Ration Card : अब राशन लेने के लिए 2 बार लगाना होगा अंगूठा, जानिए – क्यों?


डेस्क : राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। राशन कार्ड पर मिलने वाली सरकारी राशन का लाभ यदि आप ले रहे हैं तो इसमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इस नए बदलाव के तहत लाभार्थियों को राशन लेते समय दोबारा अंगूठा लगाना होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से यह बदलाव किया गया है। अब राशन लेने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए तमाम नियमों का पालन करना होगा।

आपको बता दें कि केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 5-5 किलो खाद्यान्न दिया जाता है। ऐसे में अब लाभार्थी को केंद्र और राज्य सरकार के नाम दो बार अपना अंगूठा लगाना होगा। वर्तमान में एक बार लाभार्थी को अपना अंगूठा लगाने के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली केंद्र पर राशन मिलता है। लेकिन अक्टूबर से यह व्यवस्था बदल गई है। लेकिन इससे लोगों को राशन लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि अब दो बार अंगूठा लगाने की प्रक्रिया के चलते लोगों को राशन लेने के लिए अधिक समय देना होगा।

बता दें कि सरकार के अनुसार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) के संचालन की पारदर्शिता में सुधार कर अधिनियम की धारा 12 के तहत खाद्यान्न भार में सुधार की प्रक्रिया को और आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत, सरकार देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति 2 रूपये पांच किलोग्राम गेहूं और 3 रूपये चावल दी जाती है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *