Tag: Crime

  • न्यूज नालंदा – मासूम समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

    हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका गया जिला के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्कीहार गांव निवसी दीपक कुमार की पुत्री विशाखा कुमारी है। घटना सोमवार की शाम हुई। एक माह पहले बच्ची मां के साथ ननिहाल आई थी। जहां हादसा हुआ। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – मासूम समेत तीन की गई जान, जानें घटना…

    वहीं, रहुई थाना क्षेत्र के इंदवास गांव के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के तिसकुरवा गांव निवसी सत्येंद्र चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी उषा देवी अपनी बहन के घर से लौट रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।
    महिला की मौत इलाज के दौरान विम्स में हुई। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

  • न्यूज नालंदा – कर्मा पूजा के लिए मिट्‌टी लाने में सगी बहन समेत तीन की गई जान ….

    जिले के अलग-अलग थाना इलाके में मंगलवार को कर्मा पूजा के लिए मिट्‌टी और झाड़ लाने के दौरान पानी भरे पईन में डूबकर सगी बहन समेत तीन की जान चली गई। नगरनौसा के मोनियमपुर गांव के पंचखुरवा खंधा में पईन में डूबकर सगी बहनों मौत हुई।मृतका रामसूचित यादव की 14 वर्षीया बेटी रानी कुमारी और 12 साल की लवली कुमारी है। पुलिस शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

    न्यूज नालंदा – कर्मा पूजा के लिए मिट्‌टी लाने में सगी बहन समेत तीन की गई जान ….

    उधर, नूरसराय के पथरौरा गांव में पानी भरे पईन में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक स्व. जागेश्वर जमादार का 10 वर्षीय पुत्र लोकनाथ कुमार है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिजन ने बताया कि बच्चा अपने दोस्तों के साथ कर्मा पूजा के लिए पईन किनारे मिट्‌टी लाने गया था। मिट्‌टी इकट्‌ठा कर बच्चा हाथ धोने पईन में गया। उसी दौरान पैर फिसलने से वह पईन में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीत्कार गूंजने लगी। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

  • न्यूज नालंदा – संतोष कुमार के बाद बिहार थाना के पूर्व पस्थापित तीन थानाध्यक्ष पर चला हाईकोर्ट डंडा …..

    पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी अशोक मिश्रा ने राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार और बिहार थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया। ईडब्लूजेसी नंबर 4448/2018 मो. जमाल अहमद बनाम बिहार सरकार के मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।
    बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के पतुआना के एक भूमि अतिक्रमण केस में कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया। दीपक कुमार नगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष थे।
    बिहार थाना के दो तत्कालीन थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार और अशोक कुमार पर भी कार्रवाई की चर्चा है। हालांकि, दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उनलोगों को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

    न्यूज नालंदा – संतोष कुमार के बाद बिहार थाना के पूर्व पस्थापित तीन थानाध्यक्ष पर चला हाईकोर्ट डंडा …..

  • न्यूज नालंदा – कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया फायरिंग , जानें मामला

    दीपनगर थाना पुलिस ने बीती रात अलग-अलग इलाके में छापेमारी हथियार संग फायरिंग के आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोरई गांव से एक कट्‌टा व एक खाेखा के साथ देवानंद गोप के पुत्र राजू कुमार को पकड़ा गया। घर बंटवारा विवाद में बदमाश ने पिता पर फायरिंग किया था। घटना में बुजुर्ग बालबाल बचें। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ली। उधर, मघड़ा गांव से शराबी राम भाजू सिंह के पुत्र संजय सिंह को पकड़ा गई। वहीं जोरारपुर गांव से शराब धंधेबाज दयानंद पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान और उसके भाई राजीव पासवान की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – कलयुगी पुत्र ने पिता पर किया फायरिंग , जानें मामला

  • न्यूज नालंदा – हादसों में तीन की गयी जान , जानें मामला ….

    हरनौत में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

    न्यूज नालंदा – हादसों में तीन की गयी जान , जानें मामला ….

    थरथरी में सर्पदंश से महिला की मौत

    थरथरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत हो गयी। मृतका शिवालक चौहान की पत्नी शकुंती देवी है। परिजन ने बताया कि महिला अपने खेत में धान की निकौनी कर रही थी। उसी दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखिया अंजू देवी ने परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये दिये। साथ ही सरकारी अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया।

    कुएं में गिरकर अधेड़ की गयी जान

    हिलसा थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के खंधा में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक नदवर गांव निवासी स्व. मल्ले चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र गणेश चौधरी हैं। परिजन ने बताया कि रविवार की देर शाम वह बाराडीह गांव से पैदल अपने घर आ रहे थे। अंधेरा रहने व झाड़ियों के कारण उन्हें पता नहीं चल पाया और वे 30 फीट गहरे कुएं में गिर गये। गिरने की आवाज सुनकर पास में पटवन कर रहे किसान दौड़ें। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी। परिजन पोस्टमार्टम कराये बिना ही शव को लेकर चले गये।

  • न्यूज नालंदा – किसान की हत्या कर पईन में फेंका , जानें मामला ….

    हिलसा थाना क्षेत्र के चंदौत-गन्नीपुर पईन में सोमवार की सुबह अधेड़ का शव उपला रहा था। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान गजेन्द्र बिगहा गांव निवासी स्व. सीताराम प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र रवीन्द्र यादव उर्फ बघवा के रूप में की गयी है। वह शनिवार की शाम से ही लापता थे। परिजन हत्या कर शव को पईन में फेंकने की आशंका जता रहे हैं। हत्या में शराब के धंधेबाजों का हाथ होने की चर्चा है।

    न्यूज नालंदा – किसान की हत्या कर पईन में फेंका , जानें मामला ….

  • न्यूज नालंदा – अचानक होने लगी फायरिंग , गोली लगने से बुजुर्ग के हाथ की हड्डियां चकनाचूर ….

    चण्डी थाना इलाके के सबलपुर गांव में अचानक फायरिंग होने से गोली लगने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गया । जख्मी 65 वर्षीय कृष्ण चौहान है। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है । जख्मी हालत में उन्हें  इलाज के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी की माने तो गांव के ही योगेंद्र प्रसाद हथियार खरीद कर लाया था उसी से वह फायरिंग कर रहा था। पीड़ित अपने घर के छत पर टहल रहे थे । गीली की आवाज सुनकर वह अपने कमरे में आ रहा था इसी दौरान एक गोली उसके हाथ लग गयी। गोली लगने से जख्मी होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है |

    न्यूज नालंदा – अचानक होने लगी फायरिंग , गोली लगने से बुजुर्ग के हाथ की हड्डियां चकनाचूर ….

  • न्यूज नालंदा – एसपी से गुहार: साहब बदमाशों से बचाइए, आए दिन माँ बहन के साथ करता है ….

    बिहार थाना क्षेत्र के रामजीचक में मानपुर थाना क्षेत्र के तिउरी गांव के युवाओं के साथ हुए मारपीट के  आरोपित बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी आवास पहुंचकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाया।

    न्यूज नालंदा – एसपी से गुहार: साहब बदमाशों से बचाइए, आए दिन माँ बहन के साथ करता है ….

    उसी रात बदमाशों के खिलाफ बिहार थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है । मगर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

    सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को कार्रवाई व सुरक्षा का भरोसा दिलाया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि उस रास्ते में पुलिस की पैदल गस्ती रहेगी साथ ही समय-समय पर सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष भी वहां गश्ती करेंगे । ताकि लोग भयमुक्त होकर रह सकें ।

  • न्यूज नालंदा – शर्मसार हुआ रिश्ता चाचा और दोस्त की करतूत जान रह जायेगें दंग ….. 

    नालंदा में रिश्तों को शर्मसार करने वाले दो मामले सामने आये हैं। रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने भतीजी से तो दोस्त ने दोस्त की बीवी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में कार्रवाई कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
    एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित कोचिंग ले जाने के बहाने किशोरी को राजगीर के एक होटल में ले गया। जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो भी वायरल किया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपित पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

    न्यूज नालंदा – शर्मसार हुआ रिश्ता चाचा और दोस्त की करतूत जान रह जायेगें दंग ….. 

     

  • न्यूज नालंदा – गरजी बंदूकें : मामूली विवाद में गोली मार बुजुर्ग की हत्या …

    चंडी थाना इलाके के बेलधन्ना गांव में पटवन विवाद में जमकर बंदूकें गरजी जिससे गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। वहीं मारपीट की घटना में 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतक स्व.हरिनंदन यादव के 60 वर्षीय यसवंत गोप है। घायलों में उनका 3 पुत्र एवं एक चचेरा भाई शामिल है।

    न्यूज नालंदा – गरजी बंदूकें : मामूली विवाद में गोली मार बुजुर्ग की हत्या …

    प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाशों के द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। पूर्व से ही यशवंत गोप के गोतिया के लोगों ने करीब एक दर्जन बदमाशों को बुला कर रखा था। जिसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड फायरिंग की।

    गोलीबारी से हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कैंप कर रही हैं। चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।