श्रमदान कर्ता को गूंज के सहयोग से किया

श्रमदान कर्ता को गूंज के सहयोग से किया गया सम्मानित। कैड़ी गांव के श्रमदान में लगे लोगों को गूंज और मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा डी एफ डब्ल्यू किट दे कर किया गया सम्मानित।। नूरसराय प्रखंड स्थित कैड़ी गांव में श्रमदान किया गया था यह कार्यक्रम गूंज और मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया और जिसे ग्रामीणों ने स्वीकार करते हुए श्रमदान कर नली गली रास्ते साफ़ सफाई कर स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किया। ईस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गूंज अंतरराष्ट्रीय संस्था है यह संस्था तेईस देशों में हमारे जैसे छोटे छोटे संस्था को सहयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में लगे गरीब मजदूर किसान महिला पुरुष बच्चे के लिए जरूरी सामग्री देकर गांव पंचायत के लोग को सम्मानित करने के लिए संस्था को सहयोग करते हैं। गूंज संस्था के राज्य प्रमुख शिवजी चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में गूंज संस्था पटना के अरुण उपधया जी के निर्देश में कैड़ी गांव में अयोध्या पासवान विनय शर्मा सतेन्द्र पासवान महावत प्रसाद उर्फ धनंजय सिंह के देखरेख में श्रमदान कार्य सम्पन्न हुआ।ईस कार्यक्रम में सहयोगी श्रमदान कर्ता ग्रामीणों को बीच मनोवल बढ़ाने के साथ सम्मानित डी एफ डब्ल्यू किट दे कर किया गया। यह कार्यक्रम अपनें आप के लिए महत्वपूर्ण कार्य क्रम है स्वच्छता पर ही हमारे और तुम्हारे पीढ़ी दर पीढ़ी का ज़िन्दगी है। स्वच्छता से हम सभी साथियों स्वयं के साथ दूसरे को भी सुरक्षित स्वस्थ रखने में सहायक होता है। अयोध्या पासवान ने बताया कि गूंज और मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है आमतौर पर सभी साथियों को अवगत कराते हुए आवाहन किया कि गूंज और मानव सेवा केन्द्र लोहड़ी से जुड़े और समाज हित के साथ अपने हित में कार्य करें ताकि आने वाले पीढ़ी श्रमदान का महत्व समक्षें। यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित अपने कार्य में जोड़ें दिनचर्या में शामिल कर जनहित में लगे। ईस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों के साथ समाज सेवी विक्की कुमार अजय पासवान अरुण पासवान पारस पासवान महेंद्र नकु पासवान साधु पासवान दुर्गा पासवान शामिल थे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *