Tag: Bihar

  • न्यूज नालंदा – युवती समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

    नालंदा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम, सैर करने निकले युवक की ई रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। जबकि, उसका दो दोस्त जख्मी हो गया। मृतक जगदीश प्रसाद का 34 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार है। युवक की मौत देर रात इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। गंभीर रूप से जख्मी जितेंद्र कुमार विम्स में इलाजरत है। वहीं, मामूली रूप से जख्मी मनोज साव का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

    न्यूज नालंदा – युवती समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

    इसी तरह दीपनगर थाना अंतर्गत कोरई गांव के पास शुक्रवार की शाम सिर पर घास लिए सड़क पार कर रहे किसान की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक कोरई गांव निवासी सेवक यादव के 45 वर्षीय पुत्र बिनेश प्रसाद यादव हैं। किसान की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि परिजन के बयान पर अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    इसी थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के समीप राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर युवती की मौत हो गई। घंटों बाद मृतका की पहचान सिलाव के कड़ाह गांव निवासी अब्दुल रफीक की पुत्री तरन्नूम खातून के रूप में की गई। मृतका मानिसक रोगी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया गया है।

  • न्यूज नालंदा – युवाओं ने सड़क पर आगजनी कर बरसाया रोड़ा, हाथापाई करने पर पुलिस की बल प्रयोग

    चंडी थाना क्षेत्र के योगिया मोड़ के पास गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने शनिवार को सड़क पर उपद्रव मचाया। करीब दस बजे युवाओं की टोली मोड़ पर पहुंचकर एसएच 78 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशितों ने सड़क पर खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर टायर से हवा निकाल दिया। युवाओं को उत्पात मचाते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगें।

    न्यूज नालंदा – युवाओं ने सड़क पर आगजनी कर बरसाया रोड़ा, हाथापाई करने पर पुलिस की बल प्रयोग

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहादुरपुर गांव का एक युवक चंडी आने के दौरान योगिया मोड़ के पास वाहन से बाल बाल बच गया। जिसके बाद कुछ युवाओं को बुलाकर योगिया मोड़ के पास ठोकर निर्माण को लेकर सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। सभी युवाओं के हाथ मे डंडा व रोड़ा था। ठोकर निर्माण को लेकर आक्रोशित तोड़फोड़ करने लगें। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश पर उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

  • न्यूज नालंदा – पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा आगजनी कर हंगामा…

    करायपरसुराय थाना अंतर्गत डियावा मोड़ के समीप शनिवार को आक्रोशितों ने पुलिस पर मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आगजनी कर हंगामा किया। सूचना पाकर डीएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं होने की बात कही। त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर चार घंटे बाद हंगामा शांत हुआ।
    प्रर्दशनकारियों ने बताया कि डियावां और चौकी हुड़ारी गांव के कुछ ग्रामीणों के बीच कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। पहले डियावा के लोगों ने दुकानदारों की पिटाई की। इसके बाद चौकी हुड़ारी के बदमाशों ने डियावां के पवन कुमार,अलक अलक महतो, अनुजी के साथ मारपीट की। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पूर्व में हुई घटना की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। इस कारण कार्रवाई नहीं हुई। लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

    न्यूज नालंदा – पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा आगजनी कर हंगामा…

  • न्यूज नालंदा – दिन में पढ़ाई रात में करता था लूट, तीन कट्‌टा संग धराया…

    बिहार थाना पुलिस शनिवार को पटेल नगर स्थित रेखा लॉज में छापेमारी कर तीन किशोरों को निरूद्ध की। किशोरों के बिस्तर के नीचे से तीन कट्‌टा व दो मोबाइल बरामद हुआ। तीनों किशोर दिन में पढ़ाई व रात में लूटपाट करता था।

    न्यूज नालंदा – दिन में पढ़ाई रात में करता था लूट, तीन कट्‌टा संग धराया…

    डीएसपी ने बताया कि तीन किशोरों के बिस्तर हटाने पर उसके नीचे से तीन कट्‌टा व दो मोबाइल मिला। जिसके बाद तीनों नाबालिग को निरूद्ध कर लिया गया। किशोरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया गया। सभी दिन में विद्यार्थी बनकर लॉज में रहते थे। रात व अल सुबह ये लोग राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करते थे।

  • न्यूज नालंदा – ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा हथियार के बल पर लूटपाट करता दो लुटेरा…

    अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम वाहन सवारों से हथियार के बल पर लूटपाट करते दो लुटेरों को ग्रामीणों ने पकड़कर, उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास से एक कट्‌टा, एक चाकू व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार लुटेरों में अस्थावां के उगावां गांव निवासी वानासुर पासवान का पुत्र विक्रम कुमार और उसका सहयोगी पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही काली स्थान निवासी जयशंकर पासवान का पुत्र सोनू कुमार शामिल है।
    सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बिंद के उतरथू गांव निवासी रणकौशल कुमार शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों के साथ स्कॉर्पियो से नवादा जिला के वारिसलीगंज जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ओवरटेक कर उनसे हथियार-चाकू के बल पर लूटपाट करने लगें। शोर सुन ग्रामीणों दोनों बदमाशों काे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस लुटेरों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

    न्यूज नालंदा – ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा हथियार के बल पर लूटपाट करता दो लुटेरा…

  • न्यूज नालंदा – राजगीर में कलकल बहती गंगा को अंजुली में भर मुख्यमंत्री ने किया प्रणाम…

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंगाजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण करने शनिवार को राजगीर जलाशय पहुंचे। कलकल बहती गंगा को अंजुली में भरकर सीएम ने उन्हें प्रणाम किया।
    सीएम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी इच्छा थी कि इस जगह पर परियोजना का निर्माण हो। राजगीर जलाशय योजना शुरू हो जाने से पेयजल की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में भी इसका काफी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राजगीर जलाशय योजना का नामकरण गंगा जी राजगृह जलाशय करने की घोषणा की।
    राजगीर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगाजल आपूर्ति का काम हम पहले ही करना चाहते थे, लेकिन उस वक्त पूरा नहीं हो सका। जब 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी तो हमने उसी समय तय किया कि राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।
    गया, बोधगया में भी अब पानी पहुंचने लगा है। उसका भी नामकरण कर दिया गया है। इसका नया नाम अब गंगाजी गयाजी जल आपूर्ति योजना कर दिया गया है। इस जलाशय का नाम गंगाजी राजगृह जलाशय तय कर दिया गया है।
    राजगीर तो नया नाम है। राजगृह पुराना नाम है तो गंगाजी राजगृह के नाम से इसका नामकरण हो गया। 2009 में हम यहां आकर सात दिन रहे थे। एक-एक जगह जाकर वहां की समस्याओं को देखते थे। पहले यहां पर पानी की दिक्कत थी। अब इस सुविधा के बाद यहां पानी की कोई समस्या नहीं रह जाएगी। इससे आसपास के इलाकों का वाटर लेबल भी ठीक हो जाएगा। पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है। सारी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होने से यहां पर्यटन का काफी विकास होगा।
    इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    न्यूज नालंदा – राजगीर में कलकल बहती गंगा को अंजुली में भर मुख्यमंत्री ने किया प्रणाम…

  • कुख्यात लक्ष्मण राम चढ़ा STF के हत्थे, मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, कई मामले में था वांछित

    मुज़फ़्फ़रपुर। एसटीएफ विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिला के कुख्यात वांछित अपराधी लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मण राम पर कई गंभीर आरोप है। पटना STF की टीम ने लक्ष्मण को मुजफ्फरपुर के बनारस बैंक चौक से गिरफ्तार किया है।

    पटना STF टीम लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई है. लक्ष्मण राम पर मुजफ्फरपुर के अलग अलग थानो में हत्या, लूट, अपहरण, डकैती जैसे कई मामलों में संवेदनशील कांड दर्ज है। लक्ष्मण के खिलाफ देवरिया, साहेबगंज, बरुराज थाना में 6 से अधिक मामले दर्ज हैं. एसटीएफ की विशेष टीम को इसकी काफी दिनों से तलाश थी. अंततः आज गुप्त सूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो पाई है।

    गौरतलब है कि बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसटीएफ अभियान चलाकर बिहार के मुख्य अपराधी, नक्सली को गिरफ्तार कर रही है. इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी लक्ष्मण राम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. मिल रही जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है. उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

    कुख्यात लक्ष्मण राम की गिरफ़्तारी को STF की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. मुजफ्फरपुर पुलिस को भी कई मामले में लक्ष्मण की तलाश थी, लेकिन वो पुलिस की पहुंच से दूर था, ऐसे में बिहार पुलिस की विशेष STF टीम ने उसे मुजफ्फरपुर शहर के बनारस बैंक चौक से गिरफ्तार कर लिया।

  • बगहा: मारा गया आदमखोर बाघ

    अब तक 9 लोगों को बना चुका था शिकार

    #BiharNewsPost #BiharNews #Bihar #BiharBreakingNews
    #BiharBreakingNews

    The post बगहा: मारा गया आदमखोर बाघ appeared first on Bihar News in Hindi: The BiharNews Post – Bihar No.1 News Portal.

  • मारा गया आतंक का पर्याय बना बाघ, अब तक 9 लोगों को बना चुका था शिकार

    बगहा । बगहा में आतंक का पर्याय आदमखोर बाघ शनिवार को मार दिया गया. वन विभाग की टीम ने बाघ को मार गिराया। दरअसल, वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में शनिवार को भी आदमखोर बाघ ने दो लोगो को अपना शिकार बनाया था।

    यहां लगातार तीसरे दिन आदमखोर बाघ ने एक महिला और उसकी 07 वर्षीय बेटे पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं का शव भी बरामद कर लिया है। वहीं दो महिलाओं की मौत के बाद यहां के ग्रामीण आक्रोशित थे।

    घटना गोवर्धन थाना के बलुआ गांव की बतायी है। जहां लगातार तीसरे दिन बाघ ने दो लोगों को शिकार बनाया । मरनेवालों में बलुआ गांव में स्व. बहादूर यादव की पत्नी बबीता देवी और उनके सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार पर हमला किया था। दोनों के शव बरामद करने के बाद अब ग्रामीण बाघ को मारने के लिए गन्ने के खेत में तलाश कर रहे थे।

    आज वन विभाग की टीम को इसमें सफलता मिली और जंगल के अंदर ही आदमखोर बाघ को मार गिराया गया।

  • छपरा और सिताबदियारा के बीच बनेगा पीपापुल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अहम घोषणा करते हुए सिताब दियारा और छपरा के बीच की दूरी को कम करने का मन बनाया है।

    इसके लिए उन्होंने छपरा के गौतम स्थान और सिताबदियारा के 40 किलोमीटर से कम होकर सिर्फ 15 किलोमीटर रह बीच पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है।

    इस पुल के बन जाने से छपरा और सिताबदियारा के बीच की दूरी 40 किलोमीटर से कम होकर सिर्फ 15 किलोमीटर रह जाएगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा के सिताबदियारा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे जहां बाद में उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।