नालंदा के संजीव मुकेश को मिला पंडित महेन्द्र सिंह स्मृति काव्य पुरस्कार 2022.

अपनी हिंदी और मगही की कविताओं से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अस्थावां प्रखंड के जीयर गांव निवासी युवा कवि संजीव मुकेश को वर्ष 2022 का पंडित महेंद्र सिंह स्मृति काव्य पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित जहांगीराबाद में एक भव्य समारोह में स्थानीय विधायक संजय शर्मा, राष्ट्रीय कवि बलवीर सिंह करुण, श्रीकांत श्री व जसवीर सिंह हलधर ने प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में श्री मुकेश को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व 15000/- (पन्द्रह हजार) की राशि प्रदान की गई।

गाँव का लड़का नाम से प्रसिद्ध संजीव मुकेश ने यह पुस्कार अपने सभी शुभचिंतकों, परिवार के सदस्य और मित्रों को समर्पित किया है। जिनके हौसले के बदौलत वह साहित्य को अपना आंशिक योगदान दे पा रहे हैं। बताते चलें कि मुकेश द्वारा रचित गाँव का लड़का नाम से मुक्तकों का सीरीज काफी सराहा जा रहा है। श्री मुकेश देश भर में मगही और हिंदी गीतों से नालंदा की उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

2020 में शुरू किया गया है यह काव्य पुरस्कार

देहरादून के राष्ट्रीय कवि श्रीकांत श्री द्वारा अपने दादाजी पंडित महेंद्र सिंह की पुण्यस्मृति में 2020 इस काव्य पुरस्कार की शुरुआत की। प्रथम पुरस्कार हरियाणा के प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार डॉ. अशोक बत्रा को व 2021 में उत्तर प्रदेश के डॉ. सौरभ कांत शर्मा को दिया जा चुका है। 2022 का पुरस्कार नालंदा के संजीव कुमार मुकेश को मिला।

और भी कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त कर चुके हैं संजीव मुकेश

संजीव कुमार मुकेश हिन्दी कविता का जाना-पहचाना और चमकता चेहरा हैं। इनकी रचनाएं संस्कारों की बात करती हैं। अपनी रचनाओं से युवाओं में जन चेतना जागृत करने वाले मुकेश हिन्दी के साथ-साथ मगही में भी खूब लिखते हैं। मगही पान की तरह उनकी कविता की मिठास अंतः मन तक घुल जाती है। संजीव मुकेश ने कई राष्ट्रीय चैनलों पर लगातार कव्यपाठ भी करते रहे हैं। इन्होंने Zee NEWS, साहित्य तक, दूरदर्शन, राष्ट्रीय सहारा, न्यूज़ 18 सहित अनेको प्रतिष्ठित चैनलों पर कई बार अपनी प्रस्तुति दिया है। श्री मुकेश को अनेकों साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्थानों ने सम्मानित किया है। जिसमें विश्व हिंदी सम्मान 2020, नई दिल्ली , मनवोत्कर्ष सम्मान 2018, पंडित सतीश चंद्र मिश्र सम्मान 2021, भामाशाह साहित्य सम्मान, राष्ट्रीय सम्वर्धक सम्मान सहित दर्जनों सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

कई सांस्कृतिक-साहित्यिक संस्थान से है जुड़ाव

संपादक : सामयिक परिवेश
संयोजक- माँ मालती देवी स्मृति सम्मान न्यास, बिहार शरीफ
मार्गदर्शक – सूर्यनारायण जागृति मंच, बड़गांव, नालंदा
राष्ट्रीय संयोजक – विश्व मगही परिषद, नई दिल्ली
सहायक संपादक – कविता कोश (मगही)
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – हिंदी साहित्य अकादमी, भारत
प्रान्त महामंत्री – राष्ट्रीय कवि संगम, बिहार

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *