Tag: Crime

  • न्यूज नालंदा – साधु के वेश में ठाकुरबाड़ी में की थी चोरी , ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 

    पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र में ठाकुरबाड़ी से चांदी का मुकुट और सोने की आंख चोरी हुई थी। चोरी का आरोपित बिन्द बाजार निवासी उदय तिवारी है। उसने साधु का वेश धारण कर ठाकुरबाड़ी में चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर स्थानीय पुलिस की मदद से घोसवरी थाना की पुलिस ने बिन्द बाजार से एक स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यवसायी सुनील ज्वेलर्स के मालिक संजीव कुमार पर चोरी के जेवर खरीदने के आरोप हैं। उसके पास से 475 ग्राम चांदी भी बरामद की गयी है।
    घोसवरी थानाध्यक्ष संजुम मौआर ने बताया कि पैजना गांव में ठाकुरबाड़ी है। वहां के मुख्य पुजारी दो सेवादारों को छोड़कर अयोध्या चले गये थे। छह सितंबर को आरोपित उदय साधु के वेश में वहां पहुंचा। साधु समझकर सेवादारों ने उसे रहने दिया और खातिरदारी की। रात को उसने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। दोनों को बेहोश कर उसने ठाकुर जी का मुकुट व सोने की बनी चार आंख चुरा ली। सुबह में सेवादारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आरोपित को जमुई से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर स्वर्ण व्यवसायी को पकड़ा गया। उसने बताया कि जेवर 12 हजार रुपये में बेचे गये थे। बिन्द थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपितों को घोसवरी पुलिस अपने साथ ले गयी है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

    न्यूज नालंदा – साधु के वेश में ठाकुरबाड़ी में की थी चोरी , ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे 

  • न्यूज नालंदा – हुआ सही अनुसंधान तो खुले चौंकाने वाले राज , जानें मामला …..

    अस्थावां थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सात अप्रैल को थाना में कोर्ट परिवाद के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है। इसमें विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया गया था। महिला अनिल चौहान की 25 वर्षीया पत्नी चांदो देवी उर्फ चंचुल कुमारी है। महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया गया है।
    सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के पिता मोहम्मदपुर-बेलदरिया गांव के शौखी चौहान ने दामाद समेत आठ लोगों को आरोपित बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। अनुसंधान में पता चला कि महिला की हत्या नहीं हुई है। वह राजस्थान में रह रही है। उसने बीकानेर में गणेश गहलौत से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर पिंकी गहलौत रख लिया है। उसे बीकानेर से बरामद किया गया। उसने बताया कि ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर भाग गयी थी। न्यायालय में बयान देकर उसने गणेश गहलौत के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट के आदेश पर उसे बीकानेर जाने की इजाजत दी गयी है।

    न्यूज नालंदा – हुआ सही अनुसंधान तो खुले चौंकाने वाले राज , जानें मामला …..

  • न्यूज नालंदा – राजगीर थानेदार की बड़ी कार्रवाई, जाली नोट का अंतरराज्यीय गिरोह चढ़ा हत्थे …..

    राजगीर थानाध्यक्ष ने पदभार संभालने के तीसरे दिन बुधवार को अंतरराज्यीय जाली नोट सप्लायर गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार दो दिनों से शातिरों की गिरफ्तारी क लिए फिल्डिंग लगाए थे। एसपी अशोक मिश्रा को मिले सूचना के आधार पर डीएसपी प्रदीप कुमार के के नेतृत्व में कार्रवाई कर शातिरों अजातशत्रु किला मैदान से पकड़ा गया। बदमाश यूपी के साथियों को जाली नोट की खेप देने आया था। उनके पास से 100 और 200 का 48 हजार 400 का जाली नोट बरामद हुआ। इसके अलावा 4 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल, 2 पैन कार्ड और आधार कार्ड मिला।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो. मुश्ताक अहमद, दारोगा सुजीत कुमार, माया कुमारी यादव समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

    न्यूज नालंदा – राजगीर थानेदार की बड़ी कार्रवाई, जाली नोट का अंतरराज्यीय गिरोह चढ़ा हत्थे …..

    डिलेवरी देना आया था राजगीर
    थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह का सरगना धर्मेंद्र है। सहयोगियों के साथ वह यूपी के बदमाशों को जाली नोटों की डिलेवरी देने आया था। उसी दौरान सभी को पकड़ा गया।

  • न्यूज नालंदा –  हादसे में साला-बहनोई की मौत, जानें मामला ….

    सरमेरा थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग में मीरनगर गांव के पास बुधवार की देर शाम अनियंत्रित कार से कुचलकर साला-बहनोई की मौत हो गयी। मृतक मीरनगर गांव निवासी कृष्ण राम का 30 वर्षीय पुत्र राजेश राम व गोकुलपुर ओपी क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी मसुदन राम है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।

    न्यूज नालंदा –  हादसे में साला-बहनोई की मौत, जानें मामला ….

  • न्यूज नालंदा – पहड़तल्ली मोहल्ले में फिर गूंजी बूटों की धमक, नौ माह पहले हुआ था …..

    जहरीली शराब कांड के नौ महीने बाद पुलिस-प्रशासन को एक बार फिर पहड़तल्ली की याद आयी। बूटों की धमक से पहाड़ गूंज उठा। पुलिस-प्रशासन की टीम ने शराब के लिए पहाड़ पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ कुमार अनुराग व सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी कर रहे थे।

    न्यूज नालंदा – पहड़तल्ली मोहल्ले में फिर गूंजी बूटों की धमक, नौ माह पहले हुआ था …..

  • न्यूज नालंदा – सीएसपी संचालक को बनाता था निशाना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे….

    पुलिस ने खुदागंज थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालकों से लूटपाट की घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। 48 हजार रुपये के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल, बाइक व देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मंगलवार को हिलसा में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महिला से लूटा गया मोबाइल व रुपया बरामद किया गया है।

    न्यूज नालंदा – सीएसपी संचालक को बनाता था निशाना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे….

    अनुसंधान के बाद इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अमनावां गांव निवासी बंटी कुमार व दीपक कुमार को पकड़ा गया। दोनों ने लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापेमारी में इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा, खुदागंज थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन, इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डीआईयू प्रभारी चंदन कुमार, आलोक कुमार, जितेन्द्र बहादुर सिंह, वसंत कुमार तिवारी आदि शामिल थे।

  • न्यूज नालंदा – बच्चा चोर बता दो इलाके में युवक की पिटाई, जानें घटना…

    जिले में इन दिनों चोर व बदमाश बताकर नागरिकों के पिटाई की घटना आए दिन हो रही है। ताजा घटना दीपनगर के राणा बिगहा और सोहसराय के लोहगानी मोहल्ले में हुई। दोनों मोहल्ला में बच्चा चोर बताकर युवकों को पीटा गया।

    न्यूज नालंदा – बच्चा चोर बता दो इलाके में युवक की पिटाई, जानें घटना…

  • न्यूज नालंदा – बुजुर्ग समेत दो की गई जान, जानें घटना ….

    गिरियक थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई। परिजन ठनका से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। मृतक स्व. रामू बिंद के पुत्र सुरेश बिंद हैं। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग शौच के लिए निकले थे। उसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया मेें जुट गई है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

    न्यूज नालंदा – बुजुर्ग समेत दो की गई जान, जानें घटना ….

  • न्यूज नालंदा – प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तिमय माहौल में डूबा सोहसराय इलाका ….

    मुंबई के तर्ज पर बिहारशरीफ के विभिन्न क्षेत्रों में 10 दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा बिठाकर पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद भादो पूर्णिमा को हवन के बाद प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाली जाती है। इस दौरान सोहसराय में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। हालांकि, डेढ़ दशक पहले पूरे शहर में मेला लगता था। अब सोहसराय तक सिमट गया है।

    न्यूज नालंदा – प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तिमय माहौल में डूबा सोहसराय इलाका ….

    भगवान गणेश की प्रतिमा को ट्रकों पर बिठाकर पूजा समिति के सदस्य नाचते गाते गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगा रहे थे। मंगलवार को दोपहर तक इस इलाके में बिठाए गए भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

  • न्यूज नालंदा – बंद कमरे में रो- रो कर छात्रा ने लिखी सुसाइड नोट फिर खा ली जहर, लिखी पापा …..

    बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में छेड़खानी से आजिज 9वीं कक्षा की स्कूली छात्रा ने रविवार की रात जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दो बदमाशों ने छात्रा ही नहीं, उसके परिवार जिंदगी नर्क बना दी थी। पिता ने शाम में मारपीट और छेड़खानी की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद देर रात बेटी ने जान दे दी। बदमाशों ने छात्रा से दोस्ती कर उसकी अश्लील फोटो बना ली थी। जिसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर पांच लाख मांग रहा था।

    न्यूज नालंदा – बंद कमरे में रो- रो कर छात्रा ने लिखी सुसाइड नोट फिर खा ली जहर, लिखी पापा …..

    परिवार की जिंदगी बना दिया था नर्क

    माता-पिता ने बताया कि बदमाशों ने उनकी बेटी के साथ उनकी भी जिंदगी को नर्क बना दिया था। समाज में उनकी खूब बदनामी हो रही थी। दोनों बदमाश स्कूल-कोचिंग में बेटी का पीछा करता था। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बन नजदीकियां बढ़ा ली। बदमाशों ने अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फोटो दिखाकर वह 5 लाख रुपए के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। रविवार को वह बेटी के साथ उसके कोचिंग गए थे। दोनों बदमाश पीछा करते मिल गया। विरोध करने पर उन्हें व पत्नी को पीटा फिर घर में घुसकर भी मारपीट की। इस सदमें को बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी।

    मरने से पहले लिखी सुसाइड नोट

    मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें वह लिखी है कि एक लड़का उसे परेशान करता है। उसके मम्मी-पापा भी उसके साथ है। उसके साथ एक और लड़का रहता है। मेरे पापा-मम्मी पीछा किए तो दोनों लड़का बहुत मारा।ये देखकर मैं सहन नहीं कर सकती। मरने का फैसला करती हूं। मेरे मम्मी-पापा को इंसाफ मिलना चाहिए। दोनों के साथ उसके मम्मी -पापा को भी सजा दीजिएगा। निवेदन है कि आप उनलोगों को सजाए मौत सुनाइएगा।

    आरोपित हुआ गिरफ्तार

    सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि शाम में पुलिस को छेड़खानी-मारपीट की शिकायत मिली। जिसके बाद दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों लॉज में रहकर पढ़ाई करता है।