लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बिग बाजार के समीप से शुक्रवार को एक युवक को दोस्तों ने पार्टी देने के बहाने बुलाकर फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद युवक के माता-पिता से 2 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। फिरौती नहीं देने पर जान मारने की धमकी मिल रही थी। शुरू में परिजन ने मजाक समझा बार-बार फोन आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद लहेरी थाना पुलिस ने देवधा गाँव मे छापेमारी कर युवक को बरामद करते हुए मौके से तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
Tag: Crime
-
न्यूज नालंदा – मोबाइल नंबर नहीं देने पर स्कूली छात्रा के साथ किया …
बेना थाना अंतर्गत बाजार इलाके में शनिवार को स्कूल से घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सिंटू यादव को गिरफ्तार कर ली। बदमाश पर पोस्को एक्ट की सुसंगत धारा के तहत केस दर्ज कर, उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।
न्यूज नालंदा – मोबाइल नंबर नहीं देने पर स्कूली छात्रा के साथ किया …
-
न्यूज नालंदा – अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल पर पुलिस की कार्रवाई से शहर में चर्चा , लोगों ने कहा ….
अनुमंडल न्यायालय के आदेश पर दंडाधिकारी व नगर थाना की पुलिस शनिवार को अवरूद्ध रास्ता को सुचारू कराने बारादरी पहुंची। जहां अधिकारियों की कार्यवाही का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पुलिस हंगामा करने वालाें को घसीट-घसीटकर थाने ले गई।
तैनात दंडाधिकारी सह सीओ धर्मेंद्र पंडित के नेतृत्व में बिहार थाना की पुलिस शनिवार को अनुमंडल दंडाधिकारी बिहारशरीफ के न्यायालय के वाद संख्या 682 (एमपी)/2014 के आदेश का अनुपालन कराने पहुँची थी। कुमारी अनिता रानी ने वाद दायर किया था। जिसमें बताया गया था कि रास्ता अवरूद्ध किए जाने के कारण उनके सुखभोगाधिकार का हनन हो रहा है। अर्जुन यादव पर रास्ता अवरूद्ध करने का आरोप था। न्यायालय के आदेश के आलोक में दंडाधिकारी व थानाध्यक्ष मार्ग को सुचारू कराने पहुंचे थे।न्यूज नालंदा – अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल पर पुलिस की कार्रवाई से शहर में चर्चा , लोगों ने कहा ….
-
न्यूज नालंदा – सालूगंज में ढाय ढाय ,गोली मार कर महिला की हत्या , जानें कारण
बिहार थाना क्षेत्र के सालूगंज मोहल्ला में शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मृतका मो. मन्नू की 36 वर्षीया पत्नी शाहजादी खातून है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए ले गई।
न्यूज नालंदा – सालूगंज में ढाय ढाय ,गोली मार कर महिला की हत्या , जानें कारण
थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन घटना का कारण शौचालय टंकी ढंकने का विवाद बता रहे हैं। एक संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा।
-
न्यूज नालंदा – लौंडा डांस के दौरान साधी दुश्मनी, अधेड़ को मार दी गोली…
मानपुर थाना अंतर्गत गोंगड़ीपर गांव में गुरुवार की रात लौंडा डांस के दौरान बदमाशों ने दुश्मनी साधते हुए रोड़ेबाजी व गोलीबारी कर दी। उसी दौरान छत से बच्चों को नीचे उतार रहे, अधेड़ को गोली लग गई। परिजन जख्मी 50 वर्षीय भीम यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।
न्यूज नालंदा – लौंडा डांस के दौरान साधी दुश्मनी, अधेड़ को मार दी गोली…
-
न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की मौत के बाद भैंस से कुचलवाकर मारने की चर्चा …
बिहार थाना अंतर्गत पहाड़पुर निवासी 70 वर्षीय रघनंदन प्रसाद की मौत हो गई। परिजन मौत का कारण सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि, मोहल्लेवासी भैंस से कुचलवाकर हत्या की चर्चा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की मौत के बाद भैंस से कुचलवाकर मारने की चर्चा …
थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन सड़क दुर्घटना में मौत बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीएम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
-
न्यूज नालंदा – 5 घंटे तक पड़ी रही लाश , हंगामा के बाद हुआ पोस्टमार्टम, जानें कारण …
हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में गुरुवार की रात कमरे में फांसी लगाकर युवक ने जान दे दी। शुक्रवार की सुबह परिजनों की नजर शव पर गई तो घटना का खुलासा हुआ। मृतक रामप्रवेश राम का 28 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। युवक पत्नी व बेटी के साथ कमरे में सोया था। चर्चा है कि रात में पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
न्यूज नालंदा – 5 घंटे तक पड़ी रही लाश , हंगामा के बाद हुआ पोस्टमार्टम, जानें कारण …
परिजनों ने बताया कि युवक कमरे में पत्नी व छह माह की बेटी के साथ सो रहा था। अगली सुबह परिजनों ने कमरे में फंदे पर लटकी उसकी लाश देखी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि पत्नी से झगड़ा के बाद आक्रोशित हो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष गुलाम सरबर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जबकि सिविल सर्जन ने बताया कि पोस्टमार्टम का कागजात को पुलिस द्वारा सही तरह से नहीं भरा गया था | इस कारण देरी हुई उनके संज्ञान में मामला आते ही तुंरत पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी कर ली गयी |
-
न्यूज नालंदा – एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, जानें फरमान…
दीवाली और छठ को शांतिपूर्ण व सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने के प्रयास में पुलिस जुटी है। एसपी अशोक मिश्रा इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सोहसराय, लहेरी और दीपनगर थाना का निरीक्षण किया।
न्यूज नालंदा – एसपी ने थानों का किया निरीक्षण, जानें फरमान…
व्रर्तियों को घाट पर परेशानी न हो। इस कारण थाना क्षेत्र के छठ घाटाें को संबंधित पदाधिकारी के सहयोग से दुरुस्त करने को कहा गया है। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रकाश लाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
-
न्यूज नालंदा – दूसरे दिन हंगामें के बाद नामांकन पर लगी रोक , जानें मामला ….
नालंदा कॉलेज में बीएड स्पॉट नामांकन में धांधली का आरोप लगा दूसरे दिन भी छात्रों ने नालंदा कॉलेज में ताला जड़कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इसके पूर्व प्रशासन भवन और बीएड विभाग में ताला लटका दिया गया। दिन भर गहमा गहमी के बाद वीसी के आदेश के बाद फिलहाल नामांकन पर रोक लगा दिया गया |
न्यूज नालंदा – दूसरे दिन हंगामें के बाद नामांकन पर लगी रोक , जानें मामला ….
प्राचार्य प्रो. डॉ. रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि कि बीएड में नामांकन विश्वविद्यालय के गाइडलाइन के अनुसार ली गयी है। इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। यहां सभी सीटें भर चुकी है। फिलहाल आदेश के बाद नामांकन पर रोक लगा दिया गया है | मौके पर प्रदर्शन में बलवीर कुमार ,सन्नी पटेल, गौरव, सतीश, संजीत कुमार, आदित्य कुमार, अंजनीकांत बंसल, संजीत यादव व अन्य शामिल थे।
-
न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में भिड़ंत, मारपीट व फायरिंग…
रहुई थाना अंतर्गत निजांय गांव में पंचायती के दौरान छेड़खानी के आरोपियों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी। मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए। जख्मी सुनील पासवान, धुरी पासवान और अशोक पासवान का इलाज अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने चार बदमाशों को आरोपित कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में भिड़ंत, मारपीट व फायरिंग…
इसी तरह खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सेरथुआ सराय गांव गुरुवार को भूमि-विवाद में दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी की गई। घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट में दर्जनभर लोग जख्मी हुए।
गांव के लोगों ने बताया कि भारती और रीना देवी के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष के लोग विवादित भूमि पर दावा कर रहे थे। इसी कारण विवाद हो गया। मारपीट व रोड़ेबाजी के बाद दोनों ओर से गोलीबारी की जाने लगी। मारपीट में जख्मी हुए लोगों में भारती देवी, रेणु देवी, चंदन पांडेय, अजय पांडेय, रीना देवी, लक्ष्मण पाल, लाला पाल, सुरेश पाल, राम पाल समेत अन्य शामिल हैं।
थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि दोनों पक्ष विवादित भूमि पर दावा कर रहा था। इसी कारण भिड़ंत हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।