांटा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी बड़का झूठा पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के बाद जितने भी वादे किए थे उसके अनुसार किसी के खाते में 15 लाख काला धन नहीं आया। कुछ लोग सिर्फ अपनी जुबान चलाने का काम करते हैं।इस तरह से जुबान चलाने का खामियाजा 2024 में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत कठिन समय आने वाला है। बिहार से बीजेपी का बोरिया बिस्तर हटने वाला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *