Tag: Crime

  • न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में डूबकर दो की मौत, जानें घटना…

    अस्थावां थाना अंतर्गत नोआवां गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ रहे अधेड़ की बुधवार को डूबकर मौत हो गई। मृतक उगावां गांव निवासी स्व. तेतर महतो के 47 वर्षीय पुत्र रामू प्रसाद हैं।
    सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिवार ने बताया कि अधेड़ मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान तालाब में डूबकर उनकी जान चली गई। शाम में तालाब में शव उपलाने पर मौत का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में डूबकर दो की मौत, जानें घटना…

  • न्यूज नालंदा – सरकारी भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला, सिपाही व सीओ चालक जख्मी

    बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया स्थित सरकारी भूमि के विवाद का स्थायी हल नहीं निकलने से यह मामला प्रशासन के गले की हड्‌डी बनती जा रही है। विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना पाकर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी करते हुए सोमवार की रात हमला कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस व अधिकारी को जान बचाने के लिए भागकर छिपना पड़ा। घटना में सीओ के चालक व एक आरक्षी जख्मी हो गए। जख्मी चालक श्याम कुमार और आरक्षी सुधीर कुमार अस्पताल लाया गया। जहां से चालक को पटना रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस पर हमला की सूचना के बाद एसडीओ कुमार अनुराग, डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी दो थाना की पुलिस के साथ दलबल के साथ पहुंच गए। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो चुका था। एहतियान मौके पर दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। यह विवाद वर्षों से लंबित है। उपद्रवी कई बार पुलिस पर हमला भी कर चुके हैं।

    न्यूज नालंदा – सरकारी भूमि पर निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला, सिपाही व सीओ चालक जख्मी

    जांच व कार्रवाई में प्रशासन

    एसडीओ कुमार अनुराग ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि पर घेराबंदी की सूचना के बाद सीओ व नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर, निर्माण कार्य बंद करा दी। जिसके बाद बदमाशों ने टीम पर हमला कर दिया। घटना में दो लोग जख्मी हुए। प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है। सीओ धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि बनौलिया का विवादित भूमि, खतियान में सरकारी है। उक्त भूमि पर 2-3 कब्र मिले हैं। विवादित भूमि पर निर्माण की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद उपद्रवियों ने हमला किया।

  • न्यूज नालंदा – घर खाली कर भागा परिवार, जानें मामला…

    सोहसराय के पंचाने नदी के किनारे जलालपुर में बना एक मकान झुक गया। एहतियातन निगम प्रशासन ने मकान को क्षतिग्रस्त घोषित करते हुए उसे खाली करा, बैरिकेटिंग कर दिया। निगम ने भवन निर्माण विभाग से जांच रिपोर्ट की मांग की है। उक्त मकान छोटे पासवान का है। 2014 में भी नदी किनारे का एक मकान नदी में बह गया था।
    परिवार ने बताया कि चार दिन पहले अचानक मकान नदी की ओर झुकने लगा। जिसके बाद सभी सदस्य भाग खड़े हुए। परिवार समीप में किराए के मकान में आसरा दिए है। परिवार ने बताय ाकि कुंभी को हटाने के बजाय मकान के समीप जमाकर छोड़ दिया गया है। इस कारण पानी से मकान क्षतिग्रस्त हो रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि भवन निर्माण की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    न्यूज नालंदा – घर खाली कर भागा परिवार, जानें मामला…

  • न्यूज नालंदा – कनाडा के सिम से चंडीगढ़ के व्यवसायी से ठगी, पहुंची टीम…

    नालंदा के सक्रिय साइबर फ्रॉड अब अपने नेटवर्क विदेशी सिम का इस्तेमाल ठगी में कर रहे हैं। ताजा मामला कनाड के सिम का इस्तेमाल कर चंडीगढ़ के व्यवसायी से 4.80 की ठगी का सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस की 9 सदस्यी टीम ठगी की जांच के लिए बिहार पहुंच चुकी है। ठगी के रुपयों का ट्रांसफर सीवान के अम्बु कुमार व पटना के रवि कुमार बैंक खातों में किया गया है। कनाडा में नौकरी करने वाले बेटे को जेल से छुड़ाने के नाम पर 84 वर्षीय व्यापारी से ठगी की गई।
    सीवान व पटना के अपराधियों की टोह लेने के दरम्यान चंडीगढ़ पुलिस को साइबर फ्रॉड गैंग का सुराग मिला। इसके सदस्य पटना, नालंदा, छपरा, किशनगंज, शेखपुरा, नवादा, रोहतास समेत कई अन्य जिलों के अलावा अमृतसर, नई दिल्ली, यूपी व झारखंड में जाल फैले रहने के साक्ष्य मिले हैं। चंडीगढ़ पुलिस एक हफ्ते रहकर बिहार के कई जिलों के डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी करने की योजना बनायी है। हालांकि, नालंदा पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
    सूत्रों की मानें तो किशनगंज, शेखपुरा जिले के बरबीघा, नालंदा जिले के सरमेरा, रहुई के सोसंदी, बिहारशरीफ के करिंगापुर-सरबहदी और नेपुरा (सिलाव), डेहरी, पटना के दीघा, समनपुरा और कदमकुआं, छपरा, यूपी के खुशीनगर, झारखंड की अमरावती-रांची व नई दिल्ली वार्ड नंबर-11 में गैंग के सदस्य फैले हुए हैं।

    न्यूज नालंदा – कनाडा के सिम से चंडीगढ़ के व्यवसायी से ठगी, पहुंची टीम…

  • न्यूज नालंदा – सिपाही की दर्दनाक मौत, जानें कैसे गई जान…

    हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावा रोड के लोहड़ा पुल के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक सड़क किनारे गड्‌ढ़े में पलट गया। आरक्षी गोनावां गांव स्थित ससुराल से ड्यटी पर कटिहार जाने निकले थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर निवासी नंदकिशोर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र िदनेश कुमार हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

    न्यूज नालंदा – सिपाही की दर्दनाक मौत, जानें कैसे गई जान…

  • न्यूज नालंदा – कुआं से मिली मजदूर की लाश, हत्या का संदेह…

    सारे थाना पुलिस दामचक गांव के खंधा स्थित कुआं से अधेड़ की लाश बरामद की। समीप में एक साइकिल भी मिली। घंटों बाद मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव निवासी ज्ञानी पासवान के 45 वर्षीय पुत्र शंकर पासवान के रूप में की गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किसानों ने कुआं के समीप साइकिल गिरी देखी। फिर कुआं में झांकने पर लाश दिखी। तब मौत का खुलासा हुआ।

    न्यूज नालंदा – कुआं से मिली मजदूर की लाश, हत्या का संदेह…

  • न्यूज नालंदा – खाट पर बैठ तमंचा लहराते वीडियो वायरल…

    नूरसराय थाना क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हत्या की वारदात हो रही है। ऐसे में सोमवार को युवक का खाट पर बैठ तमंचा साफ करते वीडियो वायरल हुआ। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि खुलेआम हथियारों के प्रदर्शन के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो इलाके में क्राइम कैसे रुकेगा। वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि इस मामले में एक की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। हथियार लहराने वाला फरार है। कट्‌टा की बरामदगी नहीं हो सकी है।

    न्यूज नालंदा – खाट पर बैठ तमंचा लहराते वीडियो वायरल…

    थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि वीडियो पुराना है। बदमाश दोस्त के घर में हथियार की सफाई कर रहा था। दोनों के बीच झगड़ा होने पर उसका वीडियो वायरल किया गया था। इस मामले में एक की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। फरार की तलाश व तमंचा बरामदगी में पुलिस जुटी है।

  • न्यूज नालंदा – सिपाही भर्ती परीक्षा में 1-2 नहीं, 42 गिरफ्तार, जानें किस तकनीक का लिया था सहारा…

     

    न्यूज नालंदा – सिपाही भर्ती परीक्षा में 1-2 नहीं, 42 गिरफ्तार, जानें किस तकनीक का लिया था सहारा…

    केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित उत्पाद विभाग के सिपाही भर्तीै परीक्षा में रविवार को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 42 परीक्षार्थी नकल करते गिरफ्तार कर लिए गए। नकलचियों की गिरफ्तार तीन केंद्रों से हुई। सबसे अधिक 37 नकलची आरपीएस स्कूल कचहरी रोड के सेंटर से पकड़ा गया। इसके बाद स्कूल के बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। गिरफ्तार परीक्षार्थियों में एक महिला है।

    कैसे धराया नकलची

    सेंटर पर परीक्षार्थी खुद कुछ बुदबुदा रहा था। जिससे ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को संदेह हुअा। सर्च करने पर कान में ब्लूटूथ व शरीर में छिपा डिवाइस मिला। इसके बाद अधिकारियों का अमला पहुंच गया। सभी की तलाशी ली गई। एक सेंटर से कुल 37 नकलचियों को पकड़ा गया। इसके बाद अंदर सेंटरों में जांच तेज कर अन्य को पकड़ा गया।

    सेंटर मैनेज की अटकल

    बड़ी संख्या में नकलचियों के पकड़े जाने के बाद चर्चा है कि सेटर का बड़ा गिरोह परीक्षा में सक्रिय था। जिसने सेंटर मैनेज का खेल खेला था। हालांकि, पुलिस जांचोपरांत मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है। नकलची परीक्षार्थियों ने कान के अंदर ब्लूटूथ सेट किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि डॉक्टर के सहयोग से ऐसा हुआ। पकड़े गए कई परीक्षार्थियों का ब्लूटूथ डॉक्टर के सहयोग से निकाला गया। आरपीएस कचहरी के अलावा किसान कॉलेज से 2, आपीएस मकनपुर से 3 नकलची पकड़ा गया।

    कई सफेदपोश होंगे बेनकाब

  • न्यूज नालंदा – फिर नूरसराय में हत्या, इस बार गर्दन रेतकर मारा…

    नूरसराय थाना इलाके में दूसरे दिन भी बदमाशों ने लाश गिरा दी। एक दिन पहले जगदीशपुर-तियारी गांव में युवक को पीट-पीटकर मारा गया था। शनिवार की रात दरुआरा-बेलदारी गांव के बलवा खंधा में धारदार हथियार से गर्दन रेतकर अज्ञात 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई।

    न्यूज नालंदा – फिर नूरसराय में हत्या, इस बार गर्दन रेतकर मारा…

    रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण सुबह की सैर पर निकले तो उनकी नजर लाश पर गई। तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। शव मिलने की खबर इलाके में फैल गई। मौके पर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया। कोई भी मृतक की पहचान नहीं कर सका। सूचना के पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।
    थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि गला रेतकर हत्या की गई है। मौके पर खून या विरोध का निशान नहीं मिला। जिससे प्रतीत होता है कि दूसरे स्थान पर युवक की हत्या कर शव को खंधा में फेंका गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।

  • न्यूज नालंदा – शहरी क्षेत्र में सड़क पर मचा रखा था आतंक ,ऐसे चढ़ा हत्थे …

    न्यूज नालंदा – शहरी क्षेत्र में सड़क पर मचा रखा था आतंक ,ऐसे चढ़ा हत्थे …