Tag: Bihar

  • महापर्व छठ पूजा की देशभर में धूम; कौन है छठी मैया,क्या महत्व है छठ पूजा का, पढ़ें पूरी कहानी

    लोगों में एक आम जिज्ञासा यह रही है कि सूर्य की उपासना के इस महापर्व में सूर्य के साथ जिन छठी मैया की अथाह शक्तियों के गीत गाए जाते हैं, वे कौन हैं। ज्यादातर लोग इन्हें शास्त्र की नहीं, लोक कल्पना की उपज मानते हैं। लेकिन हमारे पुराणों में यत्र-तत्र इन देवी के संकेत जरूर खोजे जा सकते हैं।

    एक पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य और षष्ठी या छठी का संबंध भाई और बहन का है। षष्ठी एक मातृका शक्ति हैं जिनकी पहली पूजा स्वयं सूर्य ने की थी। ‘मार्कण्डेय पुराण’ के अनुसार प्रकृति ने अपनी शक्तियों को कई-कई अंशों में विभाजित कर रखा है। प्रकृति के छठे अंश को ‘देवसेना’ कहा गया है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी भी है। देवसेना या षष्ठी श्रेष्ठ मातृका और समस्त लोकों के बालकों की रक्षिका हैं।

    इनका एक नाम कात्यायनी भी है जिनकी पूजा नवरात्रि की षष्ठी तिथि को होती है। पुराणों में निःसंतान राजा प्रियंवद द्वारा देवी षष्ठी का व्रत करने की कथा है। छठी षष्ठी का अपभ्रंश हो सकता है। आज भी छठव्रती छठी मैया से अपनी संतानों के लंबे जीवन, आरोग्य और सुख-समृद्धि का वरदान मांगते हैं। शिशु के जन्म के छह दिनों बाद इन्हीं षष्ठी या छठी देवी की पूजा का आयोजन होता है जिसे छठी या छठिहार कहते हैं।

    छठी मैया की इस परिकल्पना की एक आध्यात्मिक पृष्ठभूमि भी हो सकती है। अध्यात्म के अनुसार सूर्य की सात किरणों का मानव जीवन पर अलग – अलग प्रभाव पड़ता है। सूर्य की छठी किरण को आरोग्य और भक्ति का मार्ग प्रशस्त करने वाला माना गया है। संभव है कि सूर्य की इस छठी किरण का प्रवेश अध्यात्म से लोकजीवन में छठी मैया के रूप में हुआ हो।

  • न्यूज नालंदा – लोहंडा के दिन व्रती के बेटे की मौत, जानें घटना…

    हरनौत थाना अंतर्गत पोआरी गांव में शनिवार को पोखर को में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय दिलखुश कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मां छठ किए थी। लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए युवक पोखर किनारे से मिट्‌टी का चूल्हा लाने गया था। उसी दौरान वह पोखर में नहाने लगा।

    न्यूज नालंदा – लोहंडा के दिन व्रती के बेटे की मौत, जानें घटना…

  • न्यूज नालंदा – इंजीनियर की मौत से परिवार में कोहराम, जानें कैसे गई जान…

    सरमेरा थाना अंतर्गत मोकामा एनएच 33 पर शुक्रवार की रात तेज रोशनी से आंखें चुंधियाने से खड़ी हाइवा से टकराकर बाइक सवार इंजीनियर की जान चली गई। मृतक शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के गंगाचक मोहल्ला निवासी गया प्रसाद सिंह के 43 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार हैं।
    परिवार ने बताया कि कंचन पूणे में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। छठ पर्व के मौके पर घर आए थे। देर शाम वह मोकाम रेलवे स्टेशन भाई को लाने जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे वाहन की तेज रोशनी से आंखें चुंधियाने से उनकी बाइक हाइवा से टकरा गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – इंजीनियर की मौत से परिवार में कोहराम, जानें कैसे गई जान…

  • न्यूज नालंदा – छठ की श्रद्धा: युवाओं ने लोहगानी घाट को किया चकाचक….

    शहर के लोहगानी मोहल्ला के पास छठ घाट चकाचक हो गया है। अपनी श्रद्धा के कारण ग्रामीणों घाट का कायाकल्प किया है। रास्ते को सजाया गया है। तोरण द्वार बनाया गया है। युवा आसपास के इलाकों की साफ-सफाई करने में जुटे हैं। महिला के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया है। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गयी है।

    न्यूज नालंदा – छठ की श्रद्धा: युवाओं ने लोहगानी घाट को किया चकाचक….

  • न्यूज नालंदा – राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा 24 किलो सोना लूट का आरोपित, जानें बदमाश …

    राजस्थान के उदयपुर जिला के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गोल्ड लोन कंपनी से 22 अगस्त को 24 किलोग्राम सोना और 11 लाख नगदी की लूटपाट हुई थी। इसके तार नगरनौसा से जुड़ गये हैं। राजस्थान पुलिस ने नगरनौसा थाना के सहयोग से खीरु बिगहा गांव के फंटूस कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 6 लाख रुपये नगद व एक बाइक बरामद की गई।

    न्यूज नालंदा – राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा 24 किलो सोना लूट का आरोपित, जानें बदमाश …

  • न्यूज नालंदा – छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा, जानें घटना…

    लहेरी थाना अंतर्गत बड़ी मोहल्ला में भीड़ ने छेड़खानी का अारोप लगाकर एक युवक की धुनाई कर दी। दर्जनों लोग युवक पर लात-घूंसा बरसा रहे थे। युवक पिटाई से बचने के लिए हाथ जोड़ खुद को निर्दोश बता रहा था। कुछ तमाशबीन घटना का वीडियो बना रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस किसी युवक को भीड़ के कब्जे से रिहा करा, उसे अस्पताल लाई।
    लोगों ने बताया कि युवक अक्सर मोहल्ला में आकर छेड़खानी करता था। रंगेहाथ पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

    न्यूज नालंदा – छेड़खानी के आरोप में भीड़ ने युवक को पीटा, जानें घटना…

  • न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: केले के पात पर भगवान सूर्य को भोग लगा , व्रतियों ने किया खरना …

    छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने देर शाम केले के पात पर भगवान भास्कर को लोहंडा के प्रसाद का भोग लगाया। इसके उपरांत व्रतियों प्रसाद ग्रहण किया।

    न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: केले के पात पर भगवान सूर्य को भोग लगा , व्रतियों ने किया खरना …

  • न्यूज नालंदा – जदयू कार्यकर्ता के बेटे की हत्या, चश्मदीद ने किया कारणों का खुलासा…

    तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के दनियावां खंधा में शुक्रवार की रात बदमाशों कॉल कर जदयू कार्यकर्ता के बेटे को बुलाया। फिर गोली मार व चाकू से गोदकर उसकी हतया कर दी। गोली की आवाज से हत्या का खुलासा हुआ। मृतक जदयू कार्यकर्ता संजय प्रसाद का 24 वर्षीय विद्युतकर्मी पुत्र सोनम भारती उर्फ बिट्‌टू पटना के गायघाट में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था। कॉल आने पर युवक अपने दोस्त नवीन के साथ गया था। घटना का चश्मदीद होने के कारण पुलिस युवक को हिरासत में ले ली। पुछताछ में चश्मदीद ने खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग में घटना हुई।

    न्यूज नालंदा – जदयू कार्यकर्ता के बेटे की हत्या, चश्मदीद ने किया कारणों का खुलासा…

    घटना की सूचना के बाद डीएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ गांव पहुंचकर जांच में जुट गए। चश्मदीद नवीन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। युवक ने खुलासा किया कि प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया। अगली सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सासंद कौशलेंद्र कुमार पहुंचे। सांसद ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
    हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने खुलासा किया कि प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • न्यूज नालंदा – यम द्वितीया को यमराज ने तीन को लीला, जानें घटना…

    दीपनगर थाना अंतर्गत चोरा बगीचा मोड़ के समीप बुधवार की शाम बेलगाम ट्रैक्टर ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक राणा बिगहा गांव निवसी सत्यवान प्रसाद हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ पैदल गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बेलगाम ट्रैक्टर उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव को लेकर गांव लौट गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

    न्यूज नालंदा – यम द्वितीया को यमराज ने तीन को लीला, जानें घटना…

    वहीं, बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर मोहल्ला में गुरुवार को कमरे में फंदे के सहारे बेड पर विवाहिता की खड़ी लाश मिली। मृतका धर्मेंद्र कुमार की 24 वर्षीया पत्नी रुचि रानी है। ससुराली परिवार घरेलू कलह में घटना को खुदकुशी बता रहा है। कारणों पर परिवार चुप्पी साधे हैं। हालांकि, साक्ष्य उसके विपरीत है। मृतका का दोनों पैर बेड पर था। मृतका का मायके पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव है। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी।थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि मायके के परिजनों से पूछताछ के बाद मामला स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।