SBI Bank में बदल गया साप्ताहिक छुट्टी का दिन, जानिए – अब कब होगी छुट्टी…


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी बैंक ने रविवार को हर सप्ताह रहने वाली छूट्टी के दिन में अब बदलाव करने का फैसला लिया है। बैंक के इस फैसले के अनुसार अब बैंक रविवार के बजाय शुक्रवार को सप्ताहिक बंद रहेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI के गोवांडी ब्रांच ने अपने सप्ताहिक छूट्टी के दिन को रविवार से बदल कर शुक्रवार को कर दिया है।

ब्रांच लेवल पर किया गया है यह फैसला
एक मीडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI गोवांडी ब्रांच ने नोटिस बोर्ड पर यह जानकारी चस्पा की है। अभी तक तो ऐसा लगता है कि सप्ताहिक छूट्टी का दिन बदलने के का बैंक ने ब्रांच स्तर पर ही लिया है। एक जानकारी के मुताबिक बैंक के आसपास मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या बहुत अधिक है। बैंक ने स्थानिय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय भी लिया है। अभी बैंक के स्थानिय अधिकारियों की ओर से इस फैलले पर कोई अधिकारिक बयान आया नहीं है।

SBI ब्रांच ने चस्पा किया है नोटिस

SBI ब्रांच ने चस्पा किया है नोटिस

IANS की एक खबर के अनुसार बैंक के बाहर छूट्टी का दिन बदले का नोटिस लगाया गया है। इस नोटिस पर लिखी जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर, 2022 से SBI की गोवांडी शाखा सप्ताह में रविवार के बजाय सभी शुक्रवार को बंद रहेगी। साथ ही पहले से चल रहे नियम के मुताबिक महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर यह बदलवा कायम रहता है तो रविवार से गुरूवार तक SBI का यह ब्रांच सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *