आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ मोर्चा बिहार की बैठक की गई।

बिहारशरीफ के मोगलकुआँ स्थित अनुसूचित जाति /जनजाति कर्मचारी संघ के कार्यालय में आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ की बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष उमाशंकर पासवान ने की इस मौके पर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ मोर्चा के महासचिव वाल्मीकि प्रसाद एवं अध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार अनुसूचित जाति/ जनजाति के राष्ट्रपति बना कर उनके ही हाथों से आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है केंद्र सरकार सरकारी संपत्तियों को बेचकर निजीकरण बहुत ही तेजी से कर रही है |

देश के अनुसूचित जाति /जनजाति के लोग सोए हुए हैं केंद्र सरकार सरकारी संपत्तियों को नीलामी कर उनके आंखों के सामने आरक्षण को खत्म कर रही है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को केंद्र सरकार छेड़छाड़ कर कमजोर करने का काम कर रही है और फिर से देश में मनुस्मृति को लाने का प्रयास कर रही है आगे दोनों ने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सरकारी संपत्तियों का बेचने का अधिकार नहीं है सिर्फ रक्षा करने का अधिकार है|

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि आज देश में आरक्षण और संविधान दोनों खतरे में है इसीलिए हम लोगों को परम कर्तव्य है कि आरक्षण और संविधान की रक्षा करें इस मौके पर अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के जिला सचिव सत्येंद्र कुमार भारती रेहड़ी पटरी फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी भीम आर्मी के जिला प्रभारी रंजीत कुमार चौधरी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान कर्मचारी संघ के रोहित कुमार दीनानाथ कुमार सुषमा स्वराज सरवन कुमार अशोक कुमार विशाल कुमार प्रेमचंद कुमार पासवान सुनयन रजक अनिल रजक उत्तम पासवान अवधेश पासवान उमेश कुमार ऋतुराज कुमार आदि उपस्थित थे

See also  पूर्व राज्य मंत्री वसीम राजा अपने निजी कार्य को लेकर नालंदा जिला पहुंचे

Leave a Comment