न्यूज नालंदा – भारत को जानो प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे हुए शामिल, जानें किसने मारी बाजी…..

भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को बिहार क्लब में किया गया। जिसका उद्घाटन शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बालमुकुंद प्रसाद, प्रो. रंजन आशुतोष शरण ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रश्न मंच में 13 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।प्रतियोगिता आयोजन की मंशा बच्चों को भारत की संस्कृति से अवगत कराना है। पूर्व में 4000 छात्रों के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें सफल छात्र प्रश्न मंच तक पहुंचे। अब सफल बच्चे राज्यस्तरीय और राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार, विनीत कुमार, प्रभात कुमार विद्यार्थी, सुबोध कुमार सिन्हा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

न्यूज नालंदा – भारत को जानो प्रतियोगिता में स्कूली बच्चे हुए शामिल, जानें किसने मारी बाजी…..

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *