वृक्ष के टहनियों व पत्ते पर ओम के चित्र बने देख ग्रामीणों ने आस्था से जोड़कर पेड़ को सुरक्षित रखने की मांग

 

कोढ़ा/शंभु कुमार

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के रौतारा पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे पेट्रोल पंप के समीप एक पीपल के पेड़ में ग्रामीणों ने ऊँ की बनी आकृति देखी। पेड़ की टहनियों और पत्तों से बनी इस आकृति को पेट्रोल पंप के केबिन के पास से जाकर देखा जा सकता है। सर्वप्रथम पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कर्मियों द्वारा इसे देखा गया।

 इसके बाद यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। उस पेड़ के नीचे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 1 दिन पूर्व सड़क निर्माण में कार्य कर रहे अधिकारियों द्वारा काटने की बात कही गई थी। परंतु ग्रामीणों ने उन अधिकारियों से यह मांग की है कि इस पेड़ को सुरक्षित रखा जाए। 

यह धर्म और आस्था से जुड़ा मामला है। रौतारा पंचायत के उप मुखिया गौरव कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में कार्य कर रहे अधिकारियों से यह मांग की जाएगी कि इस पेड़ को सुरक्षित रखा जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *