नूरसराय थाना क्षेत्र के ननौरा गांव में शनिवार की रात पति से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। राजदेव प्रसाद की पत्नी सोनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पति फरार हो गया है।
ग्रामीणों की माने तो पति अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता था। शनिवार की रात भी वह शराब पीकर आया था। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और महिला ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Tag: Crime
-
न्यूज नालंदा – शराबी पति से तंग आकर महिला ने खायी जहर …..
-
न्यूज नालंदा – ब्लाइंड केस का खुलासा: 30 साल की विधवा के इशारे पर बुजुर्ग की हत्या, जानें कारण…
सदर डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई कर अस्थावां थाना पुलिस ब्लाइंस केस की गुत्थी सुलझा ली। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 30 साल की विधवा से अवैध संबंध के कारण बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया था। मृतक के मोबाइल बरामद होने पर पुलिस जांच को गति मिली। जिसके बाद महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पिछले माह अस्थावां थाना क्षेत्र के पॉलटेकनिक कॉलेज के नवनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी में बुजुर्ग की लाश मिली थी। मृतक बलवापर निवासी 75 वर्षीय तृपित शर्मा थे। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सोएब अख्तर, डीआईयू के दारोगा चंदन कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक के पुत्र मिठठू कुमार ने अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था। मृतक का मोबाइल गायब था। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस के पास किसी तरह का साक्ष्य नहीं था। ब्लाइंड केस की गुत्थी सुलझाने में तकनीक का सहारा लिया। बदमाशों के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया। जिसके बाद घटना के रहस्य से पर्दा उठा। मृतक का विधवा महिला से अवैध संबंध था। यही नहीं, अन्य से भी महिला के संबंध थे। महिला बुजुर्ग से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इस कारण सहयोगियों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पानी की टंकी में फेंक मौत के घाट उतार दिया।
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार
मानपुर थाना इलाके के ताड़ापर निवासी विधवापीनो देवी, अस्थावां निवासीकृष्णनंदन प्रसाद , सूर्यमणी कुमार, बनारस प्रसाद उर्फ लोहा सिंह, मानपुर थाना क्षेत्र के छबिलापुर निवासी बासुदेव पासवान।न्यूज नालंदा – ब्लाइंड केस का खुलासा: 30 साल की विधवा के इशारे पर बुजुर्ग की हत्या, जानें कारण…
-
न्यूज नालंदा – वारदात: बीच सड़क युवक को मारी गोली, जानें कारण….
बिहार थाना अंतर्गत अम्बेर मोड़ के समीप रविवार को दिन के उजाले में दो बदमाशों ने युवक के गुदे में गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। राहगीरों के सहयोग से पुलिस जख्मी को अस्पताल लाई। जहां इलाज में घंटों देरी पर लोगों ने हंगामा किया। इलाज की खानापूर्ति के बाद जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया।
जख्मी रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र गौरव कुमार है। फर्द बयान के आधार पर दो बदमाशों पर केस दर्ज किया गया है। जख्मी ने घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया। पुलिस प्रेम प्रसंग में घटना का अंदेशा जता रही है।
बिहार थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि जख्मी के बयान पर उसके दो दोस्तों को आरोपित किया गया है। कारण का खुलासा नहीं हो सका है। प्रेम प्रसंग में घटना का अंदेशा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।न्यूज नालंदा – वारदात: बीच सड़क युवक को मारी गोली, जानें कारण….
-
न्यूज नालंदा – संविधान दिवस: शपथ दिला एसडीओ-डीएसपी ने चौकीदारों का कराया कर्तव्यबोध ….
संविधान दिवस के मौके पर सोगरा स्कूल के मैदान में शनिवार को बिहारशरीफ अनुमंडल के चौकीदारों की परेड करायी गयी। जिसमें अनुमंडल के सभी थानों के अधिकारी व चौकीदार शामिल हुए। उन्हें कर्तव्यबोध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि चौकीदार, थाना प्रभारी की आंख होते हैं। जरुरी सूचनाएं एकत्र करना व दूरदराज के इलाकों की खबर उनसे ही मिलती है। इस मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों व चौकीदारों को मद्य निषेध की शपथ दिलायी गयी।
न्यूज नालंदा – संविधान दिवस: शपथ दिला एसडीओ-डीएसपी ने चौकीदारों का कराया कर्तव्यबोध ….
-
न्यूज नालंदा – उत्पाद के महिला सिपाही की सूबे में चर्चा, जानें कारनामा ….
उत्पाद विभाग के महिला सिपाही रानी कुमारी की सूबे में जोरशोर से चर्चा हो रही है। नशामुक्ति दिवस के मौके पर विभाग के महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी से प्रशस्त्रि-पत्र मिलने के कारण आरक्षी की सराहना सूबे में हो रही है। कर्तव्यनिष्ठा के लिए महिला सिपाही को सम्मान मिला।
न्यूज नालंदा – उत्पाद के महिला सिपाही की सूबे में चर्चा, जानें कारनामा ….
-
न्यूज नालंदा – खाकी की बहादुरी: सड़क पर 4 कर्मी ने किशोर को लात-घूंसे और डंडे से पीटा, जानें कसूर…
शहर के अस्पताल चौक के समीप चार खाकीधारी की बहादुरी देखने को मिली। पुलिस कर्मियों ने साइकिल सवार किशोर की लात-घूंसे और डंडे से पिटाई कर दी। कुछ तमाशबीनों ने घटना का वीडियो बना, उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद नालंदा पुलिस की किरकिरी होने लगी।
न्यूज नालंदा – खाकी की बहादुरी: सड़क पर 4 कर्मी ने किशोर को लात-घूंसे और डंडे से पीटा, जानें कसूर…
किशोर का कसूर इतना था कि वह वनवे रुट में साइकिल लेकर चला गया था। रुट की जानकारी उसे नहीं थी। जिसके बाद उस पर लात-घूंसे और डंडे की बरसात की गई। वायरल वीडियो देख नागरिक घटना को शर्मनाक बता रहे हैं। पिटाई करने वाले कर्मी बिहार थाना के हॉक जवान बताए जा रहे हैं।
सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि वीडियो की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर ने पुलिस कर्मियों का गिरेबां पकड़ लिया था। जिसके बाद उसे पीटा गया। पीटना गलत है। वीडियो से कर्मियों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी।
-
न्यूज नालंदा – हादसा: ट्रक ने मारुति में मारा जोरदार टक्कर, परिवार के 6 सदस्य…
भागन बिगहा ओपी अंतर्गत मोरा तालाब के समीप एनएच 20 पर शनिवार की सुबह ट्रक ने मारुति में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में मारुति सवार परिवार के छह सदस्य जख्मी हो गए। पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जख्मी लोगों में परवलपुर थाना क्षेत्र के डूमरी गांव निवासी जंग बहादुर सिंह, दयावंती देवी, राहुल कुमार, सावित्री देवी, हरिओम कुमार एवं रिद्धि कुमारी शामिल है।
न्यूज नालंदा – हादसा: ट्रक ने मारुति में मारा जोरदार टक्कर, परिवार के 6 सदस्य…
भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। दोनों गाड़ियों को जप्त करते हुए पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
-
न्यूज नालंदा – जानें हृदयविदारक घटना, बेटी की विदाई के पहले निकली पिता की अर्थी …
बेटी की विदाई के पहले घर से पिता की अर्थी निकली। यह हृदयविदारक घटना हिलसा के कृष्णापुर गांव का है। मनोज कुमार बेटी की शादी का कार्ड बांटने बाइक पर सवार हो पटना जा रहे थे। उसी दौरान दनियावां बाजार में ट्रक से कुचलकर उनकी मौत हो गई। शादी पर अंकित मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर मृतक की पहचान हुई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बेटी की शादी परिवार ने फिलहाल टाल दी। 2 को गांव में बारात आने वाली थी।
न्यूज नालंदा – जानें हृदयविदारक घटना, बेटी की विदाई के पहले निकली पिता की अर्थी …
-
न्यूज नालंदा – गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने छीना पिस्टल, बदमाश…
सिलाव थाना अंतर्गत करियना गांव में गुरुवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़कर बदमाशों से पिस्टल छीन लिया। हालांकि, किसी तरह बदमाश फरार होने में सफल रहा। फरार हुए बदमाश अनीश और विक्की कुमार है। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस हथियार को जब्त कर ली।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने की मंशा से बदमाशों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।न्यूज नालंदा – गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने छीना पिस्टल, बदमाश…
-
न्यूज नालंदा – फिर दो थानेदार पर हाईकोर्ट के आदेश से गिरी गाज…
हाईकोर्ट के आदेश पर फिर दो थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। इस बाबत रोहतास एसपी ने शुक्रवार को प्रेस सूचना जारी की।
रोहतास के करगहर एवं सहायक थाना सीढ़ी ओपी में कार्यरत तत्कालीन-वर्तमान 5 थानाध्यक्ष एवं ओपी प्रभारी को पटना हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अतिक्रमण मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। जबकि एक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
कार्रवाई की जद में हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा और करायपरसुराय थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भी आ गए। दोनों ने बताया कि पूर्व में उनकी तैनाती रोहतास में थी। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की चर्चा उन तक पहुंची है। हालांकि, वरीय अधिकारी का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।न्यूज नालंदा – फिर दो थानेदार पर हाईकोर्ट के आदेश से गिरी गाज…