लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। शहरी क्षेत्र में 22 घाट हैं। इनमें से चार खतरनाक हैं। पंचाने नदी का एक दिन में दो फीट जलस्तर बढ़ने से सोहसराय, बियावानी और कोसुक घाट पर पानी ज्यादा है। इसलिए व्रतियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बैरिकेटिंग का काम अभी अधूरा है। इमादपुर घाट में दलदल है। जिसमें व्रतियों के पैर फंसने की संभावना है। निगम घाट के गाद निकालने में जुटा है। अन्य घाट अर्ध्य के लायक है, फिर भी सफाई की दरकार है। किसी भी घाट पर चेंजिंग रूम नहीं बनाया गया है।
सोहसराय में जलस्तर अधिक
सोहसराय सूर्य मंदिर के पंचाने नदी घाट जलस्तर अधिक है। दोनों किनारे अर्घ्य देने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। तीन सीढ़ियां उतरते ही पानी पांच फीट से अधिक है। यहां बैरिकेटिंग कराई जा रही है। बियावानी सूर्य घाट पर जल संग्रह किया जा रहा है। इमादपुर सबसे पुराने घाटों में है। यहां सतह पर कीचड़ है। जिससे व्रतियों को परेशानी होगी।
Tag: Bihar
-
न्यूज नालंदा – महापर्व छठ: 22 घाट में चार खतरनाक, इमादपुर में दलदल…
-
न्यूज नालंदा – छठ घाटों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा , कहा …..
न्यूज नालंदा – छठ घाटों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा , कहा …..
एसडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी। नियंत्रण कक्ष, पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम बनाने का आदेश दिया गया। जलस्तर के अनुरूप बैरिकेडिंग को व्यवस्थित करने को कहा गया। बाबा मणिराम अखाड़ा छठ घाट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया। सड़क मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने को कहा।
-
न्यूज नालंदा – बीच सड़क धू-धूकर जलने लगी कार, ऐसे बची जान ….
दीपनगर थाना अंतर्गत परिवहन कार्यालय के समीप बुधवार की देर शाम अचानक खड़ी कार धू-धूकर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़ चालक को निकाल उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया चालक सड़क किनारे कार लगाया था। उसी दौरान एकाएक कार जलने लगी। लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि अग्निशमन दस्ते के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मौके से चालक फरार हो गया।
न्यूज नालंदा – बीच सड़क धू-धूकर जलने लगी कार, ऐसे बची जान ….
-
न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जुआ विवाद में गोली मार…
वेना थाना अंतर्गत पैठना गांव के तालाब से बुधवार को लापता किशोर की लाश मिली। किशोर के चेहरे में गहरा जख्मों का निशान था। जिससे गोली मारकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतक रामप्रवेश बिंद का 16 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार दीवाली की रात से लापता हो गया था। किशोर के दोस्तों पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहा है। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि जुआ खेलने के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल लाया गया।
न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जुआ विवाद में गोली मार…
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्मोंं का निशान है। जिससे हत्या होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
-
न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….
थरथरी थाना क्षेत्र की एक महिला अपने पति को सोता छोड़कर जीजा के साथ भाग निकली। पति ने थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उसने दो लाख रुपये के जेवर भी ले जाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गयी है।
न्यूज नालंदा – दिवानगी ऐसी कि पति को सोता छोड़ ,जीजा संग फरार हुई महिला ….
-
जहानाबाद में BBA के एक छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, अरवल का रहने वाला था निहाल
जहानाबाद । घटना नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ले की है। घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह छात्र के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे में फांसी के फंदे से लटका शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक छात्र की पहचान अरवल जिले के सरौती गांव निवासी 22 वर्षीय निहाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निहाल नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला में रहकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की सुबह निहाल के कुछ दोस्त उससे मिलने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे थे। जैसे ही वे कमरे के भीतर पहुंचे वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। निहाल का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था।
निहाल के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से निहाल ने इतना बड़ा कदम उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि उसके दोस्तों का कहना था कि निहाल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था और इसी हताशा में आकर उसने अपनी जान दे दी।
फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
-
न्यूज नालंदा कार्यालय में धूम धाम से की गयी लक्ष्मी गणेश की अराधना ….
दीपावाली के मौके पर बिहारशरीफ स्थित न्यूज नालंदा कार्यालय में धूम धाम से लक्ष्मी गणेश की अराधना की गयी | इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के सुखमय जीवन की कामना की गयी | इस मौके पर प्रणय कुमार राज , ईं सूरज कुमार , अमित कुमार ,आशीष कुमार , बॉबी कुमार , रोहित कुमार , सौरभ कुमार छोटू , डायमंड कुमार के अलावे जिले के कई पत्रकारों ने हिस्सा लिया |
न्यूज नालंदा कार्यालय में धूम धाम से की गयी लक्ष्मी गणेश की अराधना ….
-
पक्के मकान में लगी आग,आग लगने से मची अफरा तफरी
वैशाली । पक्के मकान में लगी आग,आग लगने से मची अफरा तफरी ।घर बन्द कर पूजा करने गए थे घरवाले,शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना।
मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू, भगवानपुर थाना के भगवानपुर बाजार की घटना।
-
जहानाबाद मंदिर का सिंह यादव की पुण्यतिथि में पहुंचे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, नौकरी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव सोमवार को जहानाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में नौकरियों की भरमार है। अकेले स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख नौकरियां हैं ।वहीं अन्य दूसरे विभागों में भी नियुक्तियों को शुरू किया गया है।
एक बार फिर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार सरकार पर जमकर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी की सरकार पर युवाओं को गुमराह करने और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया।
2 दिन पहले जीतन राम मांझी के दिए बयान पर तेजस्वी यादव ने अनभिज्ञता जाहिर की। जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी में जाते हैं तो जीतन राम मांझी उसका स्वागत करेंगे, तेजस्वी ने कहा कि यह मीडिया का शिगूफा है। हालांकि इस दरम्यान जीतन राम मांझी भी तेजस्वी के बगल में बैठे मंद मंद मुस्कुराते रहे।
तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक मुंद्रिका सिंह यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने जहानाबाद के नौरू गांव पहुंचे थे। जहां नौरू खेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आरजेडी और जेडीयू के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।
-
धनतेरस के दिन धाएं–धाएं, जहानाबाद के काको में दो को लगी गोली
जहानाबाद । पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधी किस्म के लोग घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला जहानाबाद जिले के काको प्रखंड क्षेत्र का है।
जहां काको थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव में गोलीबारी की घटना में 2 लोग घायल हो गए। घायलों के नाम सूरज और लव कुश है। एक को हाथ में जबकि दूसरे को पेट में गोली लगी है। घायल अवस्था में परिजन सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घायल के परिजनों ने बताया कि बैठने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली चला दी। वही काको थाना अध्यक्ष अक्ष्यवर सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची है। हालांकि थानाध्यक्ष ने एक व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई है।
वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर ने बताया कैजुअल्टी के साथ दो लोग सदर अस्पताल आए थे। एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी है जबकि दूसरे को बाहों में गोली लगी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल शख्स सूरज कुमार ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह पटाखा दुकान से पटाखा खरीद कर आ रहा था तभी किसी ने गोली मार दी।
घटना के पीछे वजह क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा लेकिन धनतेरस के दिन गोलीबारी की हुई घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है।