Tag: Local News

  • न्यूज नालंदा – निगम चुनाव: मेयर-उपमेयर प्रत्याशी की मौजूदगी में पूर्व विधायक ने कही बड़ी बात…

    नगर निगम चुनाव को लेकर कई कद्द्वार नेताओं के बीच प्रत्याशियों के बैठकों का सिलसिला जारी है।  हर खेमा अपने उम्मीदवार के जीत का दावा कर रहा है। पूर्व विधायक पप्पू खां ने सोहसराय के एक निजी सभागार में प्रेस वार्ता कर कहा कि कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। मैं उन्हें पूरी तरह से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि राष्ट्रीय जनता दल मुख्यालय के द्वारा एक चिट्ठी जारी की गई है। जिसमें यह साफ तौर पर लिखा गया है कि नगर निगम चुनाव कोई दलगत चुनाव नहीं है।

    न्यूज नालंदा – निगम चुनाव: मेयर-उपमेयर प्रत्याशी की मौजूदगी में पूर्व विधायक ने कही बड़ी बात…

    बिहार शरीफ नगर निगम का चुनाव निर्दलीय है। जनता जिन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर अपना बहुमत देगी वे उस पद पर काबिज होगें। बैठक में शामिल लोगों के बीच मेयर पद के एक मुस्लिम प्रत्याशी व उप मेयर पद की एक यादव महिला प्रत्याशी मौजूद थीं। पूर्व विधायक उनका समर्थन किया।

    इस मौके पर राजद के युवा नेता अरुणेश यादव, मनीष यादव, सुरेश यादव, टनटन खान,  नीतीश यादव, जोगेश्वर यादव, श्रवण यादव, ललित यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

  • न्यूज नालंदा – वाह क्या बात है , चौकीदार बन बैठा दबंग फिल्म के चुलबुल पांडेय, अब हो रही …..

    हिलसा थाना में पदस्थापित एक चौकीदार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में चौकीदार सुमीत पासवान उर्फ छोटे पुलिस के जवान के वेश में दिख रहा है। कमर में पिस्टल भी है। इसके अलावा सिर पर सिपाही की टोपी, और ब्लैक गोगल्स लगाए भी लगा रखें हैं । जैसे दबंग फिल्म के चुलबुल पांडेय हो | मामला संज्ञान में आने के बाद डीएसपी कृष्णमुरारी प्रसाद ने कहा कि चौकीदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है |

    न्यूज नालंदा – वाह क्या बात है , चौकीदार बन बैठा दबंग फिल्म के चुलबुल पांडेय, अब हो रही …..

  • न्यूज नालंदा – अनोखा तरीका: अंगूठे का निशान चोरी कर ठगी करते लोजपा नेता गिरफ्तार, जानें ठग ….

    राजगीर थाना पुलिस ने बुधवार को अनोखे तरीके से ठगी करते कथित लोजपा नेता मार्कसवादी नगर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शातिर लोजपा के मुंगेर आईटी सेल का अध्यक्ष अमीत कुमार बताया जा रहा है। एक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा।

    न्यूज नालंदा – अनोखा तरीका: अंगूठे का निशान चोरी कर ठगी करते लोजपा नेता गिरफ्तार, जानें ठग ….

    शातिर मार्क्सवादी नगर में कैंप लगाकर श्रमकार्ड बनाने का झांसा दे, लोगों से ठगी कर रहा था। स्कैनर मशीन में अंगूठा का निशान लगाने के बाद महिलाओं के मोबाइल पर खाता से रुपया निकासी का मैसेज आने लगा। तब संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्कैनर में लगे सांचे की मदद से बदमाश नकली अंगूठे का निशान बनाकर ठगी करता था। एक दर्जन से अधिक महिलाओं के खाते से बदमाश ने रुपए की निकासी कर ली थी। किसी के खाते से दस तो किसी के खाते से आठ हजार निकाला गया। आश्चर्यनक तो यह है कि नकली थम्ब इम्प्रेशन से बदमाश अनेकों बार रुपए की निकासी करता था।

    थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार फ्रॉड मुंगेर निवासी अमीत कुमार है। उसके पास से लोजपा के आईटी सेल के अध्यक्ष का और पुलिस मित्र का पहचान पत्र मिला है। उसकी गाड़ी में भी लोजपा नेता का बोर्ड लगा है। शातिर स्कैनर मशीन में सांचा लगाकर अंगूठे का निशान लेकर, उससे प्लास्टिक का नकली थम्ब इम्प्रेशन बनाकर ठगी करता था। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

  • न्यूज नालंदा – पत्नी के श्रार्द्ध कर्म खत्म होने के पहले पति की मौत, हंगामा….

    नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र निवासी जख्मी बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। 5 सितंबर को बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए थे। मृतक स्वर्गीय शिवम राम के 65 वर्षीय पुत्र रामईतर राम हैं।
    10 दिन पहले बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो गई थी। घर में श्राद्ध कर्म चल रहा था। उसी दौरान उनकी भी जान चली गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दनियावा-नगरनौसा मार्ग को जामकर घंटे भर हंगामा किया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक व मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की सहायता की। तब हंगामा शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – पत्नी के श्रार्द्ध कर्म खत्म होने के पहले पति की मौत, हंगामा….

  • न्यूज नालंदा – मेयर से दो तो वार्ड पार्षद पद से इन्होनें लिया नामांकन वापस …..

    नगर निगम के मेयर पद से चुनाव लड़ने वाले 2 प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस लिया। सोहसराय के सुनील कुमार व मुरारपुर के सचिन कुमार ने खुद को चुनावी दंगल से बाहर कर लिया है। अब भी 3 और प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने की चर्चा है।

    न्यूज नालंदा – मेयर से दो तो वार्ड पार्षद पद से इन्होनें लिया नामांकन वापस …..

  • न्यूज नालंदा – भोसू भाई यादव ने दिया इस्तीफा , जानें कौन बनें पूजा समिति के अध्यक्ष …..

    पूजा समिति के अध्यक्ष पद से भोसू भाई यादव ने इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को बाबा मणिराम अखाड़ा परिसर में बैठक कर पूजा समिति की नयी कमेटी का गठन किया गया है। परमेश्वर कुमार को नया अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन नहीं होगा। कमेटी में मनोज कुमार को उपाध्यक्ष, कंचन को कोषाध्यक्ष, शैलेश कुमार को सचिव, शशिभूषण वर्मा को महासचिव, किशोरी प्रसाद को महामंत्री और छोटू को संगठन महामंत्री बनाया गया है। बैठक में पूजा समिति के लोगों ने पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गयी। उसके बाद गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया। मौके पर बजरंग दल के कुंदन कुमार, राजेश कुमार, प्रेमदीप, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

    न्यूज नालंदा – भोसू भाई यादव ने दिया इस्तीफा , जानें कौन बनें पूजा समिति के अध्यक्ष …..

  • न्यूज नालंदा – गिरफ्तार सात शराबियों की निशानदेही पर धंधेबाज की तलाश में पुलिस…

    बिहार और राजगीर थाना पुलिस ने मंगलवार को इलाके में कार्रवाई कर सात शराबियों को गिरफ्तार किया। बिहार थाना पुलिस मथुरिया मोहल्ला निवासी नशेड़ी अरविन्द्र कुमार को गिरफ्तार की।
    इसी तरह राजगीर थाना पुलिस बंगाली पारा निवासी गुड्‌डू राम, नौलखा मंदिर समीप निवासी अमीत कुमार, बलवापर निवासी संतोष चौधरी, बड़ी मिल्की निवपसी बरुण गुप्ता, गुलजार बाग निवासी मोती चौधरी और जवाहर पंडित को पकड़ी। बिहार थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव और राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गिरफ्तार शराबियों की निशानदेही पर पुलिस धंधेबाजों की तलाश में जुट गई है। त्योहार व चुनाव के मद्देनजर शराब धंधेबाजों पर पुलिस की विशेष नजर है।

    न्यूज नालंदा – गिरफ्तार सात शराबियों की निशानदेही पर धंधेबाज की तलाश में पुलिस…

  • न्यूज नालंदा – लुटेरों ने नए फंडे का इस्तेमाल कर फोटोग्राफरों से कैमरा-मोबाइल लूटा…

    बिंद थाना इलाके में लुटेरों ने नए फंडे का इस्तेमाल कर वीडियोग्राफरों से डेढ़ लाख का कैमरा और तीन मोबाइल की लूट कर ली। घटना के विरोध पर तीनों युवकों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। घटना सोमवार को हुई। शातिर फोटोग्राफरों को शादी में वीडियोग्राफी करने का झांसा दे बुलाया था। जख्मी लोगों में हरनौत के गंगा बिगहा-बलवापर गांव निवासी सुनील रविदास का पुत्र अश्वनी कुमार उर्फ गोलू, ऋषभ कुमार और बिंद निवासी विकास कुमार है।

    न्यूज नालंदा – लुटेरों ने नए फंडे का इस्तेमाल कर फोटोग्राफरों से कैमरा-मोबाइल लूटा…

  • न्यूज नालंदा – जहर खा युवक पहुंचा थाना कहा , मैं …

    खुदागंज थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में सोमवार को पत्नी की विदाई से इंकार करने पर पति ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। चिंताजनक हालत में हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र साव को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    न्यूज नालंदा – जहर खा युवक पहुंचा थाना कहा , मैं …

    थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि युवक को इलाज के लिए इसलामपुर अस्पताल लाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

  • न्यूज नालंदा – चार की मौत: पटरी पर सिगरेट पी रहे युवक की ट्रेन से कटकर गई जान…

    नूरसराय थाना क्षेत्र के कठनपुरा गांव में करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक स्व. नारायण यादव के 35 वर्षीय पुत्र सुधांशु  कुमार हैं। परिजनों ने बताया कि किसान खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आकर वह करंट के शिकार हो गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    न्यूज नालंदा – चार की मौत: पटरी पर सिगरेट पी रहे युवक की ट्रेन से कटकर गई जान…

    वहीं, सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में मंगलवार को सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। मृतका रवि कुमार की 19 वर्षीया पत्नी निशू कुमारी है। पति ने बताया कि महिला घर की साफ सफाई कर रही थी। उसी दौरान दीवार के छेद में उसका हाथ चला गया। जिसमें बैठे सर्प ने उसे डंस लिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

    इसी तरह हिलसा थाना क्षेत्र के बड़की घोसी गांव में किसान की मौत हो गई। मृतक 50 वर्षीय सत्येन्द्र यादव हैं। ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि ठनका से उनकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बीमारी से मौत होने की बात लिखकर दी है।