Tag: Bihar

  • न्यूज नालंदा – गरजी बंदूकें : मामूली विवाद में गोली मार बुजुर्ग की हत्या …

    चंडी थाना इलाके के बेलधन्ना गांव में पटवन विवाद में जमकर बंदूकें गरजी जिससे गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। वहीं मारपीट की घटना में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतक स्व.हरिनंदन यादव के 60 वर्षीय यसवंत गोप है। घायलों में उनका 3 पुत्र एवं एक चचेरा भाई शामिल है।

    न्यूज नालंदा – गरजी बंदूकें : मामूली विवाद में गोली मार बुजुर्ग की हत्या …

    प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों के द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। पूर्व से ही यशवंत गोप के गोतिया के लोगों ने करीब एक दर्जन बदमाशों को बुला कर रखा था। जिसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग की।

    गोलीबारी से हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कैंप कर रही हैं। चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

  • 2017 में भारतीय जनता पार्टी के साथ जाना गलती थी: नीतीश कुमार

    04 सितंबर 2022। आज नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए इस बात को स्वीकार किया कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी के साथ जाना गलती थी।

    nitish kumar

    आज नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए इस बात को स्वीकार किया कि 2017 में भारतीय जनता पार्टी के साथ जाना गलती थी।

  • न्यूज नालंदा – रणक्षेत्र में तब्दील हुआ देवधा गांव ,जानें मामला …..

    छज्जा निकलने के विवाद में रविवार को दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया । दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले जिससे मारपीट में 5 लोग जख्मी हो गए । मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पीड़ितों ने एक ऑडियो वायरल किया है। वायरल ऑडियो में बिहार पुलिस का एक जवान पीड़ितों को धमका रहा है।

    न्यूज नालंदा – रणक्षेत्र में तब्दील हुआ देवधा गांव ,जानें मामला …..

    जख्मी महेश ने बताया कि वह अपने घर में छज्जा दे रहे हैं। पड़ोसी दबंग छज्जा देने से मना करते हैं। इस संबंध में 10 दिन पहले थाना में आवेदन दिया गया था। थाना प्रभारी जांच के लिए शनिवार को गांव गए थे। रविवार की सुबह जब वेलोग घर में छज्जा देने का काम शुरू कर रहे थे, तभी लाठी-डंडे से लैस दर्जनों लोगों ने उनके घर में घुस के मारपीट की। बच्चों व महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है दबंग अक्सर उनके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित ने थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है ।

  • न्यूज नालंदा – मुखिया पति को फोन से दी जान मारने की धमकी …..

    सिलाव प्रखंड की धरहरा पंचायत की मुखिया मनियावां गांव निवासी रिंकू देवी के पति रूपेश कुमार उर्फ विजय कुमार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। रविवार को कई बार फोन कर उन्हें धमकी दी गयी। दो दिन पहले भी दूसरे नंबर से फोन कर धमकी दी गयी थी। मुखिया पति रविवार को प्रखंड के कई मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि के साथ नालंदा थाना पहुंचे और एफआईआर के लिए आवेदन दिया।

    न्यूज नालंदा – मुखिया पति को फोन से दी जान मारने की धमकी …..

    |

  • मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में घटना को दिया गया अंजाम

    मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपटटी थाना क्षेत्र के रंघई पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े। तब तक अपराधी भाग निकले।

    पुलिस के अनुसार युवक की पहचान बिटटू कुमार (18) के रूप में हुई है। वह डीजे में काम करता था। गोली लगने के बाद वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन चीत्कार करने लगे। बताया गया कि युवक कांटी से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त अनिल भी था। इसी क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रघई पूल के समीप उसे घेर लिया।

    अपराधी और बिट्टू के बीच कुछ वाद-विवाद होने की बात भी सामने आई है। इसी दौरान एक अपराधी ने उसे गोली मार दिया। अनिल वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा और परिजन को जानकारी दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। यह देखकर अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बिट्टू को मेडिकल में भर्ती कराया गया था।

    पूरे मामले में मृतक युवक के परिजन वशिष्ठ सहनी ने बताया कि रात को बिट्टू की प्रेमिका ने उसे कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था। वह और अनिल साथ गए थे। अहले सुबह करीब तीन बजे उससे मिलकर बिट्टू घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी।पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी पता चला कि एक युवती से बिटटू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के कारण उसे गोली मारी गई है।

    Muzaf

    थानाध्यक्ष सिवाईपटटी शमीम अख्तर ने बताया कि एक युवक को गोली मारी गई है। परिजन के बयान के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। वैसे पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर जांच में जुटी है।

  • न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी …..

    हरनौत थाना क्षेत्र के मकुंदीपर गांव में रविवार को करंट से बालक की मौत हो गयी। मृतक रामज्योत यादव का आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। परिजन ने बताया कि बच्चे की मां का निधन पिछले साल हो गया था। पिता दिल्ली में प्राइवेट काम करते हैं। बच्चे अपने चाचा मदन यादव के घर पर रहता था। रविवार को खेलने के दौरान स्वीच बोर्ड से सट गया। बोर्ड में करंट आ रही थी। इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।

    न्यूज नालंदा – करंट से मौत का सिलसिला जारी …..

  • न्यूज नालंदा – अब नहीं बच पाएगा शातिर ,थानेदार ने बनायी युवाओं की टोली ….

    शराब का निर्माण व सेवन रोकने के लिए दीपनगर थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद द्वारा जागरूकता अभियान चला युवाओं की कमेटी बनायी |  दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के पास रविवार को उन्होनें ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होनें कहा कि शराब खराब है इससे तौबा करना चाहिए | युवाओं के बनाए ग्राम दल की कमेटी लोगों को जागरूक करने का काम करेगा |

    न्यूज नालंदा – अब नहीं बच पाएगा शातिर ,थानेदार ने बनायी युवाओं की टोली ….

     

  • राजधानी के परसा बाजार के कुरथौल में एक व्यक्ति की हत्या, गोतिया पर परिजनों ने लगाया आरोप

    फुलवारी शरीफ के परसा बाजार थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां कुरथौल के परशुराम चौक में रमेश यादव नाम के एक व्यक्ति की सर पर वार कर हत्या कर दिया है और शव को एक गड्ढे में फेंक दिया था घटना की जानकारी अहले सुबह हुई तो परिजनों ने शव को पहचाना और फिर रोना धोना सुरु हो गया।

    बताया जाता है कि गोतिया से जमीनी विवाद और पैसे की लेनदेन का विवाद चल रहा था और उसीको लेकर के घटना को अंजाम दिया गया है मृतक का नाम रमेश यादव है जो परशुराम चौक कुरथौल का ही रहने वाला है। मृतक के भाई दिनेश यादव ने हत्या का आरोप गोतिया के रितेदार मनोज सिंह और लालबाबू राय पर लगाया है।



    बताया है कि रात में यह दोनों पटना से आए और हमारे भाई रमेश यादव की सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी है सर पर गंभीर चोट के निशान भी है घटना की जानकारी के बाद परसा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त करने के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि हत्या के आरोपियों को पुलिस कब तक पकड़ पाती है।

  • राजनीति में कुशवाहा समाज को नहीं मिल पाया सम्मानजनक भागीदारी, राजनीतिक दलों पर उपेक्षा का आरोप

    जहानाबाद पहुंचे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा ने स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सभी राजनीतिक दल के लोग समाज की उपेक्षा कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे नेता अमर शहीद जगदेव प्रसाद के आंदोलन के ही परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद वंचित को अधिकार दिलाने को लेकर सहादत हासिल किए थे। हम लोग पांच सितंबर को नगर भवन में शहादत दिवस पर समारोह का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश तथा देश में यह संदेश दिया जाएगा कि जिस समाज से वंचितों के अधिकार के लिए लोग शहादत दिए हैं वह आज हाशिए पर हैं।



    उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। उनके विचारों को और विस्तार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब हम लोगों की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पांच सितंबर के कार्यक्रम में बड़ी भागीदारी लोगों की रहेगी। इस मौके पर जदयू नेता दिलीप कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, राजद नेता नरेंद्र मेहता समेत अन्य लोग मौजूद थे।

  • नीतीश कुमार में पीएम बनने की सारी काबिलियत, बीजेपी को जनता आने वाले समय मे देगी जवाब, मुजग्फरपुर में मंत्री संतोष मांझी का बयान

    मुजफ्फरपुर में सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री डॉ. संतोष सुमन मांझी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    वहीं मंत्री संतोष मांझी ने मुजफ्फरपुर में रोड शो भी निकाला जिसमें काफ़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए.मंत्री संतोष मांझी ने कहा कि आज भाजपा वाले जंगलराज-जंगलराज का राग अलाप रहे हैं। लेकिन, जब नीतीश कुमार उनकी पार्टी में थे मंगलराज था। अब जंगलराज हो गया। ये भाजपा वालों की पुरानी आदत है।



    मणिपुर में जदयू विधायकों द्वारा भाजपा में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि ये हमेशा से इनकी आदत रही है। जनता जब उन्हें नकारती है तो इस तरह का मैसेज देते हैं कि हम तोड़-जोड़ कर सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता उन्हें आने वाले समय मे जवाब देगी।



    मंत्री डॉ. मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं। उनमें वो सारे गुण और काबिलियत हैं, जो एक प्रधानमंत्री में होने चाहिए। हालांकि ये उनकी निजी राय है कि वे क्या सोचते हैं। लेकिन, व्यक्तिगत तौर पर अगर हमसे पूछा जाएगा तो मैं यही कहूंगा कि अगर वे बिहार को चला सकते हैं तो पूरे देश को चला सकते हैं। ये बिहार के लिए गौरव की बात होगी कि बिहार का बेटा देश का प्रधानमंत्री बने।