जुनेदी गांव में समाजसेवी स्व. संजय सिंह की 20 वीं पुण्य तिथि मनाई गई।

सिलाव प्रखंड के जुनेदी गांव में समाजसेवी स्व. संजय सिंह की 20 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। श्रद्धांजली देने जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजिनियर सुनील कुमार, राजगीर विधायक कौशल किशोर, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रयास,राजू यादव समेत कई कार्यकर्ता व समाजसेवियों ने सर्व प्रथम स्व. सिंह के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धंजली दी। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समाज में संजय मुखिया की अलग पहचान थी। वे सामाजिक और निडर होने के साथ-साथ गरीबों के आवाज भी थे। उनके निधन से हमारी व्यक्तिगत क्षती हुआ है। उन्होंने राजनीतिक चर्चा करते हुए कहा कि देश में नेताओं की नहीं बल्की नियत की कमी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे नेता है जिनके पास विकास करने की नियत भी है। जिसका परिणाम है कि बिहार के विकास मॉडल दुसरे प्रदेशों के लिए अनुकरणीय बन गया है। इनके द्वारा किए गए विकास कार्य से लोग प्रेरणा ले रहे हैं। पूर्व प्रमुख सुनील कुमार ने कहा कि संजय हमारे भाई ही नहीं बल्की एक साथी थे। जीवन में हम जब भी विचलित होते थे तो मार्गदर्शक के रूप में सलाह देने का काम करते थे। इस माैके पर जदयू के जिला अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर, नगर अध्यक्ष गुलरेज़ अंसारी, रहुई प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया, राजन मुखिया, जीवेश मुखिया, अली मुखिया, राजा मुखिया, दुर्गा राउत, शलन महतो, रामानन्द प्रसाद ,प्रवीण जी, पप्पू जी, संटू सिंह, अविनाश जी, मनोज जी, इम्तियाज़ जी ,डब्लू जी आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *